शिक्षा जैसे मुद्दों के बाद बिहार के नाट्यकर्मी शराबबंदी को आगे बढ़ाने सरकार के साथ जुट रहे हैं...

शिक्षा आदि के बाद अब रंगकर्मी बिहार में मद्य निषेध के काम में जुट रहे हैं बता रहे हैं मालीघाट,जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार। उनके साथ आज वरिष्ठ रंगकर्मी रामदेनी प्रसाद है जो बता रहे है कि उन्होंने नाटक में 1968 से काम करना शुरू किये थे और इनको नाटक से बहुत लगाव था जिससे लोगो को प्रभावित करते थे और जागरूक भी करते थे । वे बता रहे हैं कि उन्होंने जीवन भर लोगों को शिक्षा से जुड़ने के लिए नाटक किया, लोगों को प्रोत्साहित करने का काम किया जिससे बच्चे स्कूल जाएं और माता-पिता अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें और खुद भी शिक्षित हों । अब उनको लगता है कि शराब बंदी भी एक अत्यंत महत्वपूर्ण काम है जिसके दूरगामी परिणाम होंगे । सुनील कुमार@9801378393

Posted on: Jan 09, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

बदला टोला, बदला बिहार: शराबबंदी से बदले हुए बिहार पर एक कहानी...

सुनील कुमार बिहार में शराबबंदी से हुए बदलाव पर एक कहानी सुना रहे हैं | बाहर से आए एक युवा को घर के रास्ते में काका मिलते है जो पहले दिन रात पीया करते थे लेकिन अब वो काम कर रहें हैं उसे देख कर युवक को बहुत ही आश्चर्य होता है| उनसे बातचीत होती है तो काका बताते है कि अब बबुवा बिहार बदल गेल है कि अब हम सब पिए खाएक छोड़ करके अब हम सब मेहनत मजदूरी वाला काम करैथि और अपन गाँव समाज के विकास करेला अपन योगदान देथि| इसके बाद युवक अपने घर जाकर देखता है कि उसकी मां प्रौढ़ शिक्षा केंद्र में पढ़ने गयी है । यह सब देखकर युवा बहुत खुश होता है और कहता है कि वह भी अब बाहर कमाने नहीं जाएगा और अपने गाँव में ही काम करेगा और प्रदेश की उन्नति में योगदान देगा। सुनील@9308342087

Posted on: Jan 08, 2017. Tags: Sunil Kumar

Bultoo(Bluetooth) Radio in Hindi Language: 07th Janaury 2016...

Today’s Rakesh Khanna and Sumanlata Achala are presenting Bultoo Radio in Hindi Language in this latest edition of Bluetooth radio program. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download centre nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via bluetooth.

Posted on: Jan 07, 2017. Tags: RAKESH KHANNA AND SUMANLATA ACHALA SONG VICTIMS REGISTER

दारु बंदी कानून को घर-घर तक पहुंचाना है...शराब विरोधी जागृति गीत

सुनील कुमार मालीघाट जिला-मुजफ्फरपुर बिहार से एक शराब विरोधी जागृति गीत सुना रहे हैं:
दारु बंदी कानून को घर-घर तक पहुंचाना है-
दारु बंदी कानून को घर-घर तक पहुंचाना है-
गाँव-गाँव टोले-टोले घर-घर अलख जगाना है-
गाँव-गाँव टोले-टोले घर- घर अलख जगाना है-
दारु बंदी कानून को घर-घर तक पहुचना है-
जो शराब का पान करेगा, हो पान करेगा-
दस लाख जुर्माना देगा...

Posted on: Jan 07, 2017. Tags: SUNIL KUMAR

नशा नाश कर देगी, फिरोगे दाने-दाने को...नशा विरोधी व्यंग्य रचना

मुज़फ्फरपुर बिहार से सुनील कुमार के साथ आज एक व्यंग्य कलाकार सूर्यदेव देहाती जी हैं जो उन्हें अपनी एक नशा विरोधी व्यंग्य रचना सुना रहे हैं:
नशा नाश कर देगी, फिरोगे दाने-दाने को-
कटोरा हाथ में होगा, ना देगा कोई खाना खाने को-
फिर से खैर एक विवाह करोगे-
इसका श्लोक है- अमंगलम गुटखा खाद्यं, अमंगलम धुम्रपानम,
अमंगलम महापानम, अमंगलम सर्वव्यसनम-
कराग्रे वसते देवी, करमध्ये चुस्मताम, करमूले तू गुटखा, प्रभात: करदर्शनम-
आमंत्रण- हमारी कुलदेवी बीमारी माता की असीम अनुकम्पा से दादा हुक्काराम की पौत्री दुर्भाग्यावती कुमारी, का पुत्र गुटखा लाल एवं दुर्गंधी देवी, निवास स्थान- 420, यमलोक हाल्ट, दुख्ननगर के संग, मृतात्मा कैंसर कुमारी तथा लाइलाज कुमार, चाचा गंजा सिंह, दादा हुक्काराम, दादी शराब देवी, मामा चरस शाही, नानी चाय सिन्हा, फूफा ज़र्दा राम, समस्त बुजुर्गो की उपस्थिति में नव दंपत्ति को आशीर्वाद प्रदान करने को आमंत्रित है-
हमारा पता है- चिंता भावन, कष्ट मोहल्ला, दुर्गति गली, दुःख नगर, ज़िला-परलोक-
विवाह स्थान- शमशान घाट-
बारातियों का स्वागत धूमधाम से होगा तथा यमराज महोदय का आशीर्वाद मुफ्त मिलेगा...

Posted on: Jan 06, 2017. Tags: Suryadev Dehati

« View Newer Reports

View Older Reports »