आजादी के 70 साल बाद भी हम अपने बच्चों के स्कूल जाने के लिए ठीक से रोड नहीं बनवा सके हैं...

आज आज़ादी के लगभग 70 साल बाद भी हम अपने बच्चों के लिए स्कूल जाने के सड़क का इंतज़ाम कर पाए हैं जो जल्द बदलना चाहिए बोल रहे हैं ग्राम-पोड़ीबहार मुन्डा, विकासखंड-मवई, जिला-मंडला मध्यप्रदेश से रविकांत शाह पंद्रे। वे बता रहे है कि ग्राम पोड़ीबहार मुंडा में रोड की बहुत समस्या है और इस गाँव में करीब 1200 लोगो की आबादी है तथा रोड नहीं होने के कारण स्कूल आने जाने में बच्चों को बहुत दिक्कत होती है और वे जान जोखिम में डालकर स्कूल आते जाते है तो वे सीजीनेट स्वर सुनने साथियों से अधिकारियों को फोन करके दबाव डालने का अनुरोध कर रहे हैं गाँव के सचिव@9770972254, कलेक्टर@9977742118, रवि@9691317966

Posted on: Dec 25, 2016. Tags: RAVIKANT PANDRE SONG VICTIMS REGISTER

कुछ लोगों ने शासकीय भूमि पर घर बनाकर हमारा रास्ता रोक दिया है प्रशासन कुछ नहीं कर रहा...

अम्बिकापुर छत्तीसगढ़ में केहली खलको चंदेश्वर कुशवाह को बता रही है कि बालगंगाधर तिलक वार्ड संख्या 10 इंदिरानगर नवापारा में वे पिछले 30 वर्षो से निवासरत है और इनको आने जाने के लिए 12 फीट का रास्ता छोड़ा गया गया था जो कि शासकीय भूमि है | पर उस रास्ते पर वीरेंद्र पैकरा और राजेश पैकरा के द्वारा अवैध रूप से उस जमीन पर कब्ज़ा कर घर बना लिए है जिसके कारण इन लोगो को आने जाने में बहुत दिक्कत हो रही है इसके लिए इन्होने अधिकारियो के पास कई बार आवेदन भी किये फिर भी कोई ध्यान नहीं दे रहे है| कृपया अधिकारियों से बात कर उनकी मदद करें । तहसीलदार@7587001516, 8458856716, SDM@8462809927, कलेक्टर@9424244625. चंदेश्वर कुशवाह@8120048936

Posted on: Dec 25, 2016. Tags: CHANDESHWAR KUSHWAHA SONG VICTIMS REGISTER

मन रामा ने बहन बजईयो, जाके बिंद्रावन बस जाई...पारम्परिक लोकगीत

ग्राम-सरईमाल, जिला-डिंडोरी मध्यप्रदेश से संतोष अहिरवार के साथ गाँव की बहने सोना, चंदा, उषा है जो एक पारम्परिक लोकगीत सुना रही है :
मन रामा ने बहन बजईयो, जाके बिंद्रावन बस जाई-
बिंद्रावन बस गए गंगा जमुना को मोये-
जल चारो शरण नहीं पाई, जाके बिंद्रावन बस जाई-
बिंद्रावन बस गए साधू संतो को मोहे-
धुनी जलन नहीं पाई, जाके बिंद्रावन बस जाई-
मन रामा ने बहन बजाई...

Posted on: Dec 24, 2016. Tags: SONA CHANDA USHA SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में 50 घरों के लिए कोई हैण्डपम्प नहीं है हम ३ किलोमीटर दूर से अपने लिए पानी लाते हैं

21 वीं सदी में दुनिया सब ओर बहुत विकास हो रहा है पर हमारे बीच ऐसे भी गाँव हैं जहां पीने का पानी नहीं है । शिवानंद द्विवेदी आज ग्राम-नेवरिया,पंचायत-सेदहा,जनपद पंचायत गंगेव, तहसील-सिरमौर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) में रामदुलारे साकेत के साथ हैं जो बता रहे है कि उनके गाँव में 50 घर की बस्ती है और उनके यहाँ पर एक भी हैण्डपम्प नहीं है जिसके कारण इन लोगो को पानी की बहुत समस्या होती है और ये लोग 3 किलोमीटर दूर से पानी लाकर पीते है| तो इनका कहना है कि हैण्डपम्प की सुविधा की जाये ताकि इनको मदद हो | P.H.E. विभाग इंजीनियर कार्यपालन यंत्री@9425677264, कलेक्टर राहुल जैन@9425903973. शिवानन्द@7869992139

Posted on: Dec 24, 2016. Tags: SHIVANAND DWIVEDI SONG VICTIMS REGISTER

Impact: Canal sanctioned in our area, will help farmers from 50 villages...

आप सब के सम्मिलित प्रयास से हमारे गाँव में २०१७-१८ में नहर आने वाली है जिससे ५० गाँवों का भला होगा बता रहे हैं रीवा मध्यप्रदेश से शिवानन्द द्विवेदी। वे कहते हैं कि सिंचाई के लिए पानी की सुविधा नहीं होने को लेकर इन्होने कई बार जिला से लेकर दिल्ली तक अपनी बात रखी थे लेकिन सुनवाई नहीं हो रही थी तो इन्होने सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड किया कि उनके गाँवों में सिंचाई के लिए कोई सुविधा नहीं है और नहर की व्यवस्था की जाये। सीजीनेट में रिकॉर्ड होने के बाद सीजीनेट के साथियों, मानवाधिकार आयोग और उच्च अधिकारियो की मदद से अब इनके इलाके में नहर बनने की मंजूरी मिल गई है इसलिए सीजीनेट के साथियों, मानवाधिकार आयोग और वरिष्ठ अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे है | द्विवेदी@7869992139

Posted on: Dec 23, 2016. Tags: SHIVANAND DWIVEDI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »