बगैर सुनवाई के हमारे गाँव के पास बाँध बन गया है हमारे खेत और घर डूब रहे हैं कोई नहीं सुन रहा है...

ग्राम-बाँधाभोई (बिरदिया), पंचायत-भालूपानी, थाना-टिकेतपल्ली, ब्लॉक-बनाईगढ़, जिला-सुंदरगढ़ (उड़ीसा) से जितवाहन खंडागुरु बता रहे है कि उनके गाँव से करीब 3 किलोमीटर दूर में डेम का निर्माण हो रहा है जिससे 4 गाँव क्षतिग्रस्त हो रहे है. उन 4 गाँव में से एक गाँव है बंधाभुइँ जिसमें कुछ लोगो को विस्थापित किये और कुछ लोगो को अधूरा विस्थापित किये है और 7 लोगो का जंगल जमीन का पट्टा होते हुए भी सुनवाई होगा, सुनवाई होगा बोल-बोल कर डेम कम्प्लीट हो गया है और पानी हमारे घर, खेती बाड़ी के नीचे तक आ गया है और हम लोग कई बार डेम ऑफिस और सब कलेक्टर के पास शिकायत किये है लेकिन आज तक सुनवाई नहीं हो रहा है. कलेक्टर@06622272265. जितवाहन@8895939073

Posted on: Feb 04, 2017. Tags: JITWAHAN KHANDAGURU SONG VICTIMS REGISTER

पति की मृत्यु 2011 में हुई थी विधवा आज भी उनकी बीमा राशि के लिए भटक रही है कृपया मदद करें...

पति की मृत्यु 2011 में हुई थी पत्नी आज भी बीमा राशि के लिए भटक रही है मामला है
ग्राम-बढ़ोकर, पंचायत-हिनौती, जनपद-गंगेव, तहसील-सिरमौर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) का जहां शिवानन्द द्विवेदी के साथ हैं शैलेन्द्र साकेत है जो बता रहे है कि उनके बड़े भाई सतेन्द्र कुमार साकेत के म्रत्यु के उपरांत जो बीमा राशि मिलती है वह राशि नहीं मिल पायी है और चेक उनकी पत्नी सविता देवी साकेत के नाम से था और उन्हें जो चेक मिला था 30 हजार का वो बाउंस हो गया है चेक क्रमांक 792962, और उनकी म्रत्यु 19-07-2011 को हुआ था. अधिक जानकारी सचिव प्रेमा पटेल@9424786539, पीड़ित परिवार@9165774789, सरपंच@9425430193, कलेक्टर@9425903973. शिवानन्द@7869992139

Posted on: Feb 04, 2017. Tags: SHIVANAND DWIVEDI SONG VICTIMS REGISTER

Bultoo Radio from Rewa in Bagheli language: 4th February 2017

Today Jayprakash and Sanju are presenting a Bultoo Radio Program in Bagheli language in this latest edition of Bultoo radio program. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.

Posted on: Feb 04, 2017. Tags: JAYPRAKASH AND SANJU VERMA REWA SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में शौचालय नहीं बनायेंगे तो राशन दुकान से गल्ला नहीं दिया जायेगा ऐसा बोल रहे हैं...

ग्राम-कैथा, जनपद-गंगेव, तहसील-मनगवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से गायत्री चतुर्वेदी बता रही है कि उनके पति का देहांत हुए हुए 20 साल हो चुके है और वो गरीब और बेवा महिला है और उनके साथ और भी महिलाये है जो गरीब है और उनके पास भी कोई व्यवस्था नहीं हैं और उनके यहाँ भी कोई शौचालय नहीं हैं ऐसे पचासों घर है जिनके यहाँ पर शौचालय नहीं हैं और इन लोगो को सरपंच के द्वारा कहा जा रहा है कि शौचालय नहीं बनायेंगे तो राशन दुकान से गल्ला नहीं दिया जायेगा और कहते है मुख्यमंत्री बनवायेंगे प्रधानमंत्री बनवायेंगे हम नहीं बनवायेंगे ऐसा बोलते है| CEO निलेश पारिक@9425636535, कलेक्टर@9425903973. शिवानन्द@7869992139

Posted on: Feb 03, 2017. Tags: SHIVANAND DWIVEDI SONG VICTIMS REGISTER

मान योग नहीं होत कोरो पद पाए...रचना

ग्राम-बैपुर, पोस्ट-गिजरी, थाना-अमरकंटक, तहसील-पुष्पराजगढ़, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से सतेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी एक रचना सुना रहे है:
मान योग नहीं होत कोरो पद पाए-
मान योग नरते ते केवल हित गाये-
बिना एक जिए के भय चलिए अब नहीं काम-
तासो कोरो ज्ञान तभी उठूंग छेड़ विश्राम-

Posted on: Feb 01, 2017. Tags: SATENDRA KUMAR CHANDRAVASNSHI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »