पंचायत भवन के पास हैण्डपम्प नहीं लगा है पानी के लिये दूर जाना पड़ता है-
ग्राम पंचायत-बड़े किलेपाल, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से देवाराम करमा बता रहें है कि उनके गांव के गुरिया पारा में पंचायत भवन में हैण्डपम्प नही बना हैं, जब कोई बाहर से आते हैं तो पानी दूर से लाना पड़ता हैं, इसके लिए उन्होंने कई बार आवेदन दिये हैं लेकिन अभी तक उनका कोई सुनवाई नही हुआ अभी तक हैण्डपंप नही बना , इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके हैण्डपम्प बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9407692532. CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694. (187689) (AR)
Posted on: May 22, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM CG DEVARAM KARMA GUHAR HANDPUMP WATER
स्वास्थ्य स्वर : गुदाभ्रंश का घरेलु उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी गुदाभ्रंश का घरेलु उपचार बता रहे हैं, जाम या अमरुद, कुटज की छाल 50 ग्राम, जड़ 50 ग्राम, पत्ते 50 ग्राम | सबको कूट पीस कर 250 ग्राम पानी में उबाले जब पानी आधा बच जाये तब लेट्रिंग के जगह में बार बार लगायें| लगातार 21 दिन तक करने से लाभ हो सकता है| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, मैदा, शक्कर नमक का सेवन कम करें| नशा न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9111061399.
Posted on: May 22, 2021. Tags: CG HD GADHI HEALTH RAIPUR
15 साल से बीमारी दूर करने के लिये दवा देते हैं...
ग्राम-ककनार, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से समरराम बघेल बता रहे हैं वे छाती दर्द, पेट दर्द शरीर दर्द, सांप काटे का दवा देते हैं 15 साल से दवा दे रहे हैं उनके पास लोग दवा लेने आते हैं और लाभ लेते हैं, दिये नंबर पर बात कर इनसे जानकारी ले सकते हैं : संपर्क नंबर@6264044495.
Posted on: May 21, 2021. Tags: BASTAR CG DARBHA HEALTH SARASRAM BAGHEL
भारत माता के बेटे हम चलते सीना तान के...कविता-
ग्राम पंचायत-रेमावंड, जिला-नरायणपुर (छत्तीसगढ़) से सुशीला, गरिमा और सिखा एक कविता सुना रहे हैं:
भारत माता के बेटे हम चलते सीना तान के-
धर्म अलग हो जाति अलग हो वर्ग अगल हो भाषायें-
पर्वत सागर तन-वन मरुस्थल, मैदानों से हम आयें-
फौजी वर्दी में हम सबसे पहले हिन्दुस्तान के-
हिंदुस्तान की जिस मिट्टी पर हम सब खेले खाए हैं-
जिस राज्य को हम ममता क्षमता से अपनाये हैं-
भारत माता के बेटे हम चलते सीना तान के...
Posted on: May 21, 2021. Tags: CG KANHAIYALAL KEWAT NARAYANPUR POEM
मिलकर कोरोना को हराना है...कोरोना पर कविता-
ग्राम-नवलपुर, ब्लाक-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से नेहा बुनकर एक कविता सुना रही हैं:
मिलकर कोरोना को हराना है-
घर हमें कहीं नहीं जाना हैं-
हाँथ किसी से नहीं मिलाना है-
चहरे से हाथ नहीं लगाना है-
बार बार हाथ अच्छे से धोने जाना है-
सेनेटाईज करके देश को स्वच्छ बनाना है...(AR)
