गाँव में पानी की समस्या है, नाला से पानी उपयोग करते हैं...

ग्राम पंचायत-कटरा, तुलसी डांड़, जिला-गौरेला, पेंड्रा, मरवाही (छत्तीसगढ़) से नरोत्तम सिंह आरमो, सुकरू सिंह उईके, अमोल सिंह अर्मो, मानसिंह पोर्ते बता रहे हैं, गाँव में पानी की समस्या है, वे नाला से पानी उपयोग करते हैं, इस संबंध में निवासियों ने पंचायत में आवेदन किया है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है, वे सीजीनेट के सभी श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर सड़क बनवाने में मदद करें: सरपंच@9340854223, सचिव@9754145039, कलेक्टर@07751221004, CEO@7693915855. नरोत्तम सिंह आरमो@8817500819. (176573) (AR)

Posted on: Sep 14, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM

सड़क की समस्या है, आने जाने में दिक्कत होती है...

ग्राम पंचायत-कटरा, तुलसी डांड़, जिला-गौरेला, पेंड्रा, मरवाही (छत्तीसगढ़) से नरोत्तम सिंह आरमो, सुकरू सिंह उईके, अमोल सिंह अर्मो, मानसिंह पोर्ते बता रहे हैं, गाँव में रोड की समस्या है, ये समस्या कई साल से है, इस संबंध में निवासियों ने पंचायत में आवेदन किया है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है, सभी वार्ड क्रमांक 4 के निवासी हैं, वे सीजीनेट के सभी श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर सड़क बनवाने में मदद करें: सरपंच@9340854227, सचिव@9754145039, कलेक्टर@07751221004, CEO@7693915855. नरोत्तम सिंह आरमो@8817500819. (176574) (AR)

Posted on: Sep 14, 2020. Tags: ROAD PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

कुत्ते को घुमाना याद रहा- गाय की रोटी भूल गये...पंक्ति-

बडवानी (मध्यप्रदेश) से सुरेश कुमार वर्तमान इन्सान के बारे में दो लाइन पंक्ति सुना रहें हैं-
कुत्ते को घुमाना याद रहा-
गाय की रोटी भूल गये-
ब्यूटीपालर याद रहा-
अब लम्बें चोटी भूल गयें-
फ़्रिज का पानी तो याद रहा-
पानी का मटका भूल गयें-
बोतल और पाऊज याद रहा-
प्याऊ का पानी याद रहा-
टी.व्ही.सीरियल याद रहा-
दादी की कहानी भूल गयें-

Posted on: Sep 14, 2020. Tags: POEM SONG VICTIMS REGISTER

पुराना राशन कार्ड जमा हो चुका है लेकिन नया कार्ड आज तक नहीं मिला...

कोटवार पारा, ग्राम-अदवाल, पंचायत-छोटे किलेपाल, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मूड़ा पिता मूंगडू बता रहे हैं कि उनका राशन कार्ड नहीं बना है, जिसके कारण उन्हें राशन नहीं मिलता है, जीवन यापन करने में दिक्कत होती है, उनका कहना है नया राशन कार्ड बनवाने के नाम से पुराना कार्ड जमा हुआ था लेकिन आज तक नया कार्ड नहीं बना है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर राशन कार्ड बनवाने में मदद करें, जिससे राशन मिल सके| संपर्क नंबर@8817495132. सचिव@7859414917, CEO@9406016762. (176247) (AR)

Posted on: Sep 14, 2020. Tags: RATION CARD PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

बच्चो के लिये जनरल नॉलेज

राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़) से पारस कुमार यादव बच्चो के लिये पर्यायवाची शब्द बता रहे हैं, जिससे वे बच्चे जो गाँव में रहते हैं, इंटरनेट की सुवधा से दूर हैं, जिनके पास केवल एक छोटा फोन है जिससे केवल बात कर सकते हैं, दूसरे वे बच्चे जो देख नहीं सकते केवल सुन सकते हैं, इसे सुन सके और सीख सकें| एसी जानकारी रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर रिकॉर्ड कर सकते हैं| (AR)

Posted on: Sep 14, 2020. Tags: EDUCATION SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »