अभी तक वन भूमि पट्टा नहीं मिलने से परेशान हैं, अधिकारी सुनते नही...कृपया मदद करें

ग्राम-करंडा, तोला-हूणटाण, जिला-लातेहार, (झारखण्ड) नन्दकिशोर गंजू से बता रहे हैं की वह अनुसूचित जनजाति और अन्य परंपरागत वन निवासी वन अधिकारों की मान्यता अधिनियम 2006 एवं संशोधित अधिनियम 2012 के तहत दे रहे है. 32 दावेदार अन्य परंपरागत वन निवासी लोग ग्राम तरनदास, टोला हूणटाण में वनभूमि में निवासरत है. इन्हें अभी तक वन भूमि पट्टा नहीं मिला है वह दावा पत्रों को 4 बार अनुमंडल में जमा किये हैं जिसकी रसीद इनके पास है. पहली रसीद 6 मई 2013 की है, दूसरी रसीद 11 अगस्त 2013 की है, तीसरी रसीद 31 दिसम्बर 2013 की है और चौथी रसीद 29 अप्रैल 2014 की है. इन्होने अभिमंडल में 29 अप्रैल 2014 को दावा पत्र जमा कराया है. इन्हें विगत 2 वर्षो से इन्हें लातेहार एस.डी.ओ, डी.सी और कल्याण पदाधिकारी द्वारा गुमराह किया जा रहा है. एस.डी.ओ का संपर्क नं 09572088343 है, कल्याण पदाधिकारी का संपर्क 09431364764 है.

Posted on: Jan 27, 2019. Tags: JHARKHAND LATEHAR NANDKISHOR SONG VICTIMS REGISTER

लाली गुलाली दरस लेहूँ मईया मोर, येहू दल ला केकर हवे हो माई...भजन-

ग्राम पंचायत-बोंगा, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामकिसुन एक भजन सुना रहे हैं :

लाली गुलाली दरस लेहूँ मईया मोर- येहू दल ला केकर हवे हो माई- तोर पईंया लगो मईया, येहू दल ला केकर हवे हो माई- येहू तो दल ला हवे माता बूढी मईया कर- घोड़ा टापें फूल कुम्हीलावे हो माई-

Posted on: Sep 29, 2018. Tags: ) CG RAMKISUN SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

ती नाना मोर नानो, ती नाना मोर नान रले होरे हो...गोंडी हुलकी गीत-

ग्राम-घोड़ागाँव, तहसील-पखांजूर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से सुखदेव कुमार तिमा के सांथी राज उराव नडगू और गावडे एक गोंडी हुलकी गीत सुना रहे हैं:
ती नाना मोर नानो, ती नाना मोर नान रले होरे हो-
तिना नामोर नाना हरे होरो हो-
येआयो नुनी निया रोय ना आन्दीन रोय-
अले नुनी नाड़े ओयेर अले-
नियाय बोने पंडले गोटुल-
बोना पंडले गोटुल लेयोर होरे हो...

Posted on: Sep 27, 2018. Tags: CG GONDI HULKI KANKER PAKHANJUR SONG SUKHDEV TIMMA

सबसे पहले हमारे यहां कुछ ब्राम्हण परिवार के लोग बसे थे, जिसके कारण शहर का नाम बम्हनी पड़ा...

नगर पालिका-बम्हनी, तहसील-नैनपुर, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से शिक्षक रामगोपाल हरदहा अंकित पडवार को बता रहे हैं कि उनका बम्हनी नगर बंजर नदी के किनारे बसा एक छोटा सा जगह है, जो मंडला से 10 किलोमीटर की दूरी पर है, उनका कहना है कि शायद इसी नदी के नाम से नगर का नाम बम्हनी पड़ा, उनके पूर्वजो के अनुसार वहां पर पहले ब्राम्हण परिवार के लोग ज्यादा बसे हुवे थे और उन्ही ने नगर को बसाया है, आज वहां कई समुदाय के और धर्म को मनाने वाले लोग रहते हैं, उस समय 3 या 4 परिवार के लोग रहते थे जो जमींदार भी थे तो उनके कारण भी शहर का नाम बम्हनी पड़ा ऐसा भी लोग कहते है. आज वहां की संख्या 10 हजार से ज्यादा हो चुकी है | अंकित पडवार@9993697650.

Posted on: Sep 25, 2018. Tags: ANKIT PADWAR MANDLA MP NAINPUR SONG STORY VICTIMS REGISTER

तिना नामोर नाना लेयोर...गोंडी हुलकी गीत

ग्राम-तोड़हूर, पंचायत-हनुमान, ब्लॉक-कोयलीबेडा, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से सुरेश कतलामी एक गोंडी हुलकी गीत सुना रहे है:
तिना नामोर नाना लेयोर-
तिना नामोर नाना लेयोर रा लेयोर-
ऐरा पोर ओरा पोर पूगार-
तेना लेओर नाना रा लेयोर-
तिना नामुर नाना लेयोर रा लेयोर-
ऐरा पोर ओरा पोर पूगार-
तिना नामोर नाना लेयोरिट-
अदे बोदे गुडरा रा लेयोर...

Posted on: Sep 24, 2018. Tags: CG GONDI HULKI KANKER KOELIBEDA MOHAN YADAV SONG

« View Newer Reports

View Older Reports »