छत्तीसगढ़ में धान कटाई का काम धूमधाम से चल रहा, 15 दिसम्बर तक काम ख़त्म होने की आशा...

ग्राम-झुझावल, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुखसागर सिंह पावले खेती के बारे में बता रहे है कि छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है और धान कटाई चालू है उसको काटने में 15 दिसम्बर तक लग जायेगा और अभी धूमधाम से चल रहा है धान काटने में और धान के मिसाई भी करते है और उसके साथ-साथ उड़ाकर घर में रख भी रहे है| छत्तीसगढ़ में बहुत बड़े-बड़े कम्पनी पावर प्लांट, कोयला खदान, NMDC लगे हैं | उसके साथ हमार धरती ला बचाना है और समाज को भी जगाना है:
बचावा दादा रे बचावा भैया हो, बचावा बहनी गा-
अपन जनम भुईला बचावा दादा रे-
गोंडवाना भुईला बचावा भैया रे...

Posted on: Nov 13, 2017. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAVLE VICTIMS REGISTER

देश को आजाद हुए 70 साल हो गए, हमारे गाँव में आज तक बिजली नहीं लगा, कोई सुनते नहीं है...

ग्राम-दाबपाल, ग्राम-कावडगाँव, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से लक्ष्मण, बमन, बोमडा बिन्जाम मानसिंह गावडे बता रहे है कि जब से देश आजाद हुआ तब से आज तक उनके गाँव में बिजली नहीं लगा है और वे लोग अँधेरे में जीवन यापन कर रहे है | उसकी शिकायत उन्होंने कई बार अधिकारियो के पास आवेदन भी दे रहे है तो कहते है हो जायेगा हो जायेगा लेकिन अभी तक नहीं हुआ है उसके कारण बच्चो की पढाई भी नहीं हो पा रही है दाबपाल के तीनो पारा में बिजली नहीं है| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर उनके गाँव में बिजली लगवाने का अनुरोध करें: विद्युत् विभाग@7858252205, कलेक्टर@9179530000. अधिक जानकारी के लिए बोमडा@9407736981.

Posted on: Nov 11, 2017. Tags: LAKSHMAN BAMAN BOMDA BINJAM DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

राम कहो घनश्याम कहो जय बोलो सीताराम रे...भजन गीत -

ग्राम-छुल्कारी, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से मन्दाकिनी मिश्रा एक भजन गीत सुना रही है:
राम कहो घनश्याम कहो जय बोलो सीताराम रे-
तेरी बीत रही उमरिया तेरी बीत रही उमरिया-
मधुर-मधुर जल के सपने में तूने जनम गवाया-
कभी न मन मंदिर में प्यारे तूने हर को बसाया-
श्याम लगे न दाम लगे न कवडी लगे दाम रे-
राम कहो घनश्याम कहो जय बोलो सीताराम रे...

Posted on: Nov 11, 2017. Tags: MANDAKINI MISHRA SONG VICTIMS REGISTER

समाजवाद बबुवा धीरे धीरे आई...समाजवाद पर गीत -

ग्राम-देवरी,जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक गीत सुना रहे हैं :
समाजवाद बबुवा धीरे धीरे आई – हाथी में आई हो घोड़ा में आई – अंग्रेजी बाजा बजाई समाजवाद बबुवा धीरे-धीरे आई – आंधी से आई अंधारी से आई-
धीरे ला से घर पे समाई-
मौका से आई धोखा से आई...

Posted on: Nov 11, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

किसान स्वर : पुरानी परम्परा से खेती करते है और कोई भी रासायनिक खाद का उपयोग नहीं करते...

ग्राम-बड़े बचेली, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से गोविन्द कुंजाम बस्तर के रहन सहन और यहां की खेती के तौर तरीके के बारे में बता रहे है. वे बता रहे हैं कि बस्तर संभाग आदिवासी बहुल्य क्षेत्र में आता है और यहाँ पर पूर्वजो से जो खेती क्रिसानी होता है वो परम्परा आज भी है आज भी वे लोग ज्यादा खेती और मजदूरी करते है | वे लोग खेत में धान, गोंदरा, कुटकी उड़द, मुंग जोंदरा, ज्वार, ये सारी फसले लगाते है| वे लोग कोई भी रासायनिक खाद का उपयोग नहीं करते है केवल देशी गोबर खाद का उपयोग करते है | देशी गोबर से उगाये वाले अनाज को खाने से बीमारियाँ भी ठीक हो जाती है| हमारे पास जो भी देसी बीज है वह हम किसी भी साथी को भी चाहिए तो उनको दे सकते हैं. रूपलाल मरावी@7697080920.

Posted on: Nov 10, 2017. Tags: GOVIND KUMAR KUNJAM DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »