Today's News from Newspapers in Gondi: 18th November 2016...

10 प्रत्याशियों को खर्च नहीं बताने पर जारी किए गए नोटिस-
चार घंटे के सफर में लग रहे 8-10 घंटे-
विधायक के बीच भाषण में मासूम बोला: बाबूजी कई दिनों से स्कूल नहीं लग रहा बताओ कहां पढ़े-
नोट नहीं मिले तो 30 किमी पैदल अपने गांव गईं आदिवासी महिलाएं-
नोटबंदी से घबराए नहीं, बल्कि बदल दिया धंधे का तरीका -

Posted on: Nov 18, 2016. Tags: CHANDAN KUMAR NEWS

आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में: गठिया का घरेलू उपचार

जिला-सिवनी, मध्यप्रदेश से वैद्य धरम सोनी एच डी गांधी को गठिया (Arthritis) बीमारी के घरेलू इलाज के बारे में बता रहे हैं वे कहते हैं कि इसके लिए भेलवा (Semecarpus anacardium) के बीज जो काले रंग का होता है को चार टुकड़ा कर के सौ ग्राम दूध में डाल दें साथ में उसमे चीनी भी डाल दें और उसे उबाल लें और जब उबलने के बाद रबड़ी की तरह होके आधा बच जाएँ उसे रख लेना चाहिए और फिर उसके कठोर बीज को फेंक देना चाहिए नरम बीज को खा सकते हैं, इस रबड़ी जैसे पदार्थ को चाटकर खाना है । इसका प्रयोग 10 दिन लगातार करने से गठिया के रोग में बहुत आराम मिलता है | अधिक जानकारी के लिए 9755480541 पर संपर्क करें ।

Posted on: Nov 18, 2016. Tags: HD Gandhi SONG VICTIMS REGISTER

आटन गाय, पाटन गाय कोन बरन के बचदा रे...मंडला से गोंडवाना लोकगीत

जिला- मंडला मध्यप्रदेश से रविकांत पंद्रे एक गोंडवाना लोकगीत सुना रहे हैं, गीत के बोल इस प्रकार है :
आटन गाय, पाटन गाय कोन बरन के बचदा रे-
कोन पहाड़मा मा गाय चरावे देखन व रे लबरा रे – कोने जो नदिया के पानी पीवे माया-
तरिया पहर मा रानी रोवा-
कल कल कल बहे नरबदा-
सादा निर्मल धार रे...

Posted on: Nov 17, 2016. Tags: RAVI PANDRE SONG VICTIMS REGISTER

Today's news from newspapers in Gondi: 17th November 2016-

इस डॉक्टर ने फेंका 500 का नोट, बोला-
जाओ PM MODI से करा लो इलाज-
दिन में भी दिखने लगा ठंड का असर-
गोदामों में न पंडाल लगे, न की गई पेयजल की व्यवस्था...

Posted on: Nov 17, 2016. Tags: CHANDAN KUMAR NEWS

सरकार पहले गरीबों को रिहाइश की ज़मीन का पट्टा दिलवाए फिर शौचालय बनाने को मदद करे...

शिवानन्द द्विवेदी ग्राम-इटहा, ग्राम पंचायत-कैथा, जनपद पंचायत- गंगेव, तहसील-मनगवां, जिला-रीवा, मध्यप्रदेश के हरिजन आदिवासी बस्ती से ग्रामीणों की समस्या बता रहे हैं । वे बता रहे हैं कि प्रशासन ने यह मौखिक फरमान जारी कर दिया है कि अगर लोग शौचालय नहीं बनवाएंगे तो उनका राशन बंद करवा दिया जाएगा और उनको जेल हो जाएगी पर साथी बता रहे है कि उनके पास कोई ज़मीन नहीं है जहां पर उन्होंने घर बनाया है उसका कोई पट्टा उनके पास नहीं है अत: अगर प्रशासन सच में यदि उनकी मदद करना चाहता है तो पहले उनके घर के जमीन का पट्टा दिलवाए और फिर उन्हें शौचालय बनने में मदद करे । ब्लाक CEO@9644142702, जिला CEO@9425636535 कलेक्टर@9425903973। द्विवेदी@7869992139

Posted on: Nov 17, 2016. Tags: SHIVANAND DWIVEDI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »