बसंती बयार बहल सरसो फुलाहिल...भोजपुरी गीत

मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक भोजपुरी गीत सुना रहे है:
बसंती बयार बहल सरसो फुलाहिल-
ये वो पिया काहे बारात बुलाहिल-
अहिला न तू तहर पाती बाहिल-
ये वो पिया काहे बारात बुलाहिल...

Posted on: Jan 12, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

नितेश के पापा अब शराब नहीं पीते तो नितेश को अब होटल में काम भी नहीं करना पड़ता: कहानी...

नितेश को होटल में काम करना पड़ रहा था. नितेश के पापा के शराब पीने के कारण उनके इलाज में बहुत पैसे लग जाते थे और वे काम भी नहीं कर पाते थे और उनकी माँ को भी मजदूरी करनी पड़ती थी और उसके जरिये भी परिवार का भरण पोषण कर पाना मुश्किल हो रहा था.बिहार के मुख्यमंत्री के द्वारा हाल में एक निर्णय लिया गया. गाँव की महिलाओं ने काफी समय से मांग कर रखा था कि हमारे गाँव टोला में शराब बंद हो. ऐसा ही पहल हुआ और बिहार में शराब बंद कर दिया गया जिसके कारण नितेश के पापा अब शराब नहीं पी पाते हैं और उनके उपचार की भी व्यवस्था की गयी. इस तरह से उनके पापा धीरे-धीरे स्वस्थ हो गए और इस तरह बदला बिहार| बदला बिहार पर कहानी बता रहे हैं सुनील कुमार, मुजफ्फरपुर बिहार से@9308571702

Posted on: Jan 11, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

जहिया से चल गइली छोड़ के हमके...प्रेम गीत

मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक प्रेम गीत सुना रहे हैं:
जहिया से चल गइली छोड़ के हमके-
जिंदगी भईल सुनसान हो हो-
जा रे चंदा ले आव खबरिया-
कैसन बारी मोर चांद हो-
कबो गोरवे में हमरा रहत रहली-
छन भर जुदाई न सहत रहली-
अब त हमार बीन देखले सुरतिया-
होई जाता कैसे बिहान हो हो-
हमरे नियन उहो रोअत होईहे-
लोड़वे से कजरा के धोवत होईहे-
मनवा न लागत होई – पिया के अंगनवां-
होईहे बहुत परेशान हो हो-
जा रे चंदा...

Posted on: Jan 11, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

गांधी कथा: एक बार की बात है गाँधीजी के सभा कक्ष में बहुत आवाज़ आ रही थी शोर हो रहा था...

एक बार की बात है गाँधी जी के सभा कक्ष में बहुत आवाज़ आ रही थी शोर हो रहा था तभी आवाज़ आई मारो, भागो, दूर हट. भीड़ का मनोविज्ञान भी अजीब होता है किसी एक ने जैसा कहा बहुतो ने वहा वैसे ही किया. गाँधी जी यह कैसे देख सकते थे. उसी समय वे वहां से उठे ओंर भीड़ के बीच पहुँच गये. बापू ने पूछा यह कौन है और किसे और क्यों पीट रहे हो तभी भीड़ से आवाज़ आई कि यह सूवर्णों की सभा है यहां हरिजनों का क्या काम. यह सब सुनकर बापू बहुत दुखी हुए. बापू की आँखों से आंसू निकल आये और बोले अगर ये अछूत है तो मै भी अछूत हूँ. इतना कह कर वो हरिजनों के साथ उनके घर चले गये, इस तरह से बापू से जुडी और भी कहानियाँ ,जानकारियों के लिए सुनते रहे और जुड़े रहे सीजीनेट बुल्टू रेडियो से. सुनील कुमार@9308342087

Posted on: Jan 10, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

News about scholarships for Dalit and Adivasi students in Gondi

अनुसूचित जाति एवं जनजाति के 500 विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए ओ एन जी सी ( आयल एन्ड नेचुरल गैस कमीशन) छात्रवृति दे रही है जिसमें 50 फीसदी छात्रवृति लड़कियों के लिए आरक्षित है. 12वीं या कालेज में 60% अंक प्राप्त छात्र और 30 वर्ष से कम आयु वाले छात्र जिसके परिवार की वार्षिक आय 4 लाख से अधिक न हो और वह भारतीय हो वे इस छात्रवृत्ति का लाभ ले सकते हैं. वार्षिक छात्रवृति 48 ,000 रूपये मिलेगा | आवेदन की अंतिम तिथि 24 जनवरी 2017 है | अधिक जानकारी के लिए www.buddy4study.com पर संपर्क कर सकते हैं. हमसे भी आप इस विषय में अधिक जानकारी के लिए 8602008333/8602008444 पर संपर्क कर सकते हैं

Posted on: Jan 10, 2017. Tags: NEWS SONG SUMANLATA ACHALA VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »