जातिवाद और छुवा छूत एक सामाजिक बुराई है...कहानी-
एक दिन एक पंडित को प्यास लगी| संयोगवश उसके घर में पानी नहीं था| इसलिये उसकी पत्नी पड़ोस के घर से पानी ले आई| पानी पीने के बाद पंडित ने पूछा कहां से लाई हो बहोत ही ठण्डा है|पत्नी ने बताया| कुम्हार के घर से| ये सुनकर पंडित चिल्लाने लगा, और बोला मेरा धर्म भ्रष्ट कर दिया| शूद्र कुम्हार के घर का पानी पिला दिया| पत्नी डर से कांपने लगी, और माफ़ी मांगी| शाम को जब पंडित खाने पर बैठा| तो देखा घर में खाने को कुछ नहीं बना था| पूछने पर उसकी पत्नी ने जवाब दिया| क्या बनाती जो अनाज पकाया था| उसे उगने वाला, कड़ाही को बनाने वाला सभी शुद्र थे| इसलिये सब फेक दिया | इतने में गुस्से से पंडित बोला पानी ही ले आओ| पत्नी बोली घड़ा फेक दिया| उसे शूद्र कुम्हार ने बनाया था| तब उसने कहा दूध ले आओ तो जवाब मिला| वो भी फेक दिया| उसे चमार शूद्र ने गाय से निकला था| उसने बोला दूध में कभी छूत लगती है क्या ? पत्नी बोली ये कैसी छूत है| जो पानी में लगती है| और दूध में नहीं लगती| इतने में वो परेशान होकर बोला खाट लगा दो आराम कर लूं| पत्नी बोली उसे भी तोड़कर फेक दिया| अब घर तोड़ना बाकी है| पंडित के पास कोई जवाब नहीं था |
Posted on: Apr 21, 2019. Tags: MP RAKESH KUMAR SONG STORY VICTIMS REGISTER
Impact : मुझे विकलांग पेंशन नहीं मिल रहा था, सीजीनेट में संदेश रिकॉर्ड करने के बाद मिलने लगा है-
ग्राम-बम्हनी गड़िहा, पोस्ट-जदुआ, तहसील-सिमरिया, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से आशीष बहेलिया बता रहे हैं| वे विकलांग है| आंखों से नहीं देख सकते| उनको पेंशन नहीं मिल रहा था| अपनी समस्या को लेकर उन्होंने सरपंच, सचिव और संबंधित विभागो में आवेदन किया| लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी| तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में जनवरी 2018 में रिकॉर्ड किया| जिसके बाद मई 2018 में विकलांग मिलने लगा| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| जिन्होंने उनकी मदद की| आशीष बहेलिया@7999736006.
Posted on: Apr 18, 2019. Tags: ASHISH BAHELIYA IMPACT STORY MP REWA SONG VICTIMS REGISTER
Impact : 2 साल पहले अपने लागत से नहानी रूम बनवाया था, लागत का पैसा मिल गया-
ग्राम-भरदा, पोस्ट-कोटया, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ) से रामसिंग टेकाम बता रहे हैं| उन्होंने 2 साल पहले अपने लागत से घर में नहानी रूम बनवाया था| जिसका पैसा नहीं मिल पा रहा था| उन्होंने कई बार आवेदन किया| लेकिन सुनवाई नहीं हो रही थी| तब उन्होंने 4 महीने पहले सीजीनेट में अपनी समस्या को रिकॉर्ड किया| जिसके बाद उनको लागत का पैसा 15000 रुपये मिल गया| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| जिनकी मदद से उनको पैसा मिल गया | रामसिंग टेकाम@7974130992.
Posted on: Apr 16, 2019. Tags: CG IMPACT STORY RAMSINGH TEKAM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
impact : मुझे विधवा पेंशन नहीं मिल रहा था, अब सीजीनेट साथियों के मदद से मिलने लगा है...
ग्राम-करचोला, पंचायत-धुमाडाड, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ) से लीलावती बता रही हैं | उनको विधवा पेंशन नहीं मिल रहा था| उन्होंने कई बार अधिकारियों के पास आवेदन दिया| लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही थी| तब उन्होंने 1 साल पहले सीजीनेट में अपनी समस्या को रिकॉर्ड किया| जिसके बाद जनवरी 2019 में उनकी समस्या हल हो गई है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रही हैं| जिन्होंने उनकी मदद की| लीलावती@7771914166.
Posted on: Apr 16, 2019. Tags: CG IMPACT STORY LILAWATI PRATAPPUR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
एहे हो कबर भीजे रे गोरिया...गीत-
ग्राम-सुरसा जिराक, पोस्ट-काला बरती, थाना-चलगली, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से चंदर साय एक कर्मा गीत सुना रहे हैं :
एहे हो कबर भीजे रे गोरिया-
सावन अऊ भादो कर झरिया-
काकर भीगे रे लाली पगड़िया-
काकर भीगे रेशम डोरिया-
एहे हो कबर भीजे रे गोरिया...
