उन्हें हम क्या दे पाये...गीत

ग्राम-बटाई, पोस्ट-रेवटी, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से दुर्गेश पटेल एक देश भक्ति गीत सुना रहे हैं :
माँ की हांथ की रोटी छीनी, जेल की रोटी खाई-
उन्हें हम क्या दे पाये-
उन्होंने लिखकर देदी अपनी जान, देश के लिये हुए कुर्बान-
माँ की हांथ की रोटी छीनी, जेल की रोटी खाई-
उन्हें हम क्या दे पाये-
उन्होंने लिखकर देदी अपनी जान, देश के लिये हुए कुर्बान...

Posted on: Jul 24, 2019. Tags: BALRAMPUR CG DURGESH PATEL SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : शुगर बीमारी का घरेलू उपचार और परहेज-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी शुगर बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| सदाबहार फूल की पत्ती जो सफेद और गुलाबी फूल वाला झाड़ीनुमा पौधा होता है| इसे लोग अपने घरो में भी लगाते हैं| उसकी ढाई पत्ती सुबह खाली पेट और शाम को ढाई पत्ती खाली पेट सेवन करें| इससे शुगर नियंत्रण करने में लाभ होता है| खाने में मीठी चीजें और चावल का प्रयोग न करें| अंकुरित अनाज का प्रयोग करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: एच डी गाँधी@9111061399.

Posted on: Jul 24, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

मांगी ले हम वरदान, हे गंगा मईया...गीत-

मालीघाट, जिला-मुज्जफरपुर (बिहार) से कांता देवी एक गीत सुना रही हैं :
मांगी ले हम वरदान, हे गंगा मईया-
मांगी ले हम वरदान-
जनकपुर नईहर जइहा-
मांगी ले हम वरदान हो गंगा मईया...

Posted on: Jul 24, 2019. Tags: BIHAR KUMAR MUZAFFARPUR SONG SUNIL VICTIMS REGISTER

Impact : 6 महीने से रुका विधवा पेंशन अब मिलने लगा है...

ग्राम-भूडूपानी, पंचायत-गोरगी, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जगदेव प्रसाद पोया बता रहे हैं| सोनमती को 6 महीने से विधवा पेंशन नहीं मिल रहा था| जिसके लिए उन्होंने ग्राम पंचायत सचिव, सरपंच के पास में आवेदन किया| लेकिन सुनवायी नहीं हो रही थी| तब उन्होंने अपनी समस्या को 5 जुलाई 2018 को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया | जिसके 3 महीने बाद से उनको पेंशन मिलने लगा है| इसलिये वे सीजीनेट के सभी साथियों और संबंधित अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे हैं| संपर्क नंबर@8462893262.

Posted on: Jul 24, 2019. Tags: CG IMPACT STORY JAGDEV PRASAD POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

पिया बिन सेज मोर सुना हो रामा पिया नहीं आये...गीत-

मालीघाट, जिला-मुज्जफरपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक चैतावर गीत सुना रहे हैं :
पिया बिन सेज मोर सूना हो राम-
पिया नहीं आये-
फागुन रंग अबिर नीर बेला-
सरद बसंत बीती जइयो हो रामा-
पिया नहीं आये-
पापी पपीहा पिया-पिया बोले – शब्द सुनै ब ओ रामा, पिया नहीं आये...

Posted on: Jul 23, 2019. Tags: BIHAR MUZAFFARPUR SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »