आधार कार्ड कैसे प्राप्त करें मदद की अपील,

ग्राम-डोकमा, ब्लाक-जैजयपूर, जिला-जांजगिर-चांपा (छतीसगढ़ी) से संपत राम यादव बता रहे हैं कि उन्होंने अपनी बेटी वर्षा कुमारी यादव के नाम का से नया आधार कार्ड अप्लाई करवाया है| कार्ड का अप्लाई दिनांक 29/11/2021 को हुआ था| उनका कहना है की इस कार्ड को प्राप्त करने के लिए क्या करना चाहिए| सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि उनका आधार कार्ड दिलवाने में मदद करें| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7898866791.

Posted on: Jun 08, 2022. Tags: AADHAR CARD CG CHAMPA JAIJAYPUR JANJGIR PROBLEM

परमिशन के बिना सटे हटा कर खेती किया जा रहा है मदद करें,

मानसाय पावले, तहसील-वाडरास नगर, जिला-बलरामपुर (छतीसगढ़) से सीजीनेट के श्रोताओं को अपनी आपबीती सुना रहे हैं| इन्होंने अपनी जमीन को स्टे में रखा हुआ था किन्तु इनके घर के किसी भी सदस्य की परमिशन के बिना सटे हटा कर खेती किया जा रहा है| इसकी जानकारी इनके परिवार के किसी भी सदस्य को नहीं दिया गया है| इन लोगों की जांच की जाय| इसलिए इन्होंने सीजी नेट के श्रोताओं से अपील की है कि दिए गए नंबरोंपर बात कर इनकी समस्या के समाधान में मदद करें| संपर्क नंबर पीड़ित @8518005797.

Posted on: Jun 08, 2022. Tags: BALRAMPUR CG LAND PROBLEM STAY WADRAS NAGAR

IMPACT: सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने पश्चात् पानी की सुविधा हो गयी है-

ग्राम पंचायत-अदवा, पोस्ट-ऊसरी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सीताराम कोरी बात कर रहे हैं उनके गांव गांव में हैंडपंप की बहुत समस्या थी| गांव के लोगों को पानी के लिए दूर से लाना पड़ता था| बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ता है| फिर उन्होनें एक महीने पहले सीजीनेट में अपना सन्देश रिकार्ड किये| 6/01/2022 को हैंडपंप खराब था बन गया| इसके लिए सीजीनेट के साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@8357998546.

Posted on: Jun 08, 2022. Tags: ADWA IMPACT STORY MP REWA

मिलिट्री द्वारा शांति से समझौता करवाया जाए, बस्तर में शांति स्थापित हो सके|

भाईजन बर्मन, ग्राम पंचायत-कोलामी, ब्लाक-अनुपपुर, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से सीजीनेट सुननेवाले श्रोताओं से बात कर रहे हैं| इनका कहना है कि नक्सली और पुलिस लोगों के बीच जो घटनाएं होती जिसमे किसी को भी फायदा नहीं होता है| चारों ओर खून खराबा होती रहती है| इसे समाप्त करने के लिए पुलिस या मिलिट्री द्वारा शांति से समझौता करवाया जाए, ताकि देश में शांति स्थापित हो सके| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9770342339.

Posted on: Jun 08, 2022. Tags: ANUPAPUR MP PEACE SURVEY

चले आओ चले आओ कोई वादा नहीं फिर भी...गीत

भीमप्रसाद जी उत्तरप्रदेस से सीजी नेट के श्रोताओं से गीत सुना रहे है
चले आओ चले आओ कोई वादा-
नहीं फिर भी निगाहें राह ताकती हैं-
तुम्हारा ओ हंसी चेहरा कैसे भूल सकते हैं-
तुम्हारी एक झलक देखी नजर बेताब-
रहती हैं जैसे बड़ी प्यारी हमारी चीज खो गई जैसे-
उसी दीदार के खातिर तमन्नाएं मचलती है जिसे-
मांगा दुआओं में मिला जिसको चाहा ख्यालों में
मिला ओ ख्वाब सच बनके हमे दिन के उजालों में...

Posted on: Jun 07, 2022. Tags: BHIMPRASAD UTTRPRADES HINDI SONG

« View Newer Reports

View Older Reports »