सावन का महीना पवन करे शोर...गीत (बासुरी की धुन में)
सीजीनेट श्रोता भिभीसर बासुरी की धुन में एक गीत सुना रहे हैं, यदि आप ऐसे संदेश रिकॉर्ड करना चाहते हैं तो 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं|
गीत के बोल हैं ”सावन का महीना पवन करे शोर” |
सावन का महीना पवन करे शोर-
जियरा रे झूमे ऐसे-
जैसे वन मा नाचे मोर...(AR)
Posted on: Oct 12, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : बवासीर बीमारी का घरेलू उपचार...
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी बबासीर बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं, नाग केशर 6 ग्राम लेकर पीसकर चूर्ण बना लें| उसके बाद 10 ग्राम मक्खन और मिश्री मिलाकर सेवन करें| इससे लाभ हो सकता है| 21 दिनों तक प्रयोग कर सकते हैं| मिर्च, मसाला तेल खटाई का प्रयोग न करें, नशा न करें| संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं| संपर्क नंबर@7879751110. (AR)
Posted on: Oct 11, 2020. Tags: HEALTH DEPARTMENT SONG VICTIMS REGISTER
स्कूल मरम्मत और बाउंड्रीवाल के लिये आवेदन करते हैं लेकिन काम नहीं हो रहा है...
ग्राम पंचायत-बड़े बोदेनार, विकासखण्ड-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से लखमा राम मरकाम बता रहे हैं, स्कूल का बाउंड्रीवाल नहीं बना है जिसके कारण बच्चे बाहर चले जाते हैं, मवेसी पौधों को खा जाते हैं, गंदगी होती है| स्कूल की स्थिती ठीक नहीं है उसे मरम्मत कराने की जरुरत है| इसके लिये कई बार आवेदन कर चुके हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सरपंच@9406483354. सचिव@9407645401, CEO@9406016762, संपर्क नंबर@7587052528. (179433) (AR)
Posted on: Oct 11, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER
5 साल से पानी की समस्या है, आवेदन पर कोई सुनवाई नहीं होती है...
ग्राम पंचायत-बड़े बोदेनार, विकासखण्ड-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से राजूराम कुंजामी बता रहे हैं, उनके पारा में पानी की समस्या है| 5 साल से ये समस्या बनी हुई है| पारा के निवासियों ने इस संबंध में पंचायत में शिकायत किया है लेकिन इस पर कोई कारवाही नहीं हो रही है| गंदा पानी उपयोग करना पड़ता है| पारा में 80 घर हैं, 2 किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है| राजूराम सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : सरपंच@9406483354. सचिव@9407645401, CEO@9406016762, संपर्क नंबर@7587052528. (179430) (AR)
Posted on: Oct 11, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM
जाऊ तोरे चरण कमल पर वारी...गीत-
राजनगर, अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मारकंडे सिंह एक राग गोपाली सुना रहे हैं, यदि आप ऐसे संदेश रिकॉर्ड करना चाहते हैं तो 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं|
गीत के बोल हैं ”जाऊ तोरे चरण कमल पर वारी ” |
ओ गोपाल गोविंद मुरारी-
सरनागत द्वार तुहारी...(AR)
