चिरइया ला कय गोटी मारो सनन जाएँ...छत्तीसगढ़ी गीत-

ग्राम-खैरागढ़, जिला-राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से जया मुंडे एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं:
चिरइया ला कय गोटी मारो सनन जाएँ-
दुसरिया गोटी मारो रे धनी ला पड़ी जाए-
चिरइया ला कय गोटी मारो भाजी फूल-
मोर चढ़ती जवानी गिने चिरइया ला कय गोटी मारो-
करे मुखारी जामुन डारा वो तोला बैठे ला बुलाये वो...

Posted on: Dec 08, 2021. Tags: CG CG JYA MUNDE RAJNANDGANV SONG

मुझे गैस चूल्हा नही मिला है, खाना बनाने में बहुत परेशानी होती है, कृप्या मदद करें-

ग्राम पंचायत-भेजा, (जिलारेतापारा) ब्लाक-लोहंडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बालसिंह मोहरे बता रहे हैं उनको गैस चूल्हा नही मिला है। इसके लिए उन्होंने अधिकारी से निवेदन किया लेकिन वे ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रही हैं कि दिये नंबरों पर बात कर गैस चूल्हा दिलाने में मदद करें: सचिव@7648021198, संपर्क नंबर@7647007625.

Posted on: Dec 08, 2021. Tags: BALASINGH MOHARE CG GAS CHULHA LOHANDIGUDA PROBLEM

नेटवर्क की बेहद समस्या; टॉवर लगाने में कृप्या मदद की अपील ....

ग्राम पंचायत-हर्राकोड़ेल, ब्लाक-लोहंडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से जयराम, संतराम बघेल, दयालु सोरी बता रहे हैं उनके गाँव में नेटवर्क की समस्या से लोग बहुत परेशान हैं, जिसके कारण दूर का टॉवर नहीं पहुँच पाता हैं,वहाँ किसी भी प्रकार की बाहरी जानकारी नहीं पहुँचता हैं,नेटवर्क से संबंधित वहाँ कोई कार्य नहीं होता हैं| कई बार जिओ-टॉवर की माँग के लिए जनपद पंचायत में और छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री को आवेदन किये थे,परन्तु हमारा आवेदन बीच में ही रुक जातें हैं,इस पर कोंई ध्यान नहीं देतें हैं|इसलिए आपसे अनुरोध हैं कि आप हमारे इस जिओ-टॉवर की माँग कों पूरा करने में सहयोग करें: संपर्क नंबर@9406077023, बस्तर कलेक्टर@8458956694.

Posted on: Dec 08, 2021. Tags: CG JAYRAM BAGHEL LOHANDIGUDA NETWORK PROBLEM SANTRAM BAGHEL

विधवा पेंशन नहीं मिल रहा, कृप्या मदद करे...

ग्राम पाकलूपारा, पचायत कोडेनार, जिला बस्तर, छत्तीसगढ़ से मुर्दे पोडियामी बता रही हैं वे घर में अकेली रहती हैं| उनके पति का मृत्यु हो गई है। वह देख और चल नहीं पाती हैं| सरकार की तरफ से सुविधा के लिए कई बार मांग की लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। मदद करें 9406016762

Posted on: Dec 08, 2021. Tags: (C.G) BASTANAR BASTAR MUDE PODIYAM PENSION PROBLEM

सहकार रेडियो : ईश्वर का बहिष्कार-राधामोहन गोकुल-

इसे राहुल फाउंडेशन लखनउ ने प्रकाशित किया है। आप चाहें तो janchetnabooks.org वेबसाइट पर जाकर ये किताब मंगवा भी सकते हैं। इस पुस्तक मे क्रमशः कुल तीन लेख हैं- “ईश्वर का बहिष्कार”, “सत्यं धर्म सनातन:” तथा “धर्म और ईश्वर”। पहले लेख के आधार पर ही इस पुस्तक का शीर्षक रखा गया है, यह लेख “माधुरी”, में नवम्बर 1925 से फ़रवरी 1926 के बीच कुल चार भागों में प्रकाशित हुआ था। क्रमशः इस पुस्तक के सभी लेखों को कई भागों में प्रसारित किया जा रहा है| इसे स्वयं तो सुनें ही, अन्य लोगों को भी शेयर करें|
https://www.sahkarradio.com/chart/ishwar-ka-bahishkar-radhamohan-gokul/
https://youtu.be/k2E11eryhnA

Posted on: Dec 07, 2021. Tags: RADIO SAHKAR

« View Newer Reports

View Older Reports »