अपने मजे के लिये किसी को परेशान नहीं करना चाहिये...कहानी-
किसी जादूई देश में परियों की रानी रूही का अलिसान महल था| वह बहुत ही दयालु रानी थी| अपने महल में वे सभी का ध्यान रखती थी| सभी परियां एक दूसरे की मदद करती थी| किसी को परेशान नहीं करती थी| लेकिन उनके बीच एक नटखट और सरारती परी भी थी| जो हमेशा अपनी शरारतो से दूसरो को परेशान करती थी| एक दिन दो परियां बगीचे में पानी दे रही होती हैं| तब नटखट परी तृषा उनके पीछे जाकर चुपके से दोनों की चोटी एक दूसरे की चोटी से बांध देती है| जब दोनों परियां अलग-अलग दिशाओं में जाती हैं| तो उनके बाल खिच जाते हैं| जिससे दोनों रोने लगती है| ये देख तृषा बहोत खुश होती है| तब परियां तृषा पर गुस्सा करती हैं| लेकिन वह ये सब की नगर अंदाज कर चली जाती हैं| तृषा की शरारते दिनों दिन बढ़ती जाती है| एक दिन वह रसोई में मदद के बहाने पूरे खाने में बहुत नमक डाल देती है| जिस पर खाना पकने वाले को डाट पड़ती है| तब सभी तृषा की शिकायत करते हैं| जिस पर रानी परी योजना बनाकर उसे सबक सिखाती है| उसके बाद से तृषा को समझ आ जाता है कि अपने मजे के लिये दूसरो को परेशान नहीं करना चाहिए|
Posted on: Apr 15, 2019. Tags: ANUPPUR MP RAKESH KUMAR SONG STORY VICTIMS REGISTER
ऐ फौजी अपने वतन के जो दूर हैं घर आंगन से...गीत-
ग्राम-नवस्ता, पोस्ट-तनहा, तहसील-त्योथर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से आराधना वर्मा एक गीत सुना रही हैं :
ऐ फौजी अपने वतन के जो दूर हैं घर आंगन से-
खू इनका बहाकर देखो, क्या प्यार है इनको वतन से-
जवानों का खून का दामन है, कयामत का आलम है-
उस माँ से जाकर पूछो वो हालत कैसी होगी-
जब लास जवां बेटे की आँखों से देखो होगी-
वो कैसा होगा नजारा, कोई माँ की आँखों का तारा...
Posted on: Apr 14, 2019. Tags: ARADHANA VERMA MP REWA SONG VICTIMS REGISTER
गोंडवाना के सपूत बेटा आदिवासी जाने वाला...गीत-
ग्राम-पटेवा, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से गया सिंह पावले एक गीत सुना रहे हैं :
गोंडवाना के सपूत बेटा आदिवासी जाने वाला-
जान देहे हमला मान देहे, शहीद होगे गा-
कबरा घोडा वाला-
वीर नारायण छत्तीसगढ़ के सोना काने वाला-
गोंडवाना के सपूत बेटा आदिवासी जाने वाला-
जान देहे हमला मान देहे, शहीद होगे गा...
Posted on: Apr 14, 2019. Tags: BALRAMPUR CG GAYA SINGH PAVALE SONG VICTIMS REGISTER
हो जुगे-जुगे धेमी एते सिले एब्रू बू...बांगला गीत-
ग्राम-पहाड़िया, पोस्ट-उसरा, जिला-सतना (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार धाली एक बांगला गीत सुना रहे हैं :
हो जुगे-जुगे धेमी एते सिले एब्रू बू-
धेम्मिया बारेते तो-
हो जुगे-जुगे धेमी एते सिले एब्रू-
हो धेम्मी कोरियां, चला खिले एत नीले-
धेम्मिया बारेते तो...
Posted on: Apr 14, 2019. Tags: MP SANTOSH BHALI SATANA SONG VICTIMS REGISTER
डॉ भीमराव अम्बेडकर की 128 जयंती, आज युवाओ को उनके विचारो पर चलने की आवश्यकता है...
जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से प्रीतमलाल प्रजापती डॉ भीमराव अम्बेडकर की 128 जयंती पर शुभकामनायें देते हुए संदेश दे रहे हैं| वे कह रहे हैं| आज भी हमारे समाज में कई तरह की विसंगतिया हैं| जिसको दूर करने के लिये सभी युवा पीढ़ी को सामने आना होगा| समाज में कई तरह की बुराई है, जैसे जातीवाद, क्षेत्रवाद, बाल विवाह आदि जो देश के विकास में बाधा है| आज सभी को जागरूक होने की आवश्यकता है| शिक्षित और संगठित रहने के साथ संघर्ष करने की आवश्यकता है| जिससे समाज और देश का विकास हो सके|
