मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है...भजन-
ग्राम-बटई, पोस्ट-रेवटी, जिल-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) दुर्गेश पटेल एक गीत सुना रहे हैं:
मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है-
करते हो तुम कन्हैया मेरा नाम हो रहा है-
पतवार के बिना ही मेरी नाव चल रही है-
हैरान है ज़माना मंजिल भी मिल रही है-
करता नहीं मैं कुछ भी, सब काम हो रहा है-
तुम साथ हो जो मेरे, किस चीज की कमी है...
Posted on: Aug 01, 2019. Tags: BALRAMPUR CG DURGESH PATEL SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : गेंहू के ज्वारे का रस बनाने का घरेलू तरीका-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से एच डी गांधी गेंहू के ज्वारे का रस बनाने का घरेलू तरीका बता रहे हैं| जिन्हें खून की कमी हो वे इसका उपयोग कर लाभ ले सकते हैं| गेहूं के ज्वार को सात जगह एक-एक दिन के अंतराल में बुवाई कर दें| जब दाने अंकुरित होकर बढ़ जायें, तब उसे जड़ के ऊपर काट लें| उसमे गिलोय के 20 ग्राम टुकड़े काटकर मिला लें| उसके बाद उसका जूस निकाल लें| और मिश्री मिलाकर खाली पेट सेवन करें| लाभ हो सकता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Aug 01, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
जम्पा के जमती फहारे पाके ली...गीत-
ग्राम पंचायत-धूमाडांड भगतपरा, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी एक गंगा दशहरा गीत सुना रहे हैं :
जम्पा के जमती फहारे पाके ली-
प्रभू मिरोमा-
गंगा माई लहर देहे रे-
जम्मो सीजीनेट सुनईया मन-
अपन आदिवासी परंपरा ददरिया उधवा ला-
गावा सीजीनेट हर तोर लेहे रोजीना संदेश रिकॉर्ड करा मिरुमा...
Posted on: Aug 01, 2019. Tags: CG ROOPLAL MARAVI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : गैस और कब्ज की समस्या से निजात पाने का घरेलू नुस्खा-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी गैस और कब्ज की समस्या से निजात पाने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं| त्रिफला 100 ग्राम, छोटी हरण भुनी हुई 100 ग्राम, करेले का चूर्ण 100 ग्राम, अजवईन भुनी हुई 100 ग्राम, काला नमक 10 ग्राम, सेंधा नमक 10 लें| सभी को साफकर पीसकर चूर्ण बना लें| एक-एक चम्मच चूर्ण भोजन के बाद सुबह शाम सेवन करने से लाभ हो सकता है| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, नमक, शक्कर का प्रयोग काम करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Aug 01, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
Impact : आवास योजना का पैसा सीजीनेट साथियों के मदद से मिल गया...
ग्राम-सपहा, विकासखण्ड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कांति प्रसाद बता रहे हैं| उन्होंने 7 अगस्त 2018 को आवाज योजना का पैसा नहीं मिलने की समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था| समस्या रिकॉर्ड करने के एक महीना बाद उनको योजना का पैसा मिल गया है| इससे पहले उन्होंने अधिकारियों के पास और कार्यालयों में आवेदन किया था, लेकिन सुनवायी नहीं हो रही थी| सीजीनेट में संदेश रिकॉर्ड करने के बाद सितंबर 2018 में पैसा मिल गया| इसलिये वे मदद करने वाले सभी साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@9826183092.
