हम कैसे अपने घर बंगाल जाएं कुछ समझ नहीं आ रहा है पैसे भी ख़तम हो गए हैं काम भी नहीं है...

तहसील जवा जिला रीवा मध्य प्रदेश से मानस घोष बोल रहे हैं कि वे पश्चिम बंगाल राज्य के निवासी हैं | वे  बता रहें हैं हम लोग दो महीने से लाक डाउन के कारण घर नहीं जा पा रहे हैं और न ही हमारे पास खाने पीने की वर्तमान समय में बेहतर व्यवस्था है, चावल दाल है पर सब्ज़ी खरीदने के लिए पैसे नहीं है | हम कुल छः आदमी हैं  प्लीज हमारी मदद करें हम कैसे घर जाएं कुछ समझ नहीं आ रहा है पैसे भी ख़तम हो गए हैं काम भी नहीं है | हमारा मोबाईल संपर्क नंबर 7067543607 [167618]

Posted on: May 18, 2020. Tags: BENGAL CORONA PROBLEM MP REWA

लॉकडाउन में भूखे रहने की स्थिति बन रही है, परेशानी से निजात दिलाने में सहयोग करें-

सांई सत्यम, वागुली, पुणे (महाराष्ट्र) से आशीष यादव बता रहे हैं वे वहां पर काम करने आये थे, इस वक्त परिवार के साथ लॉकडाउन में फंसे हैं, काम बंद है, राशन नहीं मिल रहा है जिससे परिवार को खाने की समस्या हो रही हैं, बच्चे हैं, भूखे रहने की स्थिति बन रही हैं इसलिये सभी श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि भोजन व्यवस्था कराकर इस परेशानी से निजात दिलाने में सहयोग करें : संपर्क नंबर@ 9356883162. (167595)

Posted on: May 17, 2020. Tags: ASHISH YADAV CORONA PROBLEM MH PUNE SONG VICTIMS REGISTER

अब उधार देने वाले कब तक उधार दें उनका भी काम बंद है, कल से घर में सिर्फ चावल ही बना है...

नयागाँव, नोएडा, गौतम बुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) से जय सिंह बता रहे हैं वे जिला फतेहपुर, उत्तरप्रदेश के निवासी हैं, लॉकडाउन में परिवार के साथ नोएडा में फंसे हैं, राशन की बहुत दिक्कत है, अब तक उधार से राशन ले रहे थे लेकिन अब वो भी बंद हो चुका है, 5 लोगों का परिवार है बच्चे भी है, परिवार को खाने की समस्या हो रही है, अब उधार देने वाले भी कब तक उधार दें उनका भी काम बंद हो गया है, कल से घर में सिर्फ चावल ही बन रहा है बड़ी मजबूरी में आपको फोन कर रहे हैं कृपया अधिकारियों से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@9654202803. (167530)

Posted on: May 17, 2020. Tags: CORONA PROBLEM GAUTAM BUDDH NAGAR JAY SINGH NOIDA SONG UP VICTIMS REGISTER

लॉकडाउन में काम नहीं मिलता है, घर में राशन नहीं है...

मकान नं 11, गली नंबर 3, मंडावली, साकेत ब्लाक दिल्ली से अरुन हलदार बता रहे हैं कि वे बिहार के रहने वाले हैं, लॉकडाउन के कारन दिल्ली में फंसे हैं, उनके पास खाने के लिये कोई साधन नहीं है, लॉकडाउन के कारण काम नहीं मिल रहा है, घर जाने का किराया नहीं है, वे परेशान हैं, इसलिये सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर खाने की व्यवस्था के लिये अपना सहयोग दें : संपर्क नंबर@9953843691. (167582)

Posted on: May 17, 2020. Tags: ARUN HALDAR CORONA PROBLEM DELHI SONG VICTIMS REGISTER

खाना पकाने का काम करते हैं, काम बंद, घर का किराया नहीं दे पा रहे, घर का गुजारा नहीं होता...

W ब्लाक, गली नंबर 1, मकान नंबर 7, छतरपुर, दिल्ली से सुबागो ठाकुर बता रही हैं उनकी माँ खाना पकाने का काम करती हैं लेकिन लॉकडाउन के कारण काम बंद है, जिसके कारण घर चलाने में दिक्कत होती है, मकान किराया नहीं दे पा रहे हैं, खाने की समस्या हो रही है, परिवार में 4 सदस्य हैं, वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रही हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर समस्या को हल कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@7428657916. (167351)

Posted on: May 17, 2020. Tags: CORONA PROBLEM DELHI SONG SUBAGO THAKUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »