गाँव में रोड की समस्या है, बारिस में कीचड़ हो रहा है...
ओंगनार पाल, पंचायत-चांदागाँव, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से बुद्धसिंह सलामे बता रहे हैं उनके गाँव में रोड की समस्या है, आने जाने में दिक्कत होती है, इस संबंध में उन्होंने अधिकारीयों के पास आवेदन किया था लेकिन काम नहीं हुआ है, बारिस में कीचड़ हो रहा है, वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर गाँव में रोड की समस्या का निरकरण कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@7587309224. सचिव@9511549037. सरपंच@9406220996. (AR)
Posted on: Jun 19, 2020. Tags: BUDDHSINGH SALAME CG NARAYANPUR PROBLEM PWD SONG VICTIMS REGISTER
पत्ता, महुवा बिन कर कर रहें है अपनी जीवन यापन रोजगार की अभाव में. कृपया जोरगर दिलाने में मदद करें...
ग्राम गढ़वई, ब्लाक जवा, जिला रीवा, (मध्यप्रदेश) से राधा देवी बता रही है इस गाँव में आदिवासीयों गरीब परिवारों का बस्ती है, पत्ता तोड़कर महुवा बिन कर हम अपने और बाल-बच्चे को सहित जीवन-यापन कर रहें है. उन लोगो का कहना है हम आप से निवेदन कर रहें है हमारें गाँव में राहतकाल रोजगार खोलवाया जाय ताकि हम 100 गरीब लोगों मजदूरी कर मजदूरी पा सके और हम अपनी जीवन यापन कर सके. इस लिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहें अहि दिए गये फ़ोन नंबर पर बात कर राहतकाल मजदूरी दिलाने में सहयोग करें. CEO@9407803480. संपर्क@9981465636. RK
Posted on: Jun 19, 2020. Tags: NANREGA PROBLEM RADHA DEVI REWA MP SONG VICTIMS REGISTER
हैण्डपंप घर से काफी दूर है, पानी लाने में दिक्कत होती है...
ग्राम-धोतीपारा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से मूलचंद सलाम बता रहे हैं कि उन्हें पानी की समस्या है, गाँव में 2 हैण्डपंप लगे हैं जो घर से काफी दूर है जिसके कारण पानी लाने में दिक्कत होती है, इसके लिये अधिकारियों के पास आवेदन किये थे लेकिन उस पर कोई काम नहीं हुआ है, जिसके कारण परेशानी आज भी बनी है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : सचिव@9599459037, सरपंच@9406220996. संपर्क नंबर@7567309224. (AR)
Posted on: Jun 19, 2020. Tags: CG NARAYANPUR PHE PROBLEM RAJWANTI MANDAVI SONG VICTIMS REGISTER WATER
आंगनवाड़ी का बाउंड्रीवाल नहीं बना है जिसके कारण कई दिक्कते हो रही हैं...
ग्राम-खैराभाट, पंचायत-खड़का गाँव, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से जनकवती कुमेटी बता रही हैं, वे आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता हैं, 13 साल कार्यरत हैं, उनका कहना है आंगनवाड़ी का बाउंड्रीवाल नहीं बना है, जिसके कारण बच्चे बाहर चले जाते हैं, पौधों को पशु खा जाते हैं, जगह को गंदा करते हैं, भवन सड़क के किनारे है जिसके कारण सड़क दुर्घटना होने की संभावना रहती है, उन्होंने इसके लिये आवेदन किया लेकिन आज तक बाउंड्रीवाल नहीं बना है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रही हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@7804071683. सरपंच@9406389343. (AR)
Posted on: Jun 19, 2020. Tags: CG JANAKWKATI KUMETI NARAYANPUR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
गाँव में सड़क और पानी की समस्या है, समस्या को हल कराने में मदद करें-
ओंगनार पाल, पंचायत-कन्दागाँव, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से रामावतार वड्डे बता रहे हैं कि हमारे गाँव में रोड की समस्या है, आवेदन करने पर सुनवाई नहीं हो रही है, गाँव में पानी की समस्या है, गाँव में 4 हैण्डपंप हैं लेकिन उससे पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है, पानी के लिये दूर जाना पड़ता है, जिसके कारण दिक्कत होती है, आवेदन पर अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: सचिव@7489857940, सरपंच@8815559644. संपर्क नंबर@7999543222. (AR)
