नेत्रहीन हूँ, पेंशन नहीं मिल रहा है, बिना मदद के बार बार कार्यालय नहीं जा पाता हूँ...

ग्राम-जामपानी, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से सुरेश कुमार गोंड बता रहे हैं, वे नेत्रहीन हैं, उनका पेंशन नहीं आया है, 14 मई 2020 को वे पेंशन के लिये गये थे उस समय पेंशन नहीं आया है बोलकर वापस कर दिया गया था, वे पिछली बार 27 जून 2019 को गये थे, तब से उनको पेंशन नहीं मिल रहा है, वे नेत्रहीन हैं जिसके कारण बिना मदद के कार्यलय तक नहीं जा पाते हैं इसलिये सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि पेंशन दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@7879461883. (AR)

Posted on: Jun 23, 2020. Tags: CG KORIYA PENSION PROBLEM SONG SURESH KUMAR GOND VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में हैण्डपंप नहीं है नाले से पानी लाकर पीते हैं, शिकायत करने पर कोई ध्यान नहीं देते है...

ग्राम-बुडुगुला, पंचायत-बुग्गा, ब्लॉक-मणुगूरु,जिला-भद्रादि कोत्तगुडेम (तेलंगाना) से देवा बता रहे है, कि उनके गाँव में पानी की समस्या है, लगभग 36 परिवार हैं, गाँव में हैण्डपंप नहीं लगा है,लोग नाले से पानी उपयोग करते हैं,आधा किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है, इस विषय पर कई बार अधिकारियों के पास आवेदन किये लेकिन कोई अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे है कि दिए नंबरों पर बात कर समस्या को हल करने में मदद करें : संपर्क@7036672521, सरपंच @8185954200, MRO@9866519557, PO@9490957005. (170133) NM

Posted on: Jun 23, 2020. Tags: BHADRADI DEVA KOTHAGUDEM TELANGANA WATER PROBLEM

हमारे गाँव में सड़क नहीं है आने जाने में दिक्कत हो रही है, शिकायत करने पर कोई सुनते नहीं है...

ग्राम-बुडुगुला,पंचायत-बुग्गा,ब्लाक-मनुगुरु,जिला-भद्रादि कोठागुडेम (तेलंगाना) से वेट्टि लक्ष्मण कोया गोंडी में बता रहे है कि उनके गाँव में सड़क की समस्या है, गाँव से तीन किलोमीटर तक रोड नहीं है, बारिश के समय में आने जाने में बहुत दिक्कत होती है, इस समस्या के निराकरण के लिए तीन बार अधिकारियों के पास आवेदन किया है लेकिन अभी तक समस्या हल नहीं हुआ इसलिए वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिए नम्बरों पर बात कर समस्या को हल करने में मदद करें : संपर्क@7036672521, MRO@9866519557, PO@9490957005, कलेक्टर@8744243035. (170117) NM

Posted on: Jun 23, 2020. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM TELANGANA ROAD PROBLEM WETTI LAKSHMAN

रोड बनवाने के लिये कई बार आवेदन कर चुके हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है...

ग्राम-निम्मलगुडेम, पंचायत-बटिपल्लि, ब्लॉक-करकागुडेम, जिला-भद्रादी कोठागुडम (तेलंगाना) से मडकम राजू बता रहे है, उनके गाँव में रोड की समस्या है, गाँव से मेन सड़क तक करीब 20 किलोमीटर दूर तक रोड नहीं बनाया गया है, बरसात के समय में आने जाने बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, इस विषय में अधिकारियों के पास कई बार आवेदन दे चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये सीजीनेट सुनने वाले साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर रोड बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9515714208. MRO@9440185584, PO@9490957005. (170001) NM

Posted on: Jun 23, 2020. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM MADKAM RAJU ROAD PROBLEM PWD TELANGANA

बिजली नहीं है, रात में विषैले जीवो का खतरा रहता है...

दोंदर कॉलोनी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से शुषमा वहां की बिजली की समस्या से अवगत करा रही हैं, निवासी रानी, शियावती, अखिलेश कुमारी बता रही हैं कि वहां पर बिजली नहीं हैं जिसके कारण दिक्कत हो रही हैं, रात में विशैले जीवो का खतरा बढ़ जाता है, बच्चे पढ़ नहीं पाते हैं, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर बिजली की समस्या को हल कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9752809781. JE@8349747681. (AR)

Posted on: Jun 23, 2020. Tags: ELECTRICITY MP PROBLEM REWA SHUSHMA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »