स्वास्थ्य स्वर : बवासीर का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी बवासीर का घरेलू उपचार बता रहे हैं| सहजन की छाल 50 ग्राम, पीपली 50 ग्राम, घी में भुनी छोटी हरण 50 ग्राम लें| सभी को साफ कर, पीसकर चूर्ण बना लें, और सुरक्षित रख लें| उसके बाद एक-एक चम्मच चूर्ण दिन में दो बार गुनगुने पानी या मठा के साथ सेवन करें| लाभ हो सकता हैं| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें| नशा ना करें | अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Aug 16, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : गैस की समस्या का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी गैस का घरेलू उपचार बता रहे हैं| सोंठ 50 ग्राम, हींग 50 ग्राम और सहजन की छाल 50 ग्राम लें| सभी को साफ कर, पीसकर चूर्ण बना लें | उसके बाद चने या मटर के बराबर गोली बनाकर रख लें| दो-दो गोली दिन में दो बार गुनगुने पानी के साथ सेवन करने से लाभ हो सकता है| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें| नशा ना करें | अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Aug 16, 2019. Tags: HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
त्यौहार से पहले आदिवासी समाज के लोगो सभा में चर्चा करते हैं-
ग्राम-गरांजी, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से अशोक बता रहे हैं| वे एक त्यौहार की तैयारी कर रहे हैं| जिसके लिये सभा बुलायी गयी है| जिसमे गाँव आदिवासी समुदाय के लोग शामिल हैं| त्यौहार में सभी का योगदान हो| अच्छे से मन सके| इसलिये वे सभी आर्थिक मदद भी ले रहे हैं| जिससे आवश्यक वस्तुयें खलड़ी जा सके| सभी अच्छे से त्यौहार मना सकें| वे अपने दादा परदादा के ज़माने से ये त्यौहार मना रहे हैं| सालो से ये परंपरा चली आ रही है | इस त्यौहार के बाद ही लोग भोजन में खट्टा भाजी जिसे आमाड़ी के नाम से भी जाना जाता का प्रयोग करते हैं|
Posted on: Aug 16, 2019. Tags: BHAN SAHU CG NARAYANPUR STORY
Impact : काम का पैसा नहीं मिल रहा था, संदेश रिकॉर्ड कराने के बाद मिल गया है-
गंगोत्री, ग्राम-कुप्पा, विकासखण्ड-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से घनीराम बता रहे हैं| हमारे यहाँ साल भर पहले शौचालय निर्माण का काम हुआ था| जिसमे गाँव के बहुत सारे ग्रामीणों के साथ उन्होंने काम किया| जिसका नही मिला था| सरपंच, सचिव को बोलने पर घुमा देते थे|फिर उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया| जिसके बाद पिछले वर्ष मई 2018 में उनको पैसा मिल गया| इसलिये मदद करने वाले सभी साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं| संपर्क नंबर@7049386911.
Posted on: Aug 16, 2019. Tags: CG DHANIRAM IMPACT STORY SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
ऐरी बहनों पति धर्मो से रहिनो...दादरा गीत-
ग्राम-करौंदा टोला, थाना-अमरकंटक, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से पुष्पा बाई एक दादरा गीत सुना रही हैं :
ऐरी बहनों पति धर्मो से रहिनो-
ऐरी बहनों अपने ससो को गाली मत देना-
ऐरी बहनों अपनी माता समझना-
ऐरी बहनों अपने ससुरो को गाली मत देना-
ऐरी बहनों अपनी पिता जी समझना-
ऐरी बहनों अपने जेठो को गाली मत देना-
ऐरी बहनों अपने भईया समझना...
