वनांचल स्वर : टाइफाइड का घरेलू उपचार-
ग्राम-रौचन, पोस्ट-राजा नवागाँव, तहसील-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से खेलन साहू आज हमें टाईफाईड बीमारी से बचने के घरेलू उपाय बता रहे हैं, बारिश के मौसम के अक्सर ये बीमारी हो जाती है, इस बीमारी से बचने के लिए 2 ग्राम खूबकला, 10 नग मुनक्का और 5 नग अंजीर को लेकर रात को पानी फुला लें और सुबह चटनी बनाकर रोगी को खिलाना है, लगातार 5 दिन सेवन करने से आराम मिल सकता है, बच्चे को आधा सेवन कराएं, साफ़ सफाई का विशेष ध्यान रखें, अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं. पर बुखार होने पर चिकित्सक के पास खून की जांच कराएं, और उनसे दवा लें, वह अनिवार्य है, उसके साथ यह घरेलू उपचार भी कर सकते हैं : संपर्क नंबर@7566279950.
Posted on: Aug 03, 2018. Tags: HEALTH KABIRDHAM KHELAN SAHU SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
उज्ज्वला योजना: गैस एजेंसी एकल परिवार को गैस नही देने की बात कर लोगो वापस कर दे रहे हैं...
ग्राम-नवागाँव, पोस्ट-गुडहा, ब्लाक-कवर्धा, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से तिरतराम साहू बता रहे हैं कि उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस सिलेण्डर बांटे जा रहे है जिसमे सदगुरु गैस एजेंसी बिर्कोना एकल परिवार को गैस कनेक्शन नही देने की बात कह रही है, एकल परिवार को गैस नही मिलेगा बोलकर लोगो को वापस कर देते हैं, आदेश, निर्देश का प्रमाण मंगाते हैं, कर्मचारियों का कहना है, हमे खाद्य अधिकारी के द्वारा आदेश मिला है, जबकि खाद्य अधिकारी इस बात से इंकार करते हैं, इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे है कि दिए गए नंबर पर बात कर समस्या का निराकरण करने में मदद करे : सदगुरु गैस एजेंसी@8435925080. संपर्क नंबर@9131081484.
Posted on: Aug 02, 2018. Tags: KABIRDHAM SONG TIRATRAM SAHU VICTIMS REGISTER
संस्कृति को बचाना है, सभी का सम्मान करना है सभी को साथ में मिलाकर देश की सेवा करना है...
ग्राम-रौचंद, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से अमित साहू कह रहे हैं, हमें अपने धर्म और संस्कृति को बचाना है, इसके लिए हर हिन्दू के घर में तुलसी और गौ माता रहना चाहिए, आज के समय में खेती ट्रेक्टर से की जाती है, बारिश नही होती है, किसान दाने-दाने के लिए मोहताज है सरकार का ठिकाना नही है 7 किलो चावल भिखारी समझ कर देती है आज के समय में प्रजा कीडे-मकोडे जैसा जीवन जी रही है. वे समाज को संदेश दे रहे हैं कि देश को बचाना है, स्वच्छ रहना है सभी को जीने का अधिकार है, सभी का सम्मान करना है सभी को साथ में मिलकर देश की सेवा करना है |अमित साहू@8964931287.
Posted on: Aug 02, 2018. Tags: AMIT SAHU SONG VICTIMS REGISTER
जैविक खेती ला अपनाबो घर मा धन, धान ले फसल पाबो...छत्तीसगढ़ी किसान गीत-
ग्राम-रौचंद, भोरमदेव वनांचल, विकासखण्ड-बोड़ला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से अमित साहू एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं :
सुत उठ के दीदी मन करथे बूता काम-
आवत हवै खेती किसानी सचेत रहो किसान-
जैविक खेती ला अपनाबो घर मा धन, धान ले फसल पाबो-
खेती बाड़ी सुघर होही गांव के लगत है बाजार-
नीरव मोदी अइसन पैसा धर के भागत हवै सरकार ले मांगा उधार-
देंगे अब घलो किसान ला काबर नही देही राहत...
Posted on: Aug 02, 2018. Tags: AMIT SAHU SONG VICTIMS REGISTER
चल चलगा किसान आगे अषाढ़ बोय ला जाबो धान...छत्तीसगढ़ी किसान गीत-
भोरमदेव वनांचल, विकासखण्ड-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से अमित साहू एक छत्तीसगढ़ी किसानी गीत सुना रहे हैं :
चल चलगा किसान आगे अषाढ़ बोय ला जाबो धान-
नागर तुतारी बैला संग मा लेके जाबो बीच भार-
जुल मिल के कमाबो रे संगी हो, धरती दाई के सेवा बजाबो न-
खेते के मेढ ला पार ला सुधारबो, खातू कचरा ला अऊ बगराबो-
धान के थरहा डोली मा देबो, गाय बर बो बो अऊ चारा...
