वीणा बजा दे तू माँ एक बार...गीत-

ग्राम-मडमा,पोस्ट-कृष्णा नगर, धामनी, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से मीना यादव एक गीत सुना रही हैं :
हाथों में लेकर माँ वीणा के तार-
वीणा बजा दे तू माँ एक बार-
माँ मै तुझे एक पल भूल ना पाऊं-
तेरे चरणों में सदा शीश झुकाऊं-
आंचल में लेलो माँ मुझे एक बार-
वीणा बजा दे तू माँ एक बार...

Posted on: Aug 15, 2019. Tags: BALRAMPUR CG MINA YADAV SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : कफ़ नाशक चूर्ण बनाने का घरेलू तरीका-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी कफ़ नाशक चूर्ण बनाने का घरेलू तरीका बता रहे हैं| सेनाय की पत्ती 60 ग्राम, सोंठ 50 ग्राम, सेंधा नमक 10 ग्राम, काला नमक 10 ग्राम, नीबू का रस 50 ग्राम लें| सनाय की पत्ती और सोंठ को पीस कर चूर्ण बना लें| उसके बाद नीबू का रस मिला लें| एक-एक चम्मच चूर्ण भोजन के बाद दिन में दो बार गुनगुने पानी के साथ सेवन करें| लगातार सेवन करने से लाभ हो सकता है| बीपी के रोगी नमक का प्रयोग करें| भोजन में मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ पदार्थ का सेवन कम करें| नशा न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गाँधी@9111061399.

Posted on: Aug 15, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

झण्डा ऊँचा रहे हमारा...गीत-

जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से गीता नाग एक गीत सुना रही हैं :
झण्डा ऊँचा रहे हमारा-
विजयी विश्व तिरंगा प्यारा-
झण्डा ऊँचा रहे हमारा-
सदा शक्ति बरसानेवाला-
प्रेम सुधा सरसानेवाला-
वीरों को हर्षानेवाला...

Posted on: Aug 15, 2019. Tags: CG GEETA NAAG JAGDALPUR SONG VICTIMS REGISTER

कौन गुरु जगल जगौले...शिव चर्चा गीत-

ग्राम-मडमा,पोस्ट-कृष्णा नगर, धामनी, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से मीना यादव एक गीत सुना रही हैं :
कौन गुरु जगल जगौले-
कौन मईया जागेल हो राम-
कौन गुरु चर्चा करवाले-
बड़ा निक लागेल हो राम-
शिव गुरु जगल जगौले-
भवानी मईया जागेल हो राम...

Posted on: Aug 15, 2019. Tags: BALRAMPUR CG MINA YADAV SONG VICTIMS REGISTER

कौन करनवा ना महादेव...गीत-

ग्राम-मडमा, पोस्ट-कृष्णा नगर, धामनी, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से मीना यादव एक भजन गीत सुना रही हैं :
कौन करनवा ना महादेव-
भंगिया घसिया में हो लोभैली-
महादेव कौन करनवा ना-
नशा करनवा नसे से भंगिया हो लोभैली-
सिसिया नशा करनवा न-
भवानी मईया कौन करनवा ना...

Posted on: Aug 14, 2019. Tags: BALRAMPUR CG MINA YADAV SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »