राशनकार्ड में बच्चो का नाम नहीं जुड़ने से स्कूल में दिक्कत होती है, आवेदन करने पर सुनवाई नहीं होती..
ग्राम-नवगोई, पोस्ट-रघुनाथ नगर, तहसील-वाड्रफ नगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से राजपति सिंह परस्ते बता रहे हैं कि उनका राशनकार्ड बना है| जिसमे उनके बच्चो का नाम नहीं जुड़ा है, उन्होंने कई बार ग्राम सभा और सचिव, सरपंच के पास आवेदन किया| लेकिन नाम नहीं जुड़ा| स्कूल में राशनकार्ड की फोटो कॉपी की मांग करते हैं| लेकिन राशनकार्ड में नाम नहीं जुड़े होने के कारण दिक्कत होती है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: कलेक्टर@9479118118, SDM@9424185735, तहसीलदार@9425563038, सचिव@9617494180. संपर्क नंबर@9669480733.
Posted on: Mar 17, 2019. Tags: BALRAMPUR CG RAJPATI SINGH PARASTE RATION CARD SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : दांत में कीड़े लगने की समस्या का घरेलू उपचार-
जिला-टीकमगढ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेन्द्र सिंह राय दांत में कीडे लगने की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं| जिन व्यक्तियों के दांत में कीड़ा लग जाता है| वे कंटकारी जिसे भटकटईया के नाम से भी जाना जाता है| उसके फल को लेकर आग के अंगारे में डालना है| जिससे धुआं होगा, तब उसे एक मिट्टी के बर्तन जिसमे पीछे एक छेद हो जिसमें धुवां निकल सके| लेकर ढक देना है| और जो धुआ छेद से निकले उसे मुह में लेकर कुछ समय तक रोकना है| उसके बाद एक थाली में पानी रखकर उसके ऊपर मुह को खोलना है| जिससे थाली में कीड़े गिरने लगेंगे| अधिक जानकारी के लिये इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं: राघवेंद्र सिंह राय@6306748178.
Posted on: Mar 17, 2019. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER
सेनाओं का यहोवा हमारे संग-संग है...मसीह गीत-
ग्राम-रोदीटोला, थाना-अमरकंटक, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से अशोक बांधव एक गीत सुना रहे हैं:
सेनाओं का यहोवा हमारे संग-संग है-
याकुब का परमेश्वर हमारा ऊँचा गढ़ है-
जिसने आकाश बनाया, जिसने पृथ्वी बनाई-
जो सर्वशक्तिमान प्रभु है, वो यहोवा हमारे संग-संग है-
सेनाओं का यहोवा...
Posted on: Mar 17, 2019. Tags: ANUPPUR ASHOK BANDHAV MP SONG VICTIMS REGISTER
हाय रे हाय रे छत्तीसगढ़, हरा भरा लगी ला...गीत-
ग्राम-बगरा, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से लालू एक गीत सुना रहे हैं :
हाय रे हाय रे छत्तीसगढ़, हरा भरा लगी ला-
महुआ के तरी-तरी, चला सूबे मिलया-
बड़े हरियर मिले लगेला-
हरा भरा हाय, हाय रे छत्तीसगढ़ रे-
महुआ के तरी-तरी, चला सूबे मिलया-
बड़े हरियर मिले लगेला-
हरा भरा हाय, हाय रे छत्तीसगढ़ रे...
Posted on: Mar 17, 2019. Tags: BALRAMPUR CG LALU SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : बालो से संबंधित समस्या का घरेलू उपचार-
जिला-टीकमगढ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेन्द्र सिंह राय बालों में होने वाली समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं| जिन व्यक्तियों को बालों से संबंधित समस्या हो वे शिकाकाई के फलियों को 400 ग्राम पानी में उबालें और जब 100 ग्राम पानी शेष रह जाये, तो उसे ठण्डा कर बालों को धोना चाहिये| उसके बाद भृंगराज तेल को बालो में लगाना है| इससे बालो की समस्या में लाभ मिल सकता है| अधिक जानकारी के लिये दिये गये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : राघवेन्द्र सिंह राय@6306748178.
