ममता की खान माता नागिन बन गई है...कविता-

जिला-टीकमगढ़, (मध्यप्रदेश) से दशरथ प्रसाद रजक कविता सुना रहा है:
विनती करूं विधाता क्या भूल मुझ से भई है-
ममता की खान माता नागिन बन गई है-
न चाह न तो मुझको भैया को प्यार देना
जूठन ही बहुत है उस विधि से यही कहना-
फिर भी वो न माना डाक्टर निर्दयी है-
शमशान हर जगह है मंदिर हो या खाई-
सबको मोह लागा माता हो या ताई...

Posted on: Mar 14, 2019. Tags: DASHRATH YADAV MADHYA PRADESH SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER

आओ-आओ, देखो-देखो क्या बात हुई है...कविता-

बिश्रामपुर (छत्तीसगढ़) से दानवीर सिंह बाल विवाह पर एक कविता सुना रहे हैं:
आओ-आओ, देखो-देखो क्या बात हुई है-
क्यों मचाया हल्ला पूरा देखो गांव-
देखो पूरा मोहल्ला-
अरे ओ ताऊ अरे ओ भाई-
अरे ओ ताई, देखो ओ माई-
आओ-आओ, देखो-देखो हर तरफ हो रहा बच्चो के साथ अत्याचार...

Posted on: Mar 08, 2019. Tags: BISHRAMPUR CG DANVIR SINGH POEM SONG VICTIMS REGISTER

हल्बा समुदाय गोंडी और हल्बी भाषा बोलते हैं, वे वर्ष में एक बार मिलकर अपनी समस्याओं और सुख दुःख पर च

ग्राम-कोंजेरा, ब्लाक-बड़े राजपुर, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से मैरुम नतराना, नतेल राम नाइक और उनके सांथी जुड़े हैं जो अपने समाज के रीती रिवाज और जीवन के बारे में बता रहे हैं| वे बता रहे हैं कि उनके समाज के लोग गोंडी और हल्वी भाषा बोलते हैं| उनके इलाके में लोग ज्यादा पढ़े लिखे नहीं हैं।आज का समय मोबाईल और कंप्यूटर का है, जिसके बारे में वे नहीं जानते| वे देवी देवताओं की पूजा करते हैं| साल भर में एक बार अपने समुदाय के लोगों से बैठक कर चर्चा करते हैं| सुख दुःख, समस्या, खेती बाड़ी अदि विषयो पर चर्चा करते हैं| और समस्याओं को सुलझाते हैं|

Posted on: Mar 07, 2019. Tags: CG KONDAGAON SARLA SHRIVAS STORY

होगी समस्या दूर रे, होगी समस्या दूर रे...समस्या गीत -

ग्राम-जमुड़ी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से सरला श्रीवास एक गीत सुना रहे है :
होगी समस्या दूर रे, होगी समस्या दूर रे-
सीजीनेट में आकर जोड़ो-
हम जन है भोले-भाले और कछु नहीं जाने रे-
पढ़े लिखे कछु ज्यादा नहीं रे ईश्वर को भर जाने रे-
होगी समस्या दूर रे, होगी समस्या दूर रे...

Posted on: Feb 27, 2019. Tags: ANUPPUR MP SARLA SHRIVAS SONG VICTIMS REGISTER

सदा भवानी दाहनी ओ मैया सनमुख रहे गणेश हो माँ...जस गीत

ग्राम-राम्हेपुर, जिला-बालाघाट (मध्यप्रदेश) से सरला श्रीवास चैत नवरात्र के अवसर पर गाया जाने वाला एक जस गीत सुना रही है:
सदा भवानी दाहनी ओ मैया सनमुख रहे गणेश हो माँ-
कहाँ लगा दे मैया गेंदा ओ चमेली-
कहाँ लगा दे तुलसी के बिरवा ओ माई-
बाड़ी लगा दे मैया गेंदा ओ चमेली-
मोरे अंगना लगा दे मैया तुलसी के बिरवा ओ माई-
कोन चढ़ावे मैया गेंदा चमेली-
कोन चढ़ावे तुलसी के पान हो माय...

Posted on: Feb 20, 2019. Tags: SARLA SHRIVAS SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »