गांव में अभी तक नल-जल की सुविधा नहीं हुआ है, कृपया मदद करें-
ग्राम-कापानार, पुजारीपारा ब्लाक-दरभा , जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मंगेश कुमार बता रहे हैं कि उनके गावं में नल की सुविधा नहीं है| जिसके कारण ग्रामीण कुंआ से पानी पीने हैं| सरपंच सचिव की लापरवाही से अब तक नल-जल की सुविधा नहीं हो पाई है| इसके लिए उन्होंने सचिव-सरपंच को शिकायत कियें हैं परन्तु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दियें गयें नंबर पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें| सरपंच@7647836325, सचिव@7440645458, सम्पर्क नंबर@7646919662.
Posted on: Jun 01, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA KAPANAR MANGESH PROBLEM WATER KUMAR
गाँव में सड़क की समस्या है गाड़ियों का आना मुश्किल हो गया है सी नेट के श्रोताओं से मदद की अपील-
ग्राम पंचायत-अलवा कोटवारपारा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से आयतु मंडावी व वामन कवासी जी अपने गाँव में हो रही समस्या को लेकर सीजी नेट के श्रोताओं को बता रहे हैं इनके गाँव में सड़क की समस्या है| जब गाँव में कोई काम होता है तो बड़ी गाड़ियों का आना मुश्किल हो गया है साथ ही बरसात के दिनों में कीचड़ होता है और छोटी व कच्ची सड़क से लोगों को भी काफी दिक्कत होता है|कृपया इस समस्या से समाधान में इन संपर्क नंबर पर संपर्क करके अधिक जानकारी ले सकते हैं|संपर्क नंबर@9329286148, सरपंच@9407669833, सचिव@ 9406109008
Posted on: Jun 01, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM ROAD
पैसा नहीं मिलने के कारण ग्रामीणों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-चचालगुर, छोटे कवाली, ब्लाक-जगदलपुर, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से महादेव नाग बता रहे हैं उनके गांव में वन विभाग का समिति बनाये थे| और पेड़ कटाई का काम किये थे| समिति में फंड आने वाला था लेकिन अभी तक नही आया चार साल हो गया| इसके लिए उन्होंने वन विभाग के शिकायत किये थे| लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई है| इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं, की दियें गयें नंबरों पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9770972381, सरपंच@9301121158.
Posted on: Jun 01, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PAYMENT PROBLEM
ग्रामीणों को पानी दूर से लाना पड़ता है, कृपया मदद की अपील-
ग्राम पंचायत दरभा (बीरापारा) ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से हेमधर बघेल जी बता रहे है इनके गाँव के लोग कुआं व सौर ऊर्जा से पानी पीते हैं कितु ये स्रोत काफी दूर है|कुछ लोग कुआं का पानी पीते है और कुछ लोग सौर ऊर्जा से पानी लेने डेढ़ किलोमीटर जाते हैं|इनका कहना है की गाँव में पानी का कोई दूसरा जरिया पास में हो जाती तो इनके गाँव के लिए आसानी होती|कृपया इनके गाँव में पानी की समस्या के निदान के लिए संपर्क नंबर पर बात कर मदद कर सकते हैं| संपर्क नंबर@93011525268, सरपंच@9799315858, सचिव@940600553.
Posted on: Jun 01, 2022. Tags: BASTAR BIRAPARA CG DARBHA HEMDHAR BAGHEL PROBLEM WATER
एक साल से गांव में हैण्डपंप खराब है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-काटाकांदा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से पार्वती मुचाकी बता रहे हैं की उनके गांव के वार्ड क्रमांक 1 में हैंडपंप है उसमे 3 साल से आयरन पानी निकलता है, वहां के लोग नदी का पानी पी रहें है, नदी का पानी पीने से लोग बीमार भी पड़ जाते है इसके लिए उन्होंने पंचायत और जनपद पंचायत में शिकायत किए थे लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर हैण्डपंप सुधार कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@758776281, सरपंच@6268628848, सचिव@9479020037.
