हमारे गाँव में रोड के लिए पिछले 5 साल से अनुरोध कर रहे, मरीज़ों को अस्पताल लेने में दिक्कत है...

मध्यप्रदेश के जिला-मंडला, विकासखंड-मवई ग्राम-पोड़ी बहारमुंडा से ग्रामीण बता रहे हैं कि उनके गाँव में 250 मकान हैं पर रोड ना होने के कारण एम्बुलेंस जैसी गाड़ियां नहीं जा सकती हैं | गाँव के लोगों खासकर मरीजों को को आवागवन में बहुत दिक्कत होती हैं | रोड बनवाने के लिए पिछले ५ वर्षों से अधिक से कई बार पंचायत मीटिंग में आवेदन और मौखिक में बोला गया पर कोई सुनवाई नहीं होता हैं | इसलिए सीजीनेट के श्रोतागणों को आग्रह करते हुए मदद करने की अपील कर रहे हैं |कृपया अधिकारियों को दबाव बानवे और रोड बनाने में सहयोग करे, सरपंच@7828447560 सचिव @9770972254 विधायक@7049438511 कलेक्टर@9977742118| रवि@9691317966

Posted on: Feb 09, 2017. Tags: RAVIKANT PANDRE

शिक्षा का अधिकार: निजी स्कूल गरीब से १८,००० रू फीस मांग रहा है कृपया अधिकारी को फोन करें...

शिवानन्द द्विवेदी आज मोहन्दरालाल गाँव पंचायत डाढ तहसील त्योथर जिला रीवा मध्यप्रदेश में हैं. शिक्षा के अधिकार के तहत गरीब परिवार के बच्चों को बिना किसी शुल्क के दाखिला दिए जाने का प्रावधान हैं लेकिन यहाँ रेवांचल पब्लिक स्कूल में केशरी साकेत को कक्षा दूसरी में एडमिशन नहीं मिल रहा हैं जबकि पिछले अकादमिक वर्ष में एडमिशन दिया गया था लेकिन स्कूल इस वर्ष 18 हजार रूपए की मांग कर रहा है. केशरी के पिता शारदा प्रसाद साकेत का कहना है कि हमारा बीपीएल कार्ड बना हैं उसमें राशन मिल रहा हैं स्कूल में सभी दस्तावेज भी प्रस्तुत कर दिए गए हैं लेकिन फिर भी एडमिशन नहीं मिल रहा हैं. जिला शिक्षा अधिकारी@9425357840,शारदा साकेत@7024397078.द्विवेदी@7869992139

Posted on: Feb 08, 2017. Tags: Shivanand Dwivedi

Bultoo(Bluetooth) Radio from Odisha in Kui language: 6th Feb 2017...

Today Ranjan Majhi and Sumanlata Achala from Odisha are presenting a Bultoo Radio Program in Kui Language this latest edition of Bultoo radio program. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.

Posted on: Feb 06, 2017. Tags: ODISHA RANJAN MAJHI AND SUMANLATA ACHALA SONG VICTIMS REGISTER

जांच के बावजूद मनरेगा का काम जेसीबी से किया जा रहा हैं हम ग्रामीणों कोई काम नहीं मिल रहा...

शिवानन्द द्विवेदी ग्राम कैथा पंचायत गंगेव तहसील मनगवा जिला रीवा मध्यप्रदेश की हरिजन बस्ती से बता रहे हैं कि मनरेगा के तहत होने वाले कार्यों को जेसीबी से करवाया जा रहा हैं जबकि गाँव के लोगों को काम नहीं मिल रहा हैं वे बेरोजगार घूम रहे हैं. इसकी शिकायत दो महीने पहले भी सीजीनेट में की गई थी जिसके बाद भोपाल से टीम आई थी लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि हम लोगों को कोई काम नहीं मिल रहा है सारा काम मशीनों से करवाया जा रहा हैं हमारी कोई नहीं सुन रहा |सीजीनेट के साथी कृपया फोन करें सचिव अच्छेलाल@9955994863 सीइओ गंगेऊ प्रदीप पाल@7440977388 कलेक्टर रीवा राहुल जैन@9425903973 राधेश्याम अतिरिक्त मुख्य सचिव भोपाल@9630088011. शिवानंद@7869992139

Posted on: Feb 06, 2017. Tags: Shivanand Dwivedi

हरिजन बस्ती का एकमात्र हैण्डपम्प खराब पड़ा है हम एक किलोमीटर से भी अधिक से पानी लाते हैं...

हरिजन बस्ती ग्राम-बढ़ोकर, पंचायत-हिनौती, जनपद-गंगेव, तहसील-सिरमौर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) में एक ही हैण्डपम्प है जो बहुत दिनों से खराब पड़ा है और P.H.E. विभाग ने भी इसको नदारद घोषित कर दिया है लेकिन उसके बदले में कोई दूसरा हैण्डपम्प नहीं खुदवाया गया है जिससे गाँव के लोगो को पानी की बहुत समस्या हो रही हैं और गाँव के लोग एक किलोमीटर से भी अधिक दूर से पानी लाकर पीते है और वहां भी पानी नहीं मिलता, बड़ी लंबी लाइन होती है तो इनका अनुरोध है कि एक नए हैण्डपम्प की कृपया व्यवस्था की जाए| कृपया इन नम्बरों पर अधिकारियो से बात करके इनके मदद करें P.H.E. विभाग@9425677264, कलेक्टर@9425903973| शिवानन्द@7869992139

Posted on: Feb 05, 2017. Tags: SHIVANAND DWIVEDI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »