हरे-हरे रे तोला भेदे रे गुना, डसना में नींद नही लागे...होली गीत
ग्राम-बरपटिया, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से धनसाय मरावी एक होली गीत सुना रहे हैं :
हरे-हरे रे तोला भेदे रे गुना डसना में नींद नही लागे-
तोके भेदे रे गुना डसना में नींद नही लागे-
कहां तो छोड़े खंडा मछरी रे कहां छोड़े गा पिसान-
कहां जग छोड़े खुरा बालक
तलवा तो छोड़े खंडा मछरी रे जनता छोड़े गा पिसान-
सजीया में छोड़े खुरा बालक...
Posted on: Feb 25, 2018. Tags: DHANSAI MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
सरगुजा के डहरा में बेल कांटा घन घन...सरगुजिया डोमकच गीत
ग्राम-बरपटीया, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से धनसाय मरावी एक सरगुजिया डोमकच गीत सुना रहे हैं :
सरगुजा के डहरा में बेल कांटा घन घन-
तोके कंटा गड़े दैईया मोके माया लागे-
कहाँ कर डांग डोरा कहाँ कर बंसी रे-
कहाँ जग भैईया रे लागबो माया फांस-
सरगुजा के डांग डोरा रायपुर के बंसी-
मध्यप्रदेश डगर लागबो माया फांद-
तोर बेटी मोर बेटा जोड़ी मिलाबो रे-
आमा पतई बगई डोरा झुलनी झुलाबो...
Posted on: Feb 24, 2018. Tags: DHANSAI MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
सरकार हमारे गाँव तक रोड का हर साल मरम्मत कराती है पर वह हर साल बरसात में बह जाता है...
ग्राम-बांगर, पंचायत-सेंदुरखार, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से सुन्दर मरावी बता रहे है कि उनके गाँव में 250 घर से अधिक घर है वहां पर रोड बहुत ख़राब है और सरपंच सचिव के द्वारा मरम्मत किया जाता है लेकिन बरसात के दिनों में बह जाता है और बहुत चिकल होता है रोड नहीं होने के कारण लोगो को आने जाने में बहुत समस्या होती है उसके लिए वे लोग कई बार शिकायत किये है पर कोई ध्यान नहीं देते है इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर इस समस्या का समाधान करने में मदद करें: सरपंच@7587480943, सचिव@9407957840, रोजगार सहायक@9424108690, तहसीलदार@9009725371, SDM@7587202092. उदय@9407958035.
Posted on: Feb 22, 2018. Tags: SONG SUNDAR MARAVI VICTIMS REGISTER
तै बलिदान दान होगे रानी दुर्गावती...वीर गाथा गीत
भगतपारा, ग्राम-धुमाडाड, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल मराबी एक वीर गाथा गीत सुना रहें है:
तै बलिदान दान होगे रानी दुर्गावती-
गोंडवाना राजा अउ सत्ता के अधिकारी-
खांधे में धनुस बान हाथें तलवार-
बाबूलाल मराबी गवत है बीर गाथा-
बलिदान दान होगें रानी दुर्गावती...
Posted on: Feb 21, 2018. Tags: BABULAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
है प्रीत जहाँ की रीत सदा, मैं गीत वहाँ के गाता हूँ...देशभक्ति गीत
ग्राम -छतरपुर, विकासखंड-घुघरी, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से मोहन मरावी एक देशभक्ति सुना रहे है:
है प्रीत जहाँ की रीत सदा-
मैं गीत वहाँ के गाता हूँ-
भारत का रहने वाला हूँ-
भारत की बात सुनाता हूँ-
काले-गोरे का भेद नहीं-
हर दिल से हमारा नाता है-
कुछ और न आता हो हमको-
हमें प्यार निभाना आता है-
जिसे मान चुकी सारी दुनिया-
मैं बात वोही दोहराता हूँ-
भारत का रहने वाला हूँ-
भारत की बात सुनाता हूँ-
जीते हो किसीने देश तो क्या-
हमने तो दिलों को जीता है-
जहाँ राम अभी तक है नर में-
नारी में अभी तक सीता है-
इतने पावन हैं लोग जहाँ-
मैं नित-नित शीश झुकाता हूँ-
भारत का रहने वाला हूँ-
भारत की बात सुनाता हूँ...
