सहकार रेडियो: बर्बर समय मे सीखना प्यार करना-कविता कृष्णपल्लवी...

श्रोताओं नमस्कार, सहकार रेडियो पर विचारों की यात्रा आप करेंगे कविता कृष्णपल्लवी की कविता से जिसका शीर्षक है- “बर्बर समय में सीखना प्यार करना”| इसे हमने साभार लिया है उनकी फ़ेसबुक वाल से। आवाज़ है पवन सत्यार्थी की|
https://youtu.be/u0gnHxF115w
https://www.sahkarradio.com/chart

Posted on: Aug 14, 2021. Tags: SAHKAR RADIO

हमारे गांव में पुलिया की बहुत समस्या हैं बरसात के दिनों में लोग नही जा पाते हैं,कृपया मदद की अपील-

ग्राम पंचायत-बड़ेकाकलुर, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से कमलूराम पोयाम बता रहें है, उनके गांव के गुडरा पारा में पुलिया नही बना हैं, 2 किलोमीटर है, बरसात के दिनों में लोगों को आने जाने बहुत परेशानी होती हैं, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को आवेदन किये हैं, लेकिन अभी तक नही बना हैं, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: कलेक्टर@8458956694, CEO@9406016762.

Posted on: Aug 14, 2021. Tags: BASTANAR CG KAMLURAM POYAM PROBLEM PULIYA

हमारे पारा में बिजली कि बहुत समस्या है, बोलने पर भी ध्यान नही दे रहे है, कृपया मदद करे-

गोविन्द सिंह ठाकुर ग्राम पंचायत-कुमली, ब्लाक-लोहंडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं, उनके गांव में बिजली लगी है, लेकिन अच्छा से रोशनी नही मिलती है, जिसके कारण उनको अँधेरे में रहना पड़ता हैं, इसके लिए कई बार सचिव सरपंच को बोले हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हो रही हैं, इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दियें गयें नंबरों पर बात कर समस्या का समाधान कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@7999244112, सरपंच@939969110,

Posted on: Aug 14, 2021. Tags: BASTAR BIJALI CG GOVIND THAKUR LOHANDIGUDA

हमारे गाँव में सीसी रोड की समस्या है, लोगों को आने जाने में बहुत समस्या होती है, कृपया मदद करें...

ग्राम-बीजाकसा,पंचायत-रतेंगा,ब्लाक-बास्तानार,जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से धनसिंह कश्यप बता रहे हैं उनके गांव में सीसी रोड की बहुत समस्या वहां के लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती हैं| वहा गाड़ी भी नही चल पाती है| बीमारी होने से मरीजों को हॉस्पिटल नही ले जा पाते है| जो की सीसी रोड़ बनवाने के लिए उन्होनें सचिव सरपंच के आप शिकायत किये है, लेकिन अभी तक कोई कारवाही नहीं हुईं | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके सीसी रोड बनवाने में मदद करें: कलेक्टर@8458956694, संपर्क नंबर@9430313721.

Posted on: Aug 14, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG DHANSINGH KASHYAP PROBLEM ROAD

हमारे गांव में आंगनबाड़ी केंद्र नही बना हैं, बोलने पर भी ध्यान नही दे रहे हैं, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-कुटूमबसर, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से तलंगुराम बघेल बता रहे हैं, कि उनके गाँव में आंगनवाड़ी भवन की समस्या है आंगनवाड़ी केंद्र नही होने कारण गाँव के छोटे बच्चे नही पढ़ पाते हैं गाँव में आंगनवाडी भवन ही नही बनाये हैं, इस आंगनवाडी भवन को लेकर किसी को शिकायत नही किये किन्तु शिक्षा की अगर बात किये जाए तो आंगनबाड़ी बनाना चाहिए क्योंकि नीव का शिक्षा नही मिल पा रहा हैं, इसलिए सीजीनेट सुननें वाले साथियों को अपील कर रहें है दिए गयें फ़ोन नंबर पर बात करके आंगनवाड़ी भवन बनवाने में मदद करे जिससे ग्रामीण बच्चों को शिक्षा मिल सके: संपर्क नंबर@7647939642, कलेक्टर@8488956694.

Posted on: Aug 14, 2021. Tags: AANGANWADI BASTAR CG DARBHA PROBLEM TALNGURAM BAGHEL

« View Newer Reports

View Older Reports »