स्वास्थ्य स्वर : कमजोरी दूर करने का घरेलू नुस्खा...

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल कमजोरी का घरेलू उपचार बता रहे हैं, 100 ग्राम सफेद प्याज का रस और 100 ग्राम अजवाईन लें, उसके बाद अजवाईन को रस में डुबाकर सुखाये| ये प्रकृया 5 बार करें| उसके बाद बारीक़ पीसकर चूर्ण बना लें| उसके बाद गुड़ के साथ एक चम्मच सेवन करने से लाभ हो सकता है| नुस्खा उपयोग करने से पहले पूरी जानकारी लें| संपर्क नंबर@9826040015. (AR)

Posted on: Sep 22, 2020. Tags: HEALTH DEPARTMENT SONG VICTIMS REGISTER

परदेशवा में गूंजे शांति प्रकृया हो, हिंसा भगाईब...गीत-

मालीघाट, मुज़फ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार वज्जिका भषा में एक गीत सुना रहे हैं: परदेशवा में गूंजे शांति प्रकृया हो-
हिंसा भगाईब-
चालीस बरस से सब परेशान हैं-
क्षेत्र के विकास यहाँ सब बर्बाद है-
मिल जुल लाईब शांति हो-
परदेशवा में गूंजे शांति प्रकृया हो-
हिंसा भगाईब... (AR)

Posted on: Sep 22, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

कौन बड़ा है...कहानी-

हिमालय के पहाड़ो में एक बहोत बड़ा बरगद का पेड़ था, उसके ऊपर एक चकोर पक्षी और बंदर रहा करते थे और नीचे हांथी रहता था| वे सभी आपस में हमेशा खटपट करते रहते थे, एक दिन सभी ने निर्णय लिया कि जो सबसे बड़ा होगा सभी उसका कहा मानेंगे| ये कैसे पता चले की उम्र में कौन बड़ा है, सभी एक एक कर अपनी बात बताने लगे जिससे ये पता चले सके| आखिर में बंदर और हांथी चकोर की बात मनाने लगे|(AR)

Posted on: Sep 22, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER

मन चाहा सोच दुनिया से मौज माही...भजन-

जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से सोमनाथ एक भजन सुना रहे हैं:
मन चाहा सोच दुनिया से मौज माही...
ऐसे गीत को रिकॉर्ड करने के 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं| (AR)

Posted on: Sep 22, 2020. Tags: BHAJAN SONG SONG VICTIMS REGISTER

बच्चो के लिये सामन्य ज्ञान...

ग्राम पंचायत-बड़े बोदिनार, तहसील-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सुखराम इंजाम बच्चो के लिये जनरल नॉलेज बता रहे हैं, जिससे वे बच्चे जो गाँव में रहते हैं, इंटरनेट की सुवधा से दूर हैं, जिनके पास केवल एक छोटा फोन है जिससे केवल बात कर सकते हैं, दूसरे वे बच्चे जो देख नहीं सकते केवल सुन सकते हैं, इसे सुन सके और सीख सकें| एसी जानकारी रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर रिकॉर्ड कर सकते हैं| (AR)

Posted on: Sep 22, 2020. Tags: EDUCATION SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »