आवास की समस्या है, बारिश का पानी घर में चला जाता है...मदद की अपील-
ग्राम-बोल्दा, ब्लाक-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से बजारी धुर्वे बता रही हैं| वे विकलांग है| उनके घर में बारिश का पानी भर गया है| जिससे वे घर में नहीं रह पा रही हैं| उन्हें दूसरे के घर में रहना पड़ता है| उनका राशनकार्ड नहीं बना है| जिसके कारण जीवन जीने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है| उनका कहना है| आवास की सुविधा होती तो उन्हें दूसरे के घर में जाना नहीं पड़ता| इसलिये वे सभी श्रोताओं से निवेदन कर रही हैं| अधिकारियों से बात कर आवास दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@6263310290. कलेक्टर@9479118118.
Posted on: Aug 19, 2019. Tags: CG KABIRDHAM PROBLEM PURNIMA SAHU SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : भूख ना लगने की समस्या का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी भूख ना लगने की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं| अजवाइन बूटी 100 ग्राम, काला नमक 20 ग्राम लें| दोनों को पीसकर चूर्ण बना लें| उसके बाद कांच की सीसी में रख लें| उसके बाद नीबू का रस डालकर सुखायें| ये प्रक्रिया 7 बार करना है| उसके बाद आधा-आधा चम्मच चूर्ण दिन में दो बार गुनगुने पानी के साथ सेवन करें| लाभ हो सकता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Aug 19, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
किराये के माकान में आंगनवाडी संचालित होता है, कृपया भवन बनवाने में मदद करें-
ग्राम-माढ़ीभाठा, ब्लाक-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से पूर्णिमा साहू बता रही हैं| वहां पर 2017 से मिनी आंगनवाडी किराये के माकान में चलाया जा रहा है| आंगनवाडी भवन नहीं बना है| निवासी मालती धुर्वे का कहना है| आंगनवाडी लगाने में दिक्कत होती है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये नंबरों पर बात कर आंगनवाडी भवन बनवाने में मदद करें : संपर्क नंबर@6263310290. कलेक्टर@9479118118.
Posted on: Aug 19, 2019. Tags: CG KABIRDHAM PROBLEM PURNIMA SAHU SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : पेट में पानी भर जाने की समस्या का घरेलू-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से एच डी गाँधी पेट में पानी भर जाने की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं| सनाय की पत्ती को तवे में भून लें| उसके बाद उसका चूर्ण बना लें| 50 ग्राम सनाय की पत्ती का चूर्ण और आंवला का चूर्ण 100 मिला लें| एक-एक चम्मच चूर्ण दिन में दो बार भोजन के बाद सेवन करने से लाभ हो सकता है| स्वाद अनुसार काला नमक और सेंधा नमक का उपयोग कर सकते हैं| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गाँधी@9111061399.
Posted on: Aug 19, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
गोडे के पईरी बनाऊ गलिया रे...गीत-
ग्राम-घोड़ूपानी, पंचायत-गोरगी, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राजकुमारी और धनिया एक डोमकच्छ गीत सुना रहे हैं:
गोडे के पईरी बनाऊ गलिया रे-
जीरा घर घर न आवे-
गोडे के पईरी बनाऊ गलिया रे-
जीरा घर घर न आवे...
