राती के तो देखो न तोर सुरतिया, अरे दिने काहे डूब गईले चांदो...गीत-
ग्राम-सुरसा, पोस्ट-काला बरती, थाना-चलगली, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से चंदरसाय एक गीत सुना रहे हैं :
राती के तो देखो न तोर सुरतिया-
अरे दिने काहे डूब गईले चांदो-
कभी राती के तो देखो न तोर सुरतिया-
अरे सूपगे तो पूछो न, गोटे डहर खोजो न-
आज पूणिमा देखल देखे तोरे रूप-
पुरुब से उगेले पक्षिम गेले डूब...
Posted on: Apr 01, 2019. Tags: BALRAMPUR CG CHANDAR SAI SONG VICTIMS REGISTER
impact : विधवा पेंशन के लिये आवेदन करते थे, सुनवाई नहीं हो रही थी, अब पेंशन मिलने लगा है, सभी को धन्यवाद-
ग्राम-कड़चोला, पंचायत-धुमाडाड, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से लीलावती बता रही हैं| उन्हें विधवा पेंशन नहीं मिल पा रहा था| उन्होंने कई बार अधिकारियों के पास आवेदन किया| लेकिन उस पर काम नहीं हो रहा था| तब उन्होंने अपनी समस्या को 2018 में सीजीनेट में रिकॉर्ड किया| जिसके बाद अब उन्हें विधवा पेंशन मिल रहा है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं | जिनकी मदद से उनकी समस्या हल हो गई|
Posted on: Apr 01, 2019. Tags: CG IMPACT STORY LILAWATI PRATAPPUR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
हमारे पारा विद्युत पोल नहीं लगा है, आवेदन करने पर कोई सुनवाई नहीं होती...कृपया मदद करे-
टिकरापारा, ग्राम-ढोडी, पोस्ट-बरती कला, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से अजीत वाकन और फूलबसिया बता रहे हैं| उनके पारा में लाईट की समस्या है| पारा में विद्युत पोल नहीं लगा है| जिससे उन्हें दिक्कत होती है| उन्होंने इसके लिये अधिकारियों के पास आवेदन किया| कर्मचारी इलाके का सर्वे भी कर चुके हैं| लेकिन काम नहीं हो रहा है| उनका कहना है अधिकारी, कर्मचारी काम करने के नाम पर पैसा लेते हैं, और काम नहीं करते| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर पारा में विद्युत पोल लगवाने में मदद करें : लाईन मैन@9617787639, विधुत विभाग@9826756547. संपर्क नंबर@8120588646.
Posted on: Apr 01, 2019. Tags: AJIT WAKAN BALRAMPUR CG ELECTRICITY SONG VICTIMS REGISTER
impact : कई बार आवेदन करने के बाद भी मजदूरी का भुगतान नहीं हो रहा था, अब सीजीनेट साथियो की मदद से मजदूरी
ग्राम-इन्दरपुर, ब्लाक-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रमन साय बता रहे हैं कि मनरेगा के तहत उनकी पत्नी चंद्रवती ने सड़क निर्माण और तालाब निर्माण का काम किया| जिसका मजदूरी भुगतान नहीं हो पा रहा था| इसके लिये उन्होंने गांव के सरपंच, सचिव, जनपद मे आवेदन किया| लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी| तब उन्होंने अपनी समस्या को 2018 में सीजीनेट में रिकॉर्ड किया, और 2019 में उन्हें काम का पैसा मिल गया| इसलिए वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकरियों को धन्यवाद दे रहे हैं| जिन्होंने उनकी मदद की : संपर्क@7440474685.
Posted on: Mar 31, 2019. Tags: CG IMPACT STORY ODGI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
impact : कई बार आवेदन करने के बाद भी लागत का पैसा नहीं मिल रहा था, संदेश रिकॉर्ड करने के बाद पैसा मिल गया..
ग्राम-धिरी, पोस्ट-जैतपुरी, तहसील-बैहर, जिला-बालाघाट (मध्यप्रदेश) से प्रदीप कुमार बता रहे है, उन्होंने अपने लागत से शौचालय बनवाया था| जिसका पैसा नहीं मिल पा रहा था| इस सन्दर्भ में सरपंच, सचिव के पास कई बार आवेदन दिये, लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही थी| तब उन्होंने तीन महीना पहले अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था| जिसके बाद अब पैसा मिल गया है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं, जिनकी मदद से उनकी समस्या हल हो चुकी है | प्रदीप कुमार@6264510518.
