ओ कान्हा अब तो मुरली की मधुर सुना दो तान...भक्ति गीत

सोनाली राजपूत ग्राम-रामपुर, जिला-कटनी मध्यप्रदेश से एक भक्ति गीत सुना रही है:
ओ कान्हा अब तो मुरली की मधुर सुना दो तान-
में हूँ तेरी दरस दीवानी, मुझको तू पहचान-
व्याकुल है मन तेरे दरश को विनती सुन लो आप-
भक्ति बिना यहाँ कुछ भी नहीं, भक्ति नहीं तो कुछ भी नहीं-
दे दो अपने गुणों का गान, मधुर सुना दो तान...

Posted on: Jun 14, 2016. Tags: SONALI RAJPUT SONG VICTIMS REGISTER

No subsidized foodgrains from 3 months, how to survive, ask village women...

Indrakali is calling from Vijaypur village, Post Gudma Veersinghpur tehsil in Majhgava block of Satna district in Madhya Pradesh and talking to village women who tell her that they are not getting subsidized food grains from 3 months. Villagers are suffering. This was complained to officials but no one is paying attention. Sarpanch and secretary are not giving their contact no. You are requested to call Salesmen@9584326606 and block CEO@9425140036 to help them. For more Indrakali@7581861556

Posted on: Mar 27, 2016. Tags: INDRAKALI SATNA SONG VICTIMS REGISTER

राशन हमें नहीं पाई हमई लौटा दीनौ भाई...राशन की समस्या पर गीत

ग्राम-विजयपुर, ब्लॉक-मझगवां, जिला-सतना, मध्य प्रदेश से कुछ महिलाएं राशन समस्या को गीत के माध्यम से प्रस्तुत कर रही हैं :
राशन हमें नहीं पाई हमई लौटा दीनौ भाई-
बड़े-बड़े लोगन की भर गई कोठरिया-
कैसे भरी हम आपन झोझरिया-
अपना अधिकार हम जताई हमई लौटा दीनौ भाई-
कोटेदार कहूं सतना गए हैं पता नहीं हमको कि सरगे गए हैं-
राशन हमें नहीं पाई हमई लौटा दीनौ भाई-
कोटेदार बड़ा बेईमान हमई राशन ना दीना-
राशन हमें नहीं पाई हमई लौटा दीनौ भाई....

Posted on: Mar 26, 2016. Tags: INDRAKALI SONG VICTIMS REGISTER

ओस की एक बूँद सी होती हैं बेटियां...कविता

ग्राम-रामपुर, ब्लॉक-भीमड़खेड़ा, जिला-कटनी, मध्यप्रदेश से सोनाली राजपूत एक कविता प्रस्तुत कर रही हैं:
ओस की एक बूँद सी होती हैं बेटियां-
स्पर्श खुरदुरा हो तो रोती हैं बेटियां-
रोशन करेगा बेटा तो बस एक ही कुल को-
दो-दो कुलों की लाज को ढोती हैं बेटियां-
कोई नहीं है दोस्तों एक-दूसरे से कम-
हीरा अगर है बेटा तो मोती हैं बेटियां-
विधि का यही विधान है दुनिया की रश्म है-
एक मुट्ठीभर नीर सी होती हैं बेटियां....

Posted on: Mar 23, 2016. Tags: SONALI RAJPUT SONG VICTIMS REGISTER

गुरू निंदा जो करते हैं कभी वो तर नहीं पाते...गीत

ग्राम-रामपुर, जिला-कटनी, मध्यप्रदेश से सोनाली राजपूत एक गीत गा रही हैं:
भटकना जिनकी आदत है कभी वो घर नहीं पाते-
कि गूंगे गीत जिस तरह कभी वो स्वर नहीं पाते-
लिखा इतिहास में भगवान से बढ़कर गुरू होते-
गुरू निंदा जो करते हैं कभी वो तर नहीं पाते...

Posted on: Mar 17, 2016. Tags: SONALI RAJPUT SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »