हमारे गाँव में नाले पर पुल के लिए आवेदन देते देते थक गए, कोई गाड़ी या एम्बुलेंस नहीं आ पाती...

गवारखोज, ग्राम-ढपलीपानी, पंचायत-कटरा, जनपद पंचायत-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से पतराज सिंह मरकाम बता रहे हैं कि हमारे गाँव के पास एक जुनहा नाला है जो आने जाने का रास्ता है उस रास्ते में बहुत घाट है जिसके कारण गाड़ी, एम्बुलेंस के आने जाने में दिक्कत होती है उन्होंने इसके निर्माण के लिए कई बार आवेदन किया लेकिन कोई सुनवाई नही हुई सरपंच सचिव आज कल बोलकर कई साल से लोगो को गुमराह कर रहे हैं इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर बात कर निवेदन करे : कलेक्टर@07752223644, SDM@9953924884,CEO@7693915855, सरपंच@7697507040, सचिव@9754145039. मरकाम@8959903256

Posted on: Dec 20, 2017. Tags: PATARAJ SINGH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

केन नदी में बालू का अवैध खनन: शिकायत करने पर पुलिस मुझे गिरफ्तार करने की धमकी दे रही...

ग्राम-सुनेहरा, तहसील-अजयगढ़, जिला-पन्ना (म.प्र.) से साधू सिंह लोधी बता रहे है कि केन नदी सुनेहरा घाट के नीचे JCB मशीन द्वारा बालू रेत का खनन चल रहा था तो उन्होंने 100 नंबर पुलिस को सूचना दी तो चौकी प्रभारी उन्हें ही उनके घर से पकड़ने आये. आस पास के गाँव के हैण्डपम्प और कुओ का पानी सूख गया है उसके कारण हर किसान परेशान है,इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है है कि इन अधिकारियो से बात कर अवैध खनन को बंद करवाए : कलेक्टर@07732252003, S.P.@07732252251, खनिज अधिकारी@8719096999, चौकी प्रभारी@9685865060, मुख्यमंत्री@9425093142. साधू सिंह@9617652699.

Posted on: Dec 20, 2017. Tags: SADHU SINGH LODHI SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में हैण्डपंप खराब होने से 70 लोग नदी का पानी पी रहे हैं, अधिकारी मदद नहीं कर रहे...

गावरखोज, ग्राम-ढपलीपानी, पंचायत-कटरा, थाना-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से पतराज सिंह मरकाम बता रहे है उनके गाँव के वार्ड क्रमांक 20 में स्कूल के पास हैण्डपंप खराब हो गया है जिससे करीब 70 लोग पीड़ित है वे नदी से पानी लाते हैं सरपंच का कहना है हड़ताल खत्म होने बाद बनाएंगे उन्होंने कई बार अधिकरियो के पास आवेदन किये लेकिन कोई सुनवाई नही हुई इसलिए वे सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारीयों से बात कर निवेदन करें :PHE@9425255062, SDM@9953924884, सरपंच@7697507040, कलेक्टर@07752223644, CEO@7693915855, सचिव@9754145039.पतराज सिंह मरकाम@8959903256.

Posted on: Dec 20, 2017. Tags: PATARAJ SINGH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

गरीब हूँ पर गरीबी कार्ड नहीं है तो अधिकारी बोलते हैं घर बनाने को मदद नहीं मिलेगी, क्या करूँ...

बंगाली कैम्प, भानसी, जिला-दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़) से रीना अधिकारी बता रही हैं वे गरीब है इसलिए इंदिरा आवास चाहते हैं इसके लिए उन्होंने कई बार ग्रामसभा, आमसभा, जिला पंचायत में आवेदन किया, सरपंच का कहना है गरीबी रेखा का राशन कार्ड नही होने से इंदिरा आवास नही मिल सकता, उनका कहना है कि हमारी आर्थिक स्थिति को जानते हुए भी गरीबी रेखा का राशन कार्ड नही बनाया गया तो कहां से लायें इसलिए वे परेशान होकर सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि इन नंबरो पर अधिकारियों से बातकर निवेदन करें जिससे इंदिरा आवास की सुविधा मिल सके: सचिव@9407701463, सरपंच@7389350757, जनपद CEO@7587139799, CMO@9425591953. रीना अधिकारी@9752205080.

Posted on: Dec 20, 2017. Tags: RINA ADHIKARI SONG VICTIMS REGISTER

देश की माटी देश का जल, हवा देश की देश के फल...कविता -

ग्राम-देवरी, पोस्ट, थाना-चंदोरा, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक कविता सुना रहे हैं :
देश की माटी देश का जल, हवा देश की देश के फल – सरस बने प्रभु सरस बने देश की माटी देश का जल – देश के घर और देश के घाट देश के वन और देश के बात – सरल बने प्रभु सरल बने देश में तन और देश के मन – देश के घर में भाई बहन बिमल बने प्रभु बिमल बने...

Posted on: Dec 20, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »