खुदा मुझसे माँ की मोहब्बत न छीने, अगर छीनना है जहां छीन ले...भजन गीत-

ग्राम-रामपुर, जिला-कटनी (मध्यप्रदेश) से सुहानी राजपूत एक भजन गीत सुना रही हैं:
खुदा मुझसे माँ की मोहब्बत न छीने-
अगर छीनना है जहां छीन ले-
जमी छीन ले, आसमा छीन ले-
मेरे सर की बस एक ये छत न छीने-
खुदा मुझसे माँ की मोहब्बत न छीने-
अगर माँ न होती जमी पे न आती-
ओ आंचल न होता कहां सर छुपाती...

Posted on: Mar 17, 2019. Tags: KATANI MP SONG SUHANI RAJPUT VICTIMS REGISTER

राशनकार्ड में बच्चो का नाम नहीं जुड़ने से स्कूल में दिक्कत होती है, आवेदन करने पर सुनवाई नहीं होती..

ग्राम-नवगोई, पोस्ट-रघुनाथ नगर, तहसील-वाड्रफ नगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से राजपति सिंह परस्ते बता रहे हैं कि उनका राशनकार्ड बना है| जिसमे उनके बच्चो का नाम नहीं जुड़ा है, उन्होंने कई बार ग्राम सभा और सचिव, सरपंच के पास आवेदन किया| लेकिन नाम नहीं जुड़ा| स्कूल में राशनकार्ड की फोटो कॉपी की मांग करते हैं| लेकिन राशनकार्ड में नाम नहीं जुड़े होने के कारण दिक्कत होती है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: कलेक्टर@9479118118, SDM@9424185735, तहसीलदार@9425563038, सचिव@9617494180. संपर्क नंबर@9669480733.

Posted on: Mar 17, 2019. Tags: BALRAMPUR CG RAJPATI SINGH PARASTE RATION CARD SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : दांत में कीड़े लगने की समस्या का घरेलू उपचार-

जिला-टीकमगढ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेन्द्र सिंह राय दांत में कीडे लगने की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं| जिन व्यक्तियों के दांत में कीड़ा लग जाता है| वे कंटकारी जिसे भटकटईया के नाम से भी जाना जाता है| उसके फल को लेकर आग के अंगारे में डालना है| जिससे धुआं होगा, तब उसे एक मिट्टी के बर्तन जिसमे पीछे एक छेद हो जिसमें धुवां निकल सके| लेकर ढक देना है| और जो धुआ छेद से निकले उसे मुह में लेकर कुछ समय तक रोकना है| उसके बाद एक थाली में पानी रखकर उसके ऊपर मुह को खोलना है| जिससे थाली में कीड़े गिरने लगेंगे| अधिक जानकारी के लिये इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं: राघवेंद्र सिंह राय@6306748178.

Posted on: Mar 17, 2019. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER

सेनाओं का यहोवा हमारे संग-संग है...मसीह गीत-

ग्राम-रोदीटोला, थाना-अमरकंटक, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से अशोक बांधव एक गीत सुना रहे हैं:
सेनाओं का यहोवा हमारे संग-संग है-
याकुब का परमेश्वर हमारा ऊँचा गढ़ है-
जिसने आकाश बनाया, जिसने पृथ्वी बनाई-
जो सर्वशक्तिमान प्रभु है, वो यहोवा हमारे संग-संग है-
सेनाओं का यहोवा...

Posted on: Mar 17, 2019. Tags: ANUPPUR ASHOK BANDHAV MP SONG VICTIMS REGISTER

हाय रे हाय रे छत्तीसगढ़, हरा भरा लगी ला...गीत-

ग्राम-बगरा, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से लालू एक गीत सुना रहे हैं :
हाय रे हाय रे छत्तीसगढ़, हरा भरा लगी ला-
महुआ के तरी-तरी, चला सूबे मिलया-
बड़े हरियर मिले लगेला-
हरा भरा हाय, हाय रे छत्तीसगढ़ रे-
महुआ के तरी-तरी, चला सूबे मिलया-
बड़े हरियर मिले लगेला-
हरा भरा हाय, हाय रे छत्तीसगढ़ रे...

Posted on: Mar 17, 2019. Tags: BALRAMPUR CG LALU SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »