स्वागत में गारी सुनाओ मोरी सखियाँ सुनाओ मोरी सखियाँ...विवाह स्वागत गीत
सुनील कुमार ग्राम-मालीघाट,जिला-मुजफ्फरपुर,(बिहार) से एक गीत जो विवाह के समय स्वागत के लिए गाली देते हुए गाया जाता है सुना रहे हैं :
स्वागत में गारी सुनाओ मोरी सखियाँ सुनाओ मोरी सखियाँ-
इस समधी भडुआ के टोपी नहीं है-
ओढनी दुपट्टा ओढ़ाओ मोरी सखियाँ-
इस समधी भडुआ के टोपी नहीं है-
साड़ी ब्लाउज पहनाओ मोरी सखियाँ-
स्वागत में गारी सुनाओ मोरी सखियाँ सुनाओ मोरी सखियाँ...
Posted on: Nov 25, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
Bultoo( Bluetooth) Radio in Hindi language: 24th November 2016-
Today Sumanlata achla and Narmada Prasad are helping us listen to songs and reports in this latest edition of Bluetooth radio program in Hindi language. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download centre nearby. They can also get it from someone with smartphone and internet and then via bluetooth.
Posted on: Nov 24, 2016. Tags: SONG SUMANLATA ACHLA VICTIMS REGISTER AND NARMADA PRASAD INSAN
कहार, कुम्हार, माली, कानु, पाल, बढ़ई, तुरहा, राजभर आदि को अनुसूचित जाति में शामिल करने पदयात्रा...
कर्पूरी ठाकुर स्मारक न्यास स्थल, पटना से कर्पूरी ग्राम तक हो रही पदयात्रा के बारे में बता रहे हैं सुनील कुमार | राष्ट्रीय अत्यंत पिछड़ा वर्ग, सामाजिक न्याय संघर्ष मोर्चा तथा राष्ट्रीय नाई महासभा के संयुक्त तत्वाधान में अमन का पैगाम , विश्व शांति, केन्द्र सरकार के अतिपिछड़ा वर्ग की नीतियों के विरोध में तथा जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करने के लिए एवं नाई जाति सहित कहार, कुम्हार, माली, कानु, पाल, बढ़ई, तुरहा राजभर आदि को अनुसूचित जाति में शामिल करने हेतु मल्लाह (निषाद) विन्द, बेलदार, चाई तियर फुलवट, सुरहैया, गोढ़ी, केवट, नोनिया को अनुसूचित जाति में शामिल कराने हेतु विशाल पदयात्रा की जा रही है | अधिक जानकारी के लिए सुनील कुमार@9308571702
Posted on: Nov 23, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
सर्वोच्च न्यायालय का आदेश है सामाजिक सुरक्षा पेंशन माह के 7 तारीख तक मिल जाना चाहिए...
भारत के अलग-अलग राज्यों में बुजर्गों, महिलाओं व विकलांग व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन अलग-अलग हिसाब से दी जाती है| अभी तक इसे सबका अधिकार नहीं माना जाता है |अधिकतर राज्यों में कम लोगों को पेंशन दी जाती है और पेंशन की राशि भी कम है और वह भी अनियमित रूप से मिलती है | कुछ राज्यों में जन आन्दोलनों के संघर्ष से इस राशि के पात्रता का दायरा बढ़ा है| केंद्र सरकार का पेंशन में योगदान बी.पी.एल.परिवारों तक ही सीमित है | अब कई राज्यों जैसे-झारखण्ड में धीरे-धीरे अन्य परिवारों को भी पेंशन मिलने लगा है | पेंशन में एकरूपता लाए जाने की ज़रुरत है तथा सर्वोच्च न्यायालय का यह आदेश है कि पेंशन प्रत्येक माह के 7 तारीख तक मिल जाना चाहिए । सुनील कुमार@9308571702
Posted on: Nov 22, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
क़ानून स्वर : सूचना का अधिकार : जानकारी न मिलने पर उसी दफ्तर में प्रथम अपील अधिकारी के पास जाएं...
सुनील कुमार सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के बारे में बता रहे हैं | सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत आप किसी भी सरकारी कार्यलय से किसी भी प्रकार की जानकारी ले सकते है इसके लिए आप को १० रू का स्टाम्प पेपर बनवाकर एक सादे कागज़ में अपना प्रश्न लिखकर उस कार्यालय के सूचना अधिकारी को देना होगा । इस प्रक्रिया में मदद करना उस अधिकारी का कर्तव्य है । यदि वे आप को जानकारी नहीं देते हैं तो आप उसी दफ्तर में उपस्थित प्रथम अपील अधिकारी को शिकायत कर सकते हैं और यदि वह भी जानकारी न दें तो आप राज्य के सूचना आयुक्त को अपील कर सकते हैं जो सूचना अधिकारी पर सूचना ने देने या देरी से देने पर आर्थिक दंड लगा सकते हैं । सुनील@9308571702
