हमारे गाँव में विकास की गति धीमी है, बहुत भष्टाचार है पर बड़े अधिकारी जांच नहीं करवा रहे हैं...

ग्राम-रिगरा, पोस्ट-बुड़ेरुआ, तहसील-मैहर, जिला-सतना (मध्यप्रदेश) से चंद्रभान पटेल बता रहे है कि वो दिव्यांग है, उनके पंचायत में सचिव और सरपंच और रोजगार सहायक के विवाद के कारण पंचायत में होने वाले विकास पर गति नहीं है इसकी शिकायत ग्रामीणों ने कमिश्नर, कलेक्टर,सीईओ के पास किये थे पर जांच नहीं हुई है. इनके गाँव में न तो शौचालय है न गैस सब्सिडी का लाभ मिल रहा है और न ही बीपीएल धारी है और जो बीपीएल धारी है उनके पास 20 से 25 एकड़ जमींन है ऐसे लोगो के राशन कार्ड बनाये गए है| सरपंच@9755659224, रोजगार सहायक@7509950023, कलेक्टर@9425036356, C.E.O.@9425185802, अपर कलेक्टर@9907086908.चंद्रभान@8878239161

Posted on: Feb 19, 2017. Tags: CHANDRABHAN PATEL SONG VICTIMS REGISTER

इंदिरा आवास की अधूरी पहली किश्त २००५ में मिली थी उसके बाद से अब तक इंतज़ार कर रहे हैं...

लुटई साकेत पिता बंशधारी हरिजन बस्ती ग्राम इटहा ग्रामपंचायत कैथा जनपद पंचायत गगेऊ तहसील मनगवा जिला रीवा मध्यप्रदेश से शिवानंद द्विवेदी को बता रहे है कि इंदिरा आवास योजना के तहत मकान बनाने के लिए पहली क़िस्त में 13 हजार रूपया ही मिला जबकि पहली क़िस्त में 35 हजार रूपए का प्रावधान था. यह मामला 2005 का है और उसके बाद कोई मदद नहीं मिली. वे अत्यंत गरीब हैं और उनकी अशिक्षा का दुरूपयोग किया गया ऐसा समझते हैं सीजीनेट सुनने वाले साथी कृपया इनकी मदद करें.सीईओ जिला पंचायत@9425636535, सीईओ गगेऊ जनपदपंचायत@7446977388, राधेश्याम अतिरिक्त मुख्य सचिव भोपाल@9630088011 कलेक्टर रीवा@9425903973.द्विवेदी@7869992139

Posted on: Feb 14, 2017. Tags: SHIVANAND DWIVEDI

मनरेगा: हम महिलाओं ने गाँव के तालाब में दो साल पहले काम किया था अभी तक भुगतान नहीं हुआ...

रविकांत शाह पंद्रे आज ग्राम पंचायत-पोड़ी विकासखण्ड-मवई जिला- मंडला मध्यप्रदेश में है यहाँ इनके साथ लारमी यादव है जो बता रही हैं कि गाँव में कई महिलाओं ने मनरेगा के तहत गाँव के तालाब में मजदूरी किए थे लेकिन दो साल के बाद भी सभी लोगों को मजदूरी नहीं मिली है हालांकि कुछ लोगों का भुगतान हो गया हैं | इसकी शिकायत कई बार सरपंच से की गई जिनका कहना है कि पैसा बैंक में जमा कर दिया गया है लेकिन इन महिलाओं का कहना है कि अभी तक खातों में पैसा नहीं आया | वे सीजी नेट के श्रोतागणों से मदद करने की अपील कर रहे हैं | कृपया इन अधिकारियों को फोन कर दबाव बनाएं -सरपंच@728547560, कलेक्टर@9977548118 सचिव@9778972254. रवि@9691317966

Posted on: Feb 10, 2017. Tags: RAVIKANT PANDRE

सरकारी अस्पताल के वरिष्ठ डाक्टर अपने प्राइवेट क्लीनिक में व्यस्त, मरीज बेहाल, गन्दगी का आलम...

केशव पाण्डे जिला रीवा मध्यप्रदेश के संजय गाँधी मेमोरियल अस्पताल से बता रहे हैं कि पूरा अस्पताल जूनियर डाक्टरों और नर्सों के भरोसे चल रहा हैं सभी सीनियर डाक्टर अपने प्राइवेट क्लीनिक में ही देखते हैं, यहाँ पर आने वाले मरीजों को बहुत परेशानी हो रही हैं. यहाँ के डीन डॉ.पी.सी.द्विवेदी भी कभी इस तरफ ध्यान नहीं देते साफ-सफाई भी नहीं रहती। पूरी तरह से इस अस्पताल को बूचड़खाने में तब्दील कर दिया गया हैं इसकी शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, प्रधानमंत्री के ओपन फोरम में किया गया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई इस अस्पताल के लिए बजट बहुत आ रहा है लेकिन पैसा कहा लगाते हैं इसकी भी जाँच होनी चाहिए |कलेक्टर@9425903973 डीन@9424669655. केशव@9685649001

Posted on: Feb 09, 2017. Tags: Keshav Pandey

35 परिवारों के लिए मात्र एक नल, 1 किलोमीटर दूर से पीने का पानी लाते हैं, कोई नहीं सुनता है...

ग्राम-पोंडी बहारमुन्डा, विकासखण्ड-मवई, जिला मंडला मध्यप्रदेश से रविकांत शाह पन्द्रे गाँव के पूर्व सरपंच पति से बात कर रहे हैं पूर्व सरपंच पति देवीसिह मरावी बता रहे है कि ग्राम के वार्ड क्रमांक 8 में 35 परिवार निवास करते है, पर मात्र एक नल होने से बहुत परेशानी होती है पीने का पानी ग्रामीण 1 किलोमीटर दूर के कुंए से लेकर आते है | ग्रामीणों की मांग है की वार्ड 8 में एक और नल कनेक्शन दिया जाये ताकि समस्या का हल हो सके, वे तीन वर्ष से अधिक से यह मांग कर रहे हैं पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है. आप हम ग्रामीणों की मदद करने के लिए इन नम्बरों पर फोन कर दबाव बनाये, सरपंच, जगत मरावी@7528447560, सचिव@9770972254, विधायक@7049408511, कलेक्टर@9977742118.रवि@9691317966

Posted on: Feb 09, 2017. Tags: RAVIKANT PANDRE

« View Newer Reports

View Older Reports »