पायो जी मैंने राम रतन धन पायो...भजन-
ग्राम-छुलकारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से कन्हैयालाल केवट एक भजन सुना रहे हैं:
पायो जी मैंने राम रतन धन पायो-
वस्तु अमोलिक दी मेरे सतगुरु-
कृपा कर अपनायो-
जन्म जन्म की पूंजी पाई-
जग में सबी खुमायो-
खर्च ना खूटे, चोर ना लूटे-
दिन दिन बढ़त सवायो... (AR)
Posted on: Sep 16, 2020. Tags: BHAJAN SONG SONG VICTIMS REGISTER
सहकार रेडियो : बाल चौपाल (बेईमान)
प्यारे बच्चों, सहकार रेडियो के कार्यक्रम “बाल चौपाल” में ज्ञान विज्ञान की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आज हम आपको सुनवाएंगे कहानी| जिसका शीर्षक है “बेईमान” आपको ये कार्यक्रम कैसा लगा हमें ज़रूर बताइयेगा| ये कार्यक्रम सहकर रेडियो से लिया गया है | इस कार्यक्रम 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सुन सकते हैं | (AR)
Posted on: Sep 16, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER
बच्चो के लिये जनरल नॉलेज...
डोंगरपुर, राजस्थान से प्रकाश मीणा जो दृष्टिबाधित हैं, बच्चो के लिये जनरल नॉलेज बता रहे हैं, जिससे वे बच्चे जो गाँव में रहते हैं, इंटरनेट की सुवधा से दूर हैं, जिनके पास केवल एक छोटा फोन है जिससे केवल बात कर सकते हैं, दूसरे वे बच्चे जो देख नहीं सकते केवल सुन सकते हैं, इसे सुन सके और सीख सकें| एसी जानकारी रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर रिकॉर्ड कर सकते हैं| (AR)
Posted on: Sep 16, 2020. Tags: EDUCATION SONG VICTIMS REGISTER
पा लिया मैंने तेरे वचन को...गीत-
बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से चंद्रप्रकाश एक गीत सुना रहे हैं:
तेरे वचनों में चलना आजादी है-
पा लिया मैंने तेरे वचन को-
मनन करूंगा जीवन भर-
तेरे वचनों में सबकी आजादी है-
पा लिया मैंने तेरे वचन को... (AR)
Posted on: Sep 16, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : सूजन होने पर घरेलू उपचार...
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल हल्दी का औषधीय प्रयोग बता रहे हैं, हल्दी, हरण, गिलोय, भारंगी, दारू हल्दी, चिटा, सोंठ सभी को सामान मात्रा में लेकर दरदरा कूट लें और उसका काढ़ा बनाकर उपयोग करें, इससे सूजन की समस्या में आराम मिल सकता है, नुस्खा उपयोग करने से पहले संपर्क कर पूरी जानकारी लें| संपर्क नंबर@9826040015. (AR)
