हमारे गाँव में पानी की समस्या हैं महिलायों को एक दो किमी.दूर से पानी लाना पड़ता हैं,कृपया मदद करे...

ग्राम-रायगोदरी ऊपर पारा,पंचायत-सतालपुर,ब्लॉक- लोंहडीगुडा,जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सितुराम मंडावी बता रहे हैं|उनके गाँव में 30 घरो के परिवार रहते हैं,वहा आज तक सरकार से हैंडपंप की सुविधा नहीं हैं| नाला का पानी पीते हैं,महिलायों को एक दो किमी.दूर पानी के लिए जाना पड़ता हैं,और गर्मी के मोसम में पानी सुक जाता हैं,और बारिश के मोसम में गन्दा हो जाता हैं,इसी के वजह से कई लोग बीमार पाड़ रहे हैं|सरपंच या सचिव को बताने से हैंडपंप लगवा देंगे बोलते हैं,पर आज तक नहीं लगा रहे हैं|इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं,की दिया गया नम्बरों पर बात कर उनकी समस्या का निराकरण करे| संपर्क नंबर@9406137985. सरपंच@9406481589. सीईओ@8886251366. कलेक्टर@8488956694.

Posted on: Jan 01, 2022. Tags: BASTAR CG LOHANDIGUDA PROBLEM SEETURAM MANDAVI WATER

हमारे गाँव में पानी की समस्या हैं बोलने पर भी ध्यान नहीं दे रहे हैं कृपया मदद करे...

ग्राम-पटेलपारा,ब्लोक-दरभा,जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से प्रमिला अम्बिकानाग पानी की समस्या बता रही हैं,उनके मोहल्ले में कम से कम 2O या 25 घरो की बस्ती हैं|जो आज तक सरकारी से उनके गाँव में नाल या हैंडपंप नहीं लगा हैं,वहा के ग्रामीण कई सालो से कुआ का पानी पिने के लिए उपयोग करते हैं|और बारिश के मोसम में पूरा पानी गन्दा हो जाता हैं,और गर्मी के मोसम में ऊपर से वनस्पति गिर कर साड़ जाते हैं|फिर भी ग्रामीण उस पानी को पी लेते हैं,क्योकि उनके गाँव में आज तक सरकार से नाल या हैंडपंप की सुविधा नहीं हैं| गाँव के लोग कई बार सरपंच या सचिव को बताये पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ इसीलिए तीन बहिनों ने मिलकर सीजीनेट के साथियों से सिकायत कर रहे हैं की दिया गया नम्बरों पर बात कर उनके गाँव में सरकारी द्वरा नाल या हैंडपंप की सुविधा बनवा जाये |संपर्क नंबर@7723855305. @9399311762. सीईओ@8959393222.

Posted on: Jan 01, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PRAMILA AMBIKANAG PROBLEM. WATER

हमारे गाँव में पानी की समस्या हैं बोलने पर भी ध्यान नहीं दे रहे हैं कृपया मदद करे...

ग्राम-साडराबोदेनार,ब्लॉक-बास्तानार,जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सोमारू राम पोयाम बता रहे हैं| गाँव में 20 या 25 घरो का बस्ती हैं,उनके गाँव में हैंडपंप नहीं लगा हैं,वहा के ग्रामीण अभी कुआ का पानी पीते हैं|गर्मी के दिनों में पानी सुक जाता हैं,और बरसात के दिनों में गन्दा हो जाता हैं, हैंडपंप न होने के कारण ग्रामीण उस पानी को पी लेते हैं,और कई लोगों को बीमारियों का सामना करना पड़ता हैं,हैंडपंप बनवाने के लिए कई बार कोशिश किये हैं,पर आज तक निराकरण नहीं हुआ इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं,दिया गया नंबर पर बात कर उनकी समस्या का समाधान करे| संपर्क नंबर@7647907875. सरपंच@7587708124. सीईओ@9406016762. कलेक्टर@8488956694.

Posted on: Jan 01, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG PROBLEM SOMARURAM POYAM WATER

गांव के आंगनबाड़ी में पानी की सुविधा नहीं है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-बीसपुरन ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से कमलुराम कश्यप जी बता रहे हैं, आंगनबाड़ी क्रमांक-1 में पानी की समस्या है| इस आंगनबाड़ी में पानी की सुविधा नहीं है और न ही आसपास कहीं बोरिग है, पीने की पानी के लिए काफी दूर जाकर लाना पड़ता है, इसके लिए उन्होंने सचिव-सरपंच को कई बार से शिकायत कियें हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है| इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दियें गयें नंबरों पर बात कर के समस्या का निराकरण कराने में मदद करें| सरपंच@9691410078, सचिव@940628668, पीड़ित@7000790245.

Posted on: Jan 01, 2022. Tags: CG DARBHA KAMLURAM KSHYAP PROBLEM WATER

Impact :सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने पश्चात् पुलिया की सुविधा हो गयी है-

ग्राम पंचायत-हलवा, लोहारापारा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से चैतुराम कश्यप बता रहे हैं उनके गांव में पुल निर्माण का कार्य अधूरा था| लोगों को आने-जाने में बहुत परेशानीयों का सामना करना पड़ता है| फिर सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड किये कुछ दिन के बाद हैण्डपंप बन गया| जिससें सीजीनेट सुनने वाले साथियों की मदद से समस्या से संबधित अधिकारीयों बात पर पुल बनवाने में मदद किये इसलिए सभी पद अधिकारी एंव सीजीनेट सुननें वाले साथियों को धन्यवाद दे रहें हैं| संपर्क नंबर@9399472577.

Posted on: Jan 01, 2022. Tags: BASTAR CG CHAITURAM KASHYAP DARBHA IMPACT

« View Newer Reports

View Older Reports »