हमारे गाँव में आंगनबाड़ी भवन नहीं होने पर छोटे छोटे बच्चो को पढाई करने में दिक्कत हो रही हैं...

ग्राम-डोडरेपाल,ब्लॉक-दरभा,जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सरपंच बता रहे हैं,की उनके गाँव में छोटे बच्चे 50 से अधिक होंगे उनके गाँव में आंगनबाड़ी भवन नहीं बना हैं|वहां के बच्चे दो किमी.दूर छोटे गुड्रम में जाते हैं|बच्चो को आने जाने में दिक्कत होती हैं|इसके लिए कई बार आवेदन दे सुके हैं,लेकिन कार्यवाही नहीं हुआ इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं,की दिया गया नम्बरों पर बात कर उनकी समस्या का निराकरण करने में मदद करे| सरपंच@9301714816. कलेक्टर@8488956694. सीईओ@9406016762.

Posted on: Aug 27, 2021. Tags: BASTAR CG AANGANBADI DARBHA PROBLEM SARPANCH

पीड़ितों का रजिस्टर : चाचा को नक्सलियों ने जान से मार दिए, डर से गांव छोड़ना पड़ा...

सोनारू, पिता लच्छू, ग्राम पंचायत-गटाकल, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं, उनके चाचा पांच साल तक नक्सलियों के साथ काम किया । घर आने के बाद उन्हें नक्सलियों ने जान से मार दिए लेकिन उनके घर वालों को किसी को पता नहीं था। तीन महीने के बाद उनके घर में पता चला। फिर वे लोग अपना पुराना गांव छोड़कर डर से भाग कर शांतिनगर नारायणपुर में रह रहे हैं। उनके परिवार को सरकार के तरफ से कोई सहयोग राशि नहीं मिला है। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@6382118338.

Posted on: Aug 27, 2021. Tags: CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYANAPUR SONARU VICTIMS REGISTER

हमारे गांव में पानी कि बहुत समस्या है, लोगों दुर से पानी लाकर पीना पड़ता है, कृप्या मदद करें-

समलू कवासी, ग्राम पंचायत-आंजर, ब्लाक-लोहांडीगुड़ा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं, उनके गांव में पानी की बहुत समस्या है। लोगों को दूर से पीने के लिए पानी लाना पड़ता था। आधा किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को आवेदन किया है। लेकिन अभी तक पानी की सुविधा नहीं हुई है, इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गए नंबरों पर बात कर के समस्या का निराकरण कराने में मदद करें संपर्क नंबर@6264214263,

Posted on: Aug 27, 2021. Tags: BASTAR CG LOHANDIGUDA PROBLEM SAMLU KWASI WATER

हमारे गांव के कोटवार पारा में सीसी रोड कि बहुत समस्या है, आने-जाने के लिए बहुत परेशानी होती है, कृप

मांझीराम मुचाकी ग्राम पंचायत-मूतनपाल, नंबर 02 मुस्कोंटा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं, उनके गांव के कोटवार पारा में सीसी रोड कि बहुत समस्या है, बरसात के दिनों में बहुत कीचड़ हो जाता है| लोगों को घर से बाहर निकलने के लिए बहुत परेशानी होती है| कीचड़ हो जाने के कारण गाडी भी नही चल पाती है| बीमार होने से मुस्कोंटा से लालागुडा तक बोह के लाना पड़ता है| वहां 37 घर कि बस्ती है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दियें गयें नंबरों पर बात कर समस्या का समाधान कराने में मदद करें: CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694, सरपंच@7587885318,, सचिव@7697581375, संपर्क नंबर@8817260291.

Posted on: Aug 27, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CC CG MANJHI MUCHAKI PROBLEM ROAD

गांव में बिजली कनेक्शन नहीं लगा है उसके बावजूद बिल आता है, मदद करें...

सुकूराम मंडावी, ग्राम-रायगुंडी, ऊपरपारा, पंचायत सतशपुर, ब्लाक-लोहाण्डीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं, उनके घर में मीटर लगा है लेकिन बिजली कनेक्शन नहीं दिया गया है। वहां 20 घर कि बस्ती है, जिन्हें अँधेरे में रहना पड़ता हैं। लाईट नहीं होने के बावजूद बिजली बिल आता है। इसके संदर्भ में कई बार सचिव व सरपंच को बोले हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हो रही हैं। इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दियें गयें नंबरों पर बात कर समस्या का समाधान कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9406137985, CEO@8889251366, कलेक्टर@8488956694, सरपंच@9406481589.

Posted on: Aug 27, 2021. Tags: BASTAR CG ELECTRICITY LIGHT LOHANDIGUDA PROBLEM SUKURAM MANDAVI

« View Newer Reports

View Older Reports »