हाय रे हाय मोर बैरनिया है रे...गीत-

ग्राम-रोदीटोला, थाना-अमरकंटक, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से अशोक बांधव एक गीत सुना रहे हैं:
हाय रे हाय मोर बैरनिया है रे-
गली चलत भगवान मोर बैरनिया है रे-
पहुना आईस गोड धोवायों-
दाल भात के भोजन देखले दाल भात के भोजन-
दादरी के बीड़ी पत्ता तोड़ो नई तो जाये-
तोड़ो नई तो जाये संगी तोड़ो नई तो जाये..

Posted on: Mar 18, 2019. Tags: ANUPPUR ASHOK BANDHAV MP SONG VICTIMS REGISTER

चले आओ, चले आओ, चले आओ...ग़जल-

जबलपुर (मध्यप्रदेश) से शकील एक गज़ल सुना रहे हैं:
चले आओ, चले आओ, चले आओ-
कोई वादा नहीं फिर भी निगाहें राह तकती है-
तुम्हारा वो हँसी चेहरा ये कैसे भूल सकती है-
तुम्हारी एक झलक देखी मगर बेताब हैं ऐसे-
बड़ी प्यारी हमारी चीज कोई खो गई जैसे-
चले आओ, चले आओ, चले आओ...

Posted on: Mar 18, 2019. Tags: JABALPUR MP SHAKIL SONG VICTIMS REGISTER

दशरथ जी के लाल हमने वन में जाके देखे हैं...गीत-

ग्राम-राजापुर, पोस्ट-लड़वारी, जिला-निवाड़ी (मध्यप्रदेश) से मनोज कुसवाहा एक गीत सुना रहे हैं :
दशरथ जी के लाल हमने वन में जाके देखे हैं-
सांथ सुकुमारी सीता यही तो परेखे हैं-
कैसे-कैसे वर मांगे, निरदई परी केकई रानी-
कटी नहीं जीभ जाकी, निकली मुख से कैसी वाणी-
दशरथ जी के लाल हमने वन में जाके देखे हैं...

Posted on: Mar 18, 2019. Tags: MANOJ KUSWAHA MP NIWARI SONG VICTIMS REGISTER

गांव में हैण्डपंप नहीं है, लोग 2 किलोमीटर दूर से पानी लाते हैं, कोई ध्यान नहीं देते...कृपया मदद करे-

ग्राम-छिपिया, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से मंजू देवी बता रही हैं, उनके गांव में हैण्डपंप नहीं है| पानी की समस्या होती है| लोग 2 किलोमीटर दूर से पानी लाते हैं| गांव में लगभग 600 जनसंख्या है| अधिकारी गांव को देखने तक नहीं आते| जब चुनाव का समय होता है तो आते हैं | इसलिये वे सीजीनेट के साथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर गांव में हैण्डपंप लगवाने में मदद करें : SDO@8349922083, संपर्क नंबर@9584141327.

Posted on: Mar 18, 2019. Tags: MANJU DEVI MP PROBLEM REWA SONG VICTIMS REGISTER WATER

ये दुनिया भी अजीब है यारो, कुछ अच्छे तो कुछ खराब से मिलते है...पंक्तियाँ-

जबलपुर (मध्यप्रदेश) से सतीस पंक्तिया सुना रहे हैं :
जिंदगी की वो तक़दीर बदल गये-
ऐ जाने वाले मेरी खता तो बता दे क्या थी-
तक़दीर तो मुद्दतो से बदलती है-
ऐ जाने वाले ये बता दे मेरी खता क्या थी-
ये दुनिया भी अजीब है यारो, कुछ अच्छे तो कुछ खराब से मिलते है...

Posted on: Mar 18, 2019. Tags: JABALPUR MP SATISH SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »