ग्राम केलाउर पेद्दापारा,ब्लॉक-बास्तानार,जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ लक्ष्मी मरकाम पढाई के साथ साथ खेती
ग्राम-केलाउर पेद्दापारा,ब्लॉक-बास्तानार,जिला-बस्तर(छत्तीसगढ़) से लक्ष्मी मरकाम बता रही हैं, की 12 क्लास में पढाई करती हैं,उसका एग्जाम हो गया हैं,उसका रिजल्ट नहीं आया हैं,रिजल्ट नहीं आने के कारण अभ अपने मम्मी पापा बहिन भाईयो के साथ खेती काम कर रही हैं,उनका कहना हैं की घर परिवार वालो से मिलकर खेती काम करना बहुत अच्छा लगता हैं,पढाई के साथ साथ खेती काम करती हैं,अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर बात कर सकते हैं,संपर्क नंबर@7067125090.
Posted on: Aug 24, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG LAXMI MARKAM
दूर्वा बैला माँ चढ़े है दाई...शिव भजन-
ग्राम-फरसवानी, जिला-कोरबा (छत्तीसगढ़) से संजीव कुमार केवट एक शिव भजन सुना रहे हैं:
दूर्वा बैला माँ चढ़े है दाई-
बिहा बर्न दिखत ओ-
तोला आही गौरी मोर बिहाय हो माँ-
जटा ले बोहत हवे झर झर रंगा-
माथे महावे होकर बोझे के चन्दा-
दूर्वा बैला माँ चढ़े है दाई...
Posted on: Aug 24, 2021. Tags: BHAJN CG KORBA SANJIW KEWAT SONG
हमारा राशन कार्ड नहीं बना हैं कृपया राशन कार्ड बनवाने में मदद करे...
ग्राम-सान्गवेल,ब्लॉक-बास्तानार,जिला-बस्तर(छत्तीसगढ़) से संतोषी मंडावी, पति गुल्लोरी मांडवी, बता रही हैं कि उनके चार बच्चे हैं। उनका 6 सदस्यों का परिवार हैं। उनका राशन कार्ड पहले बना था, लेकिन तीन बच्चो का नाम उस राशन कार्ड में नहीं जुड़ा था। 6 परिवार सदस्यों का राशन कार्ड अलग बनेगा, इसीलिए उनका नाम हटा दिया गया। फिर दुबारा राशन कार्ड नहीं बना। आठ महीने से राशन नहीं मिल रहा हैं। उनका कहना हैं कि सरकार द्वारा उनका राशन कार्ड बना दें। अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर बात कर सकते हैं,संपर्क नंबर@9406105804. सरपंच@9406105640. सीईओ@9406105640.
Posted on: Aug 24, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CARD CG GULLORI MANDAVI PROBLEM RATION SANTOSHI MANDAVI
मेरा राशन कार्ड नहीं बना हैं बोलने पर भी ध्यान नहीं दे रहे हैं कृपया मदद करे...
ग्राम-तुमनार,जिला-बीजापुर(छत्तीसगढ़) से पवन कुमार तेलम पिता जोगा तेलम बता रहे हैं,की बीजापुर विजय नगर में पढाई करते करते अपना घर बना लिया हैं|उनके माता पिता पुराना गाँव में रहते हैं,वे मओवादियो के डर के कारण गाँव नहीं जाता हैं,उनके घर परिवार से चार लोग रहते हैं,दो बच्चे और पत्नी पति उनका राशन कार्ड नहीं बना हैं,आज तक उनको सरकारी से कुछ सुविधा नहीं मिला हैं|खाने पिने की बहुत दिक्कत होती हैं,और दो बच्चो को पढाई करवाने में परेशानी हो रही हैं,अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर बात कर सकते हैं,संपर्क नंबर@9301241109.
Posted on: Aug 24, 2021. Tags: BIJAPUR CARD CG JOGAA KUMAR TELAM PAVAN PROBLEM RATION TELAM
ग्राम बुरुंगपाल गायता पारा जिला बस्तर(छत्तीसगढ़) पेंशन नहीं मिल रहा हैं कृपया मदद करे...
ग्राम-बुरुंगपाल गायता पारा, ब्लॉक-बास्तानार, जिला-बस्तर(छत्तीसगढ़) से अड़मो राम बता रहे हैं कि उनके घर परिवार में कोई नहीं हैं, वे आकेले रहते हैं। सरकार से उन्हें पेशन नहीं मिल रहा हैं उन्होंने कई बार सरपंच या सचिव को आवेदन दिया है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा हैं। इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं, कृपया मदद करने की सहयोग करें!
