कोरोना का नाम लेकर व्यापारी कम दाम में किसानो से मक्का खरीद रहे, कृपया उचित मूल्य दिलाएं...

ग्राम-जुगानी कलार, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से वैद्य रामप्रसाद निषाद बता रहे हैं कि वे वैद्य के साथ एक किसान भी हैं | हर वर्ष की तरह इस बार भी मक्का की खेती अच्छे से हुई है, पिछले वर्ष 1800 रुपये क्विंटल के हिसाब से मक्का की बिक्री की गयी थी लेकिन इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में 1100 रुपये के हिसाब से व्यापारी मक्का खरीदी कर रहे हैं और ये कोरोना का नाम लेकर किया जा रहा है, इस तरह से किसान से काम दाम में मक्का की खरीदी की जा रही हैं, इस तरह से किसान को घाटा हो रहा है मुझे तीन लाख का घाटा हुआ है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि इस संबंध में सरकार को अवगत कराकर किसानो को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने में मदद करें : कलेक्टर@9425598888/8319630000.

Posted on: Jun 15, 2020. Tags: AGRICULTURE CG CORONA KONDAGAON PROBLEM RAMPRASAD NISHAD SONG VICTIMS REGISTER

हम मजदूर बाहर से वापस लौटे हैं, एक हज़ार मदद नहीं मिली, कृपया जल्दी काम शुरू कराइये...

ग्राम अंसरा, पंचायत-छतैनी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रामप्रकाश बता रहा है दिल्ली लक्कड़पुर फ़रीदाबाद में काम करने के लिए गया था लेकिन लॉकडाउन लगने के कारण घर वापस आना पड़ा| हमारे पास राशन के लिए कोई रूपया नही है और कोई रोजगार भी नही है | शासन के द्वारा प्रत्येक व्यक्ति को खाता में एक हजार रुपये ट्रांसफर करने का दावा किया है जो अभी तक हम लोगो को नही मिला प्रवासी मज़दूर है जो एक हजार रुपये मांग कर रहें है और साथ में गाँव में राहत काल रोजगार शुरू करें जिससे हम मजदूरी कर सके| इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे है दिए गये फ़ोन नंबर पर बात कर समस्या का समाधान कराने में मदद करे. CEO@9407803480. संपर्क@7509410973 RK

Posted on: Jun 15, 2020. Tags: CORONA PROBLEM RAMPRAKASH REWA MP SONG VICTIMS REGISTER

विद्युत वितरण कंपनी में मीटर रीडर का काम करता था, पुराने पैसे नहीं मिले, कृपया मदद करें...

ग्राम-पुरैल, जिला-सिंगरौली (मध्यप्रदेश) से कृष्ण कुमार शाह अपनी समस्या से अवगत करा रहे हैं| वह पहले विद्युत वितरण लिमिटेड जबलपुर में मीटर रीडर के तौर पर काम करते थे | जे.ई. द्वारा अभद्र गाली गलौज के प्रयोग की वजह से उन्होंने काम छोड़ दिया | लॉकडाउन के बाद अभी तक पैसों का भुगतान नहीं हुआ है, परेशानी हो रही है इसलिए वह सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं,कृपया मदद करें: संपर्क-कृष्ण कुमार शाह@9424561304. (169327) NP

Posted on: Jun 15, 2020. Tags: ELECTRICITY PAYMENT PROBLEM MP KRISHNA KUMAR SHAH

हमें निःशुल्क भोजन और गाँव में काम दिया जाए हम फिर से परदेश काम करने नहीं जाना चाहते...

ग्राम-अंसरा, पंचायत-छतैनी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा(मध्यप्रदेश) से सरोज देवी आदिवासी अपनी समस्या से अवगत करा रही हैं, वे बता रही हैं कि वह लॉकडाउन में हरियाणा में फंस गई थीं खाने को कुछ नहीं था एकाध दिन के लिए तो लोगों ने मदद की फिर बड़ी मुश्किल से पैदल चलकर 8 दिनों में 1000 किलोमीटर की दुरी तय करके उत्तरप्रदेश पहुंचे फिर पुलिस ने गाँव पहुंचाया | हाथ पाँव फूल गए, पैर में छाले पड़ गए | सरकार ने 1000 रू देने का वादा किया था वह भी नहीं दिया है हम चाहते हैं कि हमें निःशुल्क भोजन और काम दिया जाए हम फिर से परदेश काम करने नहीं जाना चाहते : सी.ई.ओ@9407803480.सरोज देवी@9335982494. (169739) NP

Posted on: Jun 15, 2020. Tags: REWA MP PROBLEM CORONA SAROJ DEVI

अभी थोड़े दिन में बरसात में प्राकृतिक लॉकडाउन शुरू होगा जब हमारे गाँव पानी से घिर जाएंगे...

ग्राम-इत्ताबाडी गाम पंचायत-आर्यवाडा तालुका-भामरागड जिला-गडचिरोली महाराष्ट्र से देवजी पुंगाटी अपनी माड़िया गोंडी भाषा में बता रहे हैं कि अभी जो लॉकडाउन लगा है ये हमारे जीवन का हिस्सा है कैसा लॉकडाउन है सरकार जाने इससे जीवन में कोई ज्यादा फर्क नही पड़ा है पहले भी ऐसा ही जीवन था अभी भी ऐसा ही जीवन है पहले भी गाड़ी मोटर नहीं था अभी भी नहीं है गाँव में सड़क नहीं है गाँव के लोंग पैदल चलते थे अभी भी चलते हैं और हमारा गाँव चारो तरफ से नदियों से घिरा है बरसात के समय 4 महीने गाँव में ही रहना है कहीं जाना नहीं है यदि गाँव में कोई विपत्ति आ जाता है तो गाँव के लोग टोली बनाकर मरीज को जंगल के रास्ते से पैदल चलकर इलाज कराने ले जाते हैं तो अब प्रकृति का लॉकडाउन शुरू होने वाला है (169687)   CS

Posted on: Jun 15, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH DEVJI PUNGATI FLOOD PROBLEM WATER

« View Newer Reports

View Older Reports »