स्वास्थ्य स्वर : गैस की समस्या का घरेलू उपचार...
जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय गैस की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं, जिन्हें गैस की समस्या है वे तला हुआ भोजन, मिर्च मसाला का सेवन न करें, बाल हरण का चूर्ण लेकर एक चम्मच का तीसरा हिस्सा सुबह सेवन करने से लाभ हो सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9519520931. (AR)
Posted on: Sep 16, 2020. Tags: HEALTH DEPARTMENT SONG VICTIMS REGISTER
पायो जी मैंने राम रतन धन पायो...भजन-
ग्राम-छुलकारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से कन्हैयालाल केवट एक भजन सुना रहे हैं:
पायो जी मैंने राम रतन धन पायो-
वस्तु अमोलिक दी मेरे सतगुरु-
कृपा कर अपनायो-
जन्म जन्म की पूंजी पाई-
जग में सबी खुमायो-
खर्च ना खूटे, चोर ना लूटे-
दिन दिन बढ़त सवायो... (AR)
Posted on: Sep 16, 2020. Tags: BHAJAN SONG SONG VICTIMS REGISTER
सहकार रेडियो : बाल चौपाल (बेईमान)
प्यारे बच्चों, सहकार रेडियो के कार्यक्रम “बाल चौपाल” में ज्ञान विज्ञान की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आज हम आपको सुनवाएंगे कहानी| जिसका शीर्षक है “बेईमान” आपको ये कार्यक्रम कैसा लगा हमें ज़रूर बताइयेगा| ये कार्यक्रम सहकर रेडियो से लिया गया है | इस कार्यक्रम 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सुन सकते हैं | (AR)
Posted on: Sep 16, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER
बच्चो के लिये जनरल नॉलेज...
डोंगरपुर, राजस्थान से प्रकाश मीणा जो दृष्टिबाधित हैं, बच्चो के लिये जनरल नॉलेज बता रहे हैं, जिससे वे बच्चे जो गाँव में रहते हैं, इंटरनेट की सुवधा से दूर हैं, जिनके पास केवल एक छोटा फोन है जिससे केवल बात कर सकते हैं, दूसरे वे बच्चे जो देख नहीं सकते केवल सुन सकते हैं, इसे सुन सके और सीख सकें| एसी जानकारी रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर रिकॉर्ड कर सकते हैं| (AR)
Posted on: Sep 16, 2020. Tags: EDUCATION SONG VICTIMS REGISTER
पा लिया मैंने तेरे वचन को...गीत-
बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से चंद्रप्रकाश एक गीत सुना रहे हैं:
तेरे वचनों में चलना आजादी है-
पा लिया मैंने तेरे वचन को-
मनन करूंगा जीवन भर-
तेरे वचनों में सबकी आजादी है-
पा लिया मैंने तेरे वचन को... (AR)
