एतना वे नंनाला काया वेनाली काया वईया...गीत-

ग्राम-बुरउड़ा, पंचायत-इंजरम, ब्लाक-कोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से अडमे और रंगो एक रेला गीत सुना रही हैं :
रे रे लायो रेला रेला रेला-
एतना वे नंनाला काया वेनाली काया वईया-
दंगे पोदो यन्ना ला काया वईया ली-
काया वईया नीनी वईया केल्ला काया वईया-
काया वईला नीनी काया वईया....

Posted on: Jan 18, 2020. Tags: CG GONDI MOHAN YADAV SONG SUKAMA

योजना के मदद से पशुपालन और खाद निर्माण...

ग्राम-केरलापाल, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से खिलेंद्र साहू नरवा गरवा घुरवा बाड़ी योजना अंतर्गत गाँव में होने वाले काम के बारे में जानकारी दे रहे हैं, योजना अंतर्गत गाँव में गोठान बनाया गया है जिसमे पशुओं को पाला जाता है, साथ ही वर्मी कम्पोस और नाडीप कम्पोस दो प्रकार की खाद बनाई जा रही है, नाडीप कम्पोस बनाने के लिये 12 लोगो की एक समिति बनाई गयी है, इसमे एक महिला समूह भी शामिल है वे नाडेप टैंक में कचरा भरने, खाद बनाने के बाद उसे भुरभुरा कर सुखाने और 50 किलो की बोरी में भरने का काम करती है, वर्मी खाद को 12 रुपये और नाडेप खाद को 7 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेचा जाता है, कृषि विभाग और मनरेगा के तरफ से 12 हजार रुपये खाद बनाने के लिये दिया जाता है, मटेरियल और मजदूरी का खर्च इसमे शामिल है| संपर्क नंबर@8234826635.

Posted on: Jan 17, 2020. Tags: CG MOHAN YADAV SONG STORY SUKAMA VICTIMS REGISTER

चलो साथियों जायेंगे जंगल अपना बचायेंगे...कविता-

बलोदा बाजार (छत्तीसगढ़) से रामनारायण यादव एक कविता सुना रहे हैं:
चलो साथियों जायेंगे जंगल अपना बचायेंगे-
पेड़ लगाकर धरती में नव हरियाली लायेंगे-
मौसम का बदलाव देखो सुनलो उसका कहना-
धरती कांपे मौत सुनामी सावधान है रहना-
काली माता बनी प्रकृति चारो तरफ थर्राया-
तपता सूरज आज धरा में तापमान बढाया-
ओजोन परत में छेड़ विकिरण धरती में आई है-
एसी रोग बीमारी आवे जिसकी बनी नहीं दवाई है...

Posted on: Jan 15, 2020. Tags: BALODABAJAR CG POEM RAMNARAYAN YADAV SONG VICTIMS REGISTER

गाँव का नाम बुर्रुम से बोरगुडा...

ग्राम-बोरगोडा, पंचायत-गोंगाला, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से मोहन यादव गाँव के निवासी सुनील टोप्पो और उनके साथियों से चर्चा कर रहे हैं, वे बता रहे हैं कैसे उनके गाँव का नाम बुर्रुम से बोरगुडा पड़ा| आज से कई साल पहले उनका इलाका घने जंगलो से घिरा था, जिसमे जानवरों, शेर की आवाज सुनाई दे जाती थी, उसी आवाज के कारन उनके गाँव का नाम बुर्रुम रखा गया था जो एक गोंडी नाम है, फिर उसका नाम बदलकर बोरगुडा रखा गया| अब जंगल ख़त्म हो रहे है, काट लिये जा रहे हैं जिससे अब वनों में वन जीव उतने नहीं है कि जानवरों की आवाज सुनी जा सके|

Posted on: Jan 15, 2020. Tags: CG MOHAN YADAV SONG STORY SUKAMA VICTIMS REGISTER

बैल बिराने होइयो भजन बिना...भजन-

ग्राम पंचायत-जोलगी, तहसील-भरतपुर, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से अमृतलाल यादव एक भजन गीत सुना रहे हैं:
बैल बिराने होइयो भजन बिना-
चार पांव टूटे कंधे-
जोतत लादत लकुटी बजनी-
भार धरे मार जईयो भजन बिना-
पूस घाव में घनगी पत घनेरी-
फिर कहां सो धुनईयो भजन बिना...

Posted on: Jan 03, 2020. Tags: AMRITLAL YADAV CG KORIYA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »