4 महीने से हमारे मोहल्ले का हैंडपंप ख़राब है, अधिकारी ध्यान नहीं देते, कृपया मदद करे...
बैगापारा, ग्राम पंचायत-भेडागढ़, विकासखंड-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से सोना बाई और पुलिया बाई बता रही हैं कि उनके मोहल्ले का हैंडपंप 4 महीने से ख़राब है जिसको बनावाने के उन्होंने सरपंच सचिव के पास आवेदन किया, लेकिन अधिकारी ध्यान नही देते, वर्तमान में वे कुंए से पानी लाते है, उनका अनुरोध है नल सुधार दें जिससे पानी की समस्या हल हो जाए, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर नल की समस्या निराकरण करने में मदद करें : सरपंच@7898959990, सचिव@7898056037, P.H.E.@9893883154. संपर्क नंबर@8964973228.
Posted on: Jun 24, 2018. Tags: MITHLESH MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER
हमारे पारा में 3 साल से पोल गड़े है, लेकिन बिजली नही लगी, शिकायत पर कोई सुनते नहीं...
गोहड़पारा, पंचायत-सुरेवाही, ब्लाक-अंतागढ़, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से मनीराम दुग्गा बता रहे है कि उनके पारा में 2-3 साल से बिजली के खम्बे लगा के छोड़ दिए है, लेकिन बिजली नहीं लगाईं गई है| बिजली नहीं होने के कारण बच्चो की पढाई भी नहीं हो पाती है| खाना बनाने के लिए भी आग जलाकर उजाला करके खाना बनाते है| बिजली लगवाने के लिए उन्होंने जनपद में शिकायत भी है लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे है| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि बात करके बिजली लगवाने में मदद करें: CEO@9953924884. मनीराम दुग्गा@7587741806, नरेन्द्र दुगा@7648039563.
Posted on: Jun 22, 2018. Tags: MANIRAM DUGGA KANKER SONG VICTIMS REGISTER
नदी में गड्ढा खोदकर पानी पीते हैं, बरसात में पानी गंदा हो जाता है उसे पीकर बीमार पड़ते हैं...
आश्रित ग्राम-नागाडबरा, ग्राम पंचायत-माटपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से दयाल सिंह, जेठूराम, रामसिंह, मनीराम, रामदयाल और फगनू बता रहे है कि उनके मोहल्ला पानी का बहुत समस्या है| 10-12 घर की बस्ती है | नदी में झिरिया बना के पानी लाते है बरसात के दिनों में बाढ़ आ जाता है तो गंदा पानी पीकर बीमार हो जाते है| इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर हैण्डपम्प लगवाने में मदद करें: P.H.E@9893883154, C.E.O.@9669625077, कलेक्टर@9424136200. गाँव में अधिक जानकारी के लिए संपर्क मनीराम @8889630471.
Posted on: Jun 21, 2018. Tags: DAYAL SINGH JETHURAM RAMSINGH MANIRAM SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव का हैण्डपम्प खराब है उसमे थोडा-थोडा पानी आता है, अभी नदी का पानी पी रहे...
ग्राम पंचायत-सुरेवाही, ब्लाक-अंतागढ़, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से पार्बती, मनीराम दुग्गा, नरेन्द्र कुमार दुग्गा, मोहलाल बता रहे है कि उनके गाँव के बीचपारा और सलियापारा में पानी की बहुत समस्या है हैण्डपम्प ख़राब है उसमे थोडा-थोड़ा पानी निकल रहा है उसके कारण वे लोग नदी का पानी पी रहे है उसको पीने से लोग बीमार पड़ रहे है | उसको ठीक करवाने के लिए सरपंच सचिव के पास कई बार शिकायत कर चुके है लेकिन कोई ध्यान नहीं देते है| इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की मांग कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर हैण्डपम्प ठीक करवाने में मदद करें: C.E.O.@9953924884. अधिक जानकारी के लिए संपर्क@9340627915, 7648039563.
Posted on: Jun 15, 2018. Tags: PARBATI MANIRAM DUGGA NARENDRA KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
Impact: Our village drain got cleaned after reporting on CGnet Swara, thanks...
ग्राम पंचायत-कुकदूर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से राकेश कुमार माणिकपुरी बता रहे है महीने भर पहले ग्राम पंचायत कुकदूर के आवास मोहल्ला में नाली सफ़ाई नहीं हो रही थी और लोग बहुत परेशान थे, वे अधिकारियों को बार बार अनुरोध कर रहे थे पर कोई फ़ायदा नहीं हो रहा था, बहुत ही गन्दगी का आलम था तो उन्होंने सीजीनेट में इस बारे में एक सन्देश रिकॉर्ड कराया था और रिकॉर्ड करने के 15 दिनों बाद जब सीजीनेट सुनने वाले साथियों ने अधिकारियों से फोन पर बात की तो नाली सफाई का काम हो गया| इसलिए सीजीनेट के साथियों को धन्यवाद दे रहे है. राकेश कुमार@9111431817.

