दृष्टिबाधित विद्यार्थी हूँ, सरकारी मदद नहीं आई है, लॉकडाउन में खाने पीने की बहुत दिक्कत हो रही है..

ग्राम भीतरी, थाना रामपुरा नैकिन, जिला सीधी (मध्यप्रदेश) से छोटू साकेत जो शत प्रतिशत दृष्टि बाधित हैं वे बता रहे हैं कि विकलांग पेंशन अभी तक नही मिला है इस समय मै नेत्रहीन विद्द्यालय रीवा में पढाई करता हूँ कक्षा 10 वीं में था इस साल 11 वीं में पढाई करूँगा इस समय खर्चा के लिए पैसों की आवश्यकता है. लॉकडाउन लगने के कारण कही नही जा पा रहे है खाने पीने की बहुत दिक्कत हो रही है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे है इस सन्देश को  सरकारी कर्मचारियों तक अवगत करा के विकलांग पेंशन दिलाने में सहयोग करें. संपर्क@6232807913. RK

Posted on: Jun 16, 2020. Tags: CHHOTU SATEK CORONA PROBLEM REWA MP SIDHI SONG VICTIMS REGISTER

कंपनी में 4 माह काम किया था, 2 माह का पैसा नहीं मिला है...

ग्राम पंचायत-मौदहा, जिला-सतना (मध्यप्रदेश) से रंजीत केवट बता रहे हैं कि लॉकडाउन से पहले सूरत में बिरला कापर कंपनी में काम कर रहे थे, जहाँ पर उन्हें काम पैसा निर्धारित समय पर नहीं मिल रहा था, अभी 2 माह का पैसा रुका है, लॉकडाउन में पैसा नहीं मिला है, उन्होंने इसके लिये विभागीय अधिकारियों के पास आवेदन किया था लेकिन काम नहीं हुआ है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों में बात कर काम का पैसा दिलाने में मदद करें: ठेकेदार नंबर@9725851206. संपर्क नंबर@9624395521. (AR)

Posted on: Jun 15, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MP RANJIT KEWAT SATANA SONG VICTIMS REGISTER

रोज़गार गारंटी की सूची से मेरा नाम काट दिया है, काम नहीं देते और कागज़ भी नहीं दिखाते...

ग्राम पंचायत-जोलगी, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से आनंद प्रसाद यादव बता रहे हैं कि मनरेगा रोजगार कार्ड से उनका नाम काट दिया गया है, जिसके कारण उन्हें काम नहीं मिल रहा है, आवेदन करने पर सुनवाई नहीं हो रही है रोज़गार सहायक पूछने पर भी कागज़ नहीं दिखाता है कि जिन लोगों ने काम माँगा है उनकी सूची में उनका नाम है कि नहीं और बोलता है जिसको कम्प्लेन करना है कर लो और जो करना है कर लो पर कागज़ नहीं दिखाऊंगा इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर समस्या को हल कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@ 9165957842. रोजगार सहायक@8889929794. इंजीनियर@8909302621

Posted on: Jun 15, 2020. Tags: ANAND YADAV CG KOREA NREGA PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

सेल्समैन लोगो को सही से राशन नहीं देता है और गलत दाम पर कैरोसिन की बिक्री करता है...

ग्राम पंचायत-पुस्परी, तहसील चुरहट, ब्लॉक सीधी, जिला-सीधी (मध्यप्रदेश) से श्याम बहादुर पटेल बता रहे हैं, वहां पर सोसाईटी में राशन उतना नहीं दिया जाता जितना उन्हें मिलना है यानि हर गाँव में तीन महीने का गल्ला दिया गया है पर उनके गाँव में दो ही महीने का दिया गया है इसके साथ ही 20 प्रति लीटर के हिसाब से मिट्टी का तेल मिलना चाहिए लेकिन सेल्समेन 35 के हिसाब से लोगो को बेचता है| वे चाहते हैं कि लोगो को उचित मूल्य पर सामान मिले, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबर में बात कर इस पर कारवाही कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@9752254932. कोटेदार@9893841531.

Posted on: Jun 15, 2020. Tags: MP PDS PROBLEM SHYAM BAHADUR PATEL SIDHI SONG VICTIMS REGISTER

अधिक ग्रामीण बच्चे ऑनलाइन शिक्षा में नहीं जुड़ पा रहे, यदि जल्दी स्कूल खुल जाये तो अच्छा होगा...

नगर पंचायत-भामरागड जिला-गडचिरोली महाराष्ट्र से एन जे ढाकरे जी बता रही हैं कि ये गवरमेंट हॉस्टल स्कूल कोठी में 4 वर्ष से सुप्रिटेनडेंट के पद पर हैं गर्ल्स हॉस्टल को देखती है  इनके हॉस्टल में 65 छात्राएँ हैं ये 1 से 10 कक्षा के बच्चों को पढ़ाते हैं और इसके अलावा बच्चों की जरुरते पूरी करना उन्हें मार्ग दर्शन कराना अभी जैसे स्कूल बंद है तो शासन ऑन लाईन पढाई शुरु किये हैं तो कुछ बच्चों के पास मोबाईल फोन न होने के कारण पढाई पूरा नहीं हो पाता यदि कुछ दिन देखने के बाद स्कूल खुल जाये तो अच्छा होता, शायद पहले बड़ी कक्षाओं जैसे 10 वीं को पहले शुरू किया जाए जिससे उनका कोर्स पूरा हो सके :(169809)  CS

Posted on: Jun 15, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH DHAKRE EDUCATION PROBLEM N J SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »