ज्ञान की बाते सुनने से कुछ नहीं होता अमल करने से होता है...कहानी-
एक राजा की सुंदर वाटिका में लगे अंगूरों को एक चिड़िया ने नष्ट कर दिया| जिस पर एक दिन राजा ने उसे पकड़ लिया, और मारने लगा| चिड़िया बोली राजन मुझे मत मारो| मै तुम्हे ज्ञान की चार बाते बताउंगी| राजा बोला जल्दी बताओ| चिड़िया बोली| हाथ में आये शत्रू को कभी मत छोडो| दूसरा असंभव बात पर भूल कर भी भरोषा मत करो| तीसरी बीती बातो पर कभी पश्चाताप मत करो| राजा बोला अब चौथी बात भी जल्दी बता दो| चिड़िया बोली चौती बात थोड़ी रहस्यमयी है| मुझे जरा ढीला छोड़ दो| मेरा दम घुट रहा है| हाथ ढीला करते ही चिड़िया उड़कर एक डाल पर बैठ गई, और बोली मेरे पेट में दो हीरे हैं| राजा पश्चाताप में डूब गया| चिड़िया बोली ज्ञान की बाते सुनने से कुछ नहीं होता, अमल करने से होता है| मै आपकी शत्रु थी, और मुझे छोड़ दिया| मै दो हीरे वाली काल्पनिक बात कही और पश्चाताप करने लगे|
Posted on: Apr 10, 2019. Tags: MP PRITAM PRAJAPATI REWA SONG STORY VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : पलास के पौधे के औषधीय गुड़ और उपयोग-
जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय पलास के औषधीय गुणों के बारे में बता रहे हैं| पलास के पौधे में गोंद लगी होती है| जिसे कमरकस कहते हैं| उसका प्रयोग उन माताओं के लिये किया जाता है| जिनके हाल ही में बच्चे हुये होते हैं| उनको खिलाने के लिये जो लड्डू बनाये जाते हैं| उसमे प्रयोग किया जाता है| पलास के फल का उपयोग पेट में होने वाले कृमि को ख़त्म करने के लिये किया जाता है| उसके फल के तीसरे हिस्से को पीसकर पाउडर बना लें, और गुड़ में मिलाकर रोगी को खिलाये और पानी पिला दें| इससे लाभ हो सकता है| अधिक जानकारी के लिये इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : राघवेंद्र सिंह राय@9424759941.
Posted on: Apr 10, 2019. Tags: HEALTH MP RAGHWENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER
impact : रोजगार गारंटी योजना में काम किये थे, काम का पैसा मिल गया, सभी को धन्यवाद...
ग्राम-इंदरपुर, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रमन साय बता रहे हैं| चंद्रवती ने 2017 में रोजगार गारंटी योजना में काम किया था| जिसका पैसा नहीं मिल रहा था| उन्होंने अधिकारियों के पास आवेदन किया| लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी| तब उन्होंने अपनी समस्या को 2018 में सीजीनेट के रिकॉर्ड किया| जिसके बाद 2019 में सीजीनेट साथियों के मदद से चंद्रवती को उनके काम का पैसा मिल गया| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं |जिन्होंने उनकी मदद की | रमन साय@7440474685.
Posted on: Apr 09, 2019. Tags: CG IMPACT STORY RAMAN SAI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
फूलों से नित हँसना सीखो, भौंरों से नित गाना...बाल कविता-
ग्राम-ढोडी, पोस्ट-बरती काला, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से पूनम मरावी एक कविता सुना रही हैं :
फूलों से नित हँसना सीखो, भौंरों से नित गाना-
तरु की झुकी डालियों से नित, सीखो शीश झुकाना-
सीख हवा के झोकों से लो, हिलना, जगत हिलाना!
दूध और पानी से सीखो, मिलना और मिलाना-
सूरज की किरणों से सीखो, जगना और जगाना-
लता और पेड़ों से सीखो, सबको गले लगाना...
Posted on: Apr 09, 2019. Tags: AJIT SINGH BALRAMPUR CG POEM SONG VICTIMS REGISTER
झांझ मंजीरा बाजे दाई के दुवारे- हाय रे कुदर पहारे...गीत-
ग्राम-ढोडी, पोस्ट-बरती काला, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से लालू मरावी एक गीत सुना रहे हैं :
झांझ मंजीरा बाजे दाई के दुवारे-
हाय रे कुदर पहारे-
ऊंचा पहाड़ उपरे, ऊंचा पहाड़ उपरे-
ताके ला दाई मोरे कुदर पहार उपरे-
अगर बत्ती नारियल ला तोला चढ़ा देहूं मै...
