बचपन से सड़क जैसी थी वैसी ही है, रोड लगभग गायब है, आवेदन पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है...

ग्राम-ओंगनारपाल, पंचायत-चांदागाँव, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से राम अवतार वड्डे बता रहे हैं उनके गाँव में सड़क की समस्या है, जिसके कारण लोगो को दिक्कत हो रही है, बचपन से सड़क जैसी थी वैसी ही है, रोड लगभग गायब हैउन्होंने अधिकारियों के पास कई बार आवेदन किया है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर सड़क बनवाने में मदद करें : सचिव@7489859940, सरपंच@8815559644. संपर्क नंबर@799954222. 7588687132. (AR)

Posted on: Jun 20, 2020. Tags: CG NARAYANPUR PROBLEM PWD RAMAWTAR WADDE ROAD SONG VICTIMS REGISTER

3 साल से इंदारा निर्माण अधूरा पड़ा है, कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं...

ग्राम-टाकीटोला, पोस्ट-खामरौद, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मंगल सिंह परस्ते बता रहे हैं, उनके नाम से इंदारा खुदाई के लिये आया था, जिसका खोदाई का काम हुआ है लेकिन पूरा नहीं बना है, जिसके कारण बारिस में मिट्टी पट गया था और दोबारा से साफ कराना पड़ा, उसके बाद ईंट जोड़ने का काम हुआ जो आज तक पूरा नहीं हुआ है, इसके लिये उन्होंने अधिकारियों के पास आवेदन किया है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है, 3 साल से काम अधूरा पड़ा है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सचिव@8959051940, सरपंच@9165520567. संपर्क नंबर@9098900998. (AR)

Posted on: Jun 20, 2020. Tags: ANUPPUR MANGAL SINGH PARASTE MP PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

लॉकडाउन में लोग परेशान हैं लेकिन 3 माह से मजदूरों का पैसा नहीं दिया गया...

रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश यादव बता रहे है कि ग्राम पंचायत डांडी, ग्राम भूंजवा में मजदूरों से 3 माह पहले काम कराया गया था, लेकिन आज तक उनको मजदूरी का पैसा नहीं मिला है, उसमे गाँव के 20 लोगो ने काम किया था, पैसा नहीं मिलने पर लोगो काफी दिक्कत हुई, उस दौरान उन्होंने लोगो के साथ मिलकर गाँव की मदद की, सामान उपलब्ध कराया, इतनी समस्या आयी लेकिन आज भी मजदूरों को काम का पैसा नहीं दिया गया है, इस संबंध में अधिकारियों के पास शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर लोगो को मजदूरी का पैसा दिलाने में मदद करें :
जनपद CEO / अखिल सहाय श्रीवास्तव@9407803480. संपर्क नंबर/ लक्ष्मी कोल@7722961107. (AR) (167614)

Posted on: Jun 20, 2020. Tags: JAGDISH YADAV MP PROBLEM REWA SONG VICTIMS REGISTER

काम बंद है, कहीं नहीं जा पा रहे हैं, राशन की समस्या है...

मकान नंबर 84, संजय पार्क, सकरपुर खास, दिल्ली से अकीला बाई बता रही हैं कि वे बंगाल की निवासी हैं और वर्तमान में परिवार के साथ दिल्ली में रहती हैं, उनके परिवार में 3 सदस्य हैं, लॉकडाउन के कारण काम बंद है, रहने खाने की समस्या है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से मदद के लिये अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर भोजन व्यवस्था कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@7450907001. (AR)

Posted on: Jun 20, 2020. Tags: AKILA BAI CORONA PROBLEM DELHI SONG VICTIMS REGISTER

हमारे वार्ड नंबर 10 में हैण्डपम्प नहीं है,कई बार आवेदन लगाये,अधिकारी नहीं सुनते....मदद करें

नगर पंचायत-भामरागड जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र )से रम्मी प्रकाश पुंगाटी,उर्सिला लालसू गुम्मा,वनीता रेनू गुम्मा और रैयेनु गुम्मा हमारे सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओं को बता रहे हैं कि वार्ड नंबर 10 में 6-7 घर है यहां हैण्डपम्प नहीं है यहां के लोग नदी से पानी लाकर पीते है जिससे लोंगो कि तबियत ख़राब होता है 30 वर्षों से बसे है इसके लिए कई बार नगर पंचायत में आवेदन लगाये पर कोई अधिकारी नहीं सुनते इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील करते हैं कि सम्बंधित अधिकारीयों से बात करके हैण्डपम्प लगवाने में मदद करें:संपर्क नंबर वनीता रेनू गम्मा @9421055692 भामरागड CEO@85546703300 जिला कलेक्टर @07132222001(169942) CS

Posted on: Jun 20, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH RAMMI PRKASH PUNGATI VANITA GUMMA WATER PROBLEM

« View Newer Reports

View Older Reports »