सहकार रेडियो: तरक़ीब खेल की बाल चौपाल (कहानी)
श्रोताओं, सहकार रेडियो के कार्यक्रम “बाल चौपाल” में आज आप सुनेंगे कहानी “तरक़ीब खेल की”| इसे अपनी आवाज़ दी है आईआईटी दिल्ली की शोध छात्रा तनूजा निगम ने | कहानी के लेखक हैं पवन चौहान और इसे हमने लिया है अनुराग ट्रस्ट की त्रैमासिक बाल पत्रिका “कोंपल” से| ध्वनि सम्पादन किया है साथी शिल्पी ने| अपनी प्रतिक्रिया हमें यूट्यूब चैनल या फेसबुक पेज के कमेन्ट बॉक्स में ज़रूर दें|
https://www.sahkarradio.com/
https://www.youtube.com/watch?v=FQBacphKIz0
Posted on: Aug 30, 2021. Tags: SAHKAR RADIO
गैस टंकी नहीं मिलने के करण बहुत दिक्कत हो रही हैं कृपया मदद करें...
ग्राम-कुंमली,ब्लाक-लोहांडीगुडा,जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से प्रभुनाग ठाकुर बता रहे हैं,कि उन्हें सरकारी योजना के अंतर्गत गैस टंकी नहीं मिली है| गाँव के बाकी सभी घरों में है| गैस टंकी नहीं होने के करण घर वालों को लकड़ी के लिए जंगल जाना पड़ता हैं,बरसात के दिनों में जंगल नहीं जा सकते | इसके लिए ग्राम पंचायत में भी बता चुके हैं,पर कोई ध्यान नहीं देता है,अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर बात कर सकते हैं |संपर्क नंबर@9479157295. सीईओ@8889251366. कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Aug 30, 2021. Tags: BASTAR CG GAS TANK LOHANDIGUDA PRABHUNAG THAKUR PROBLEM
खेती में धान, जोंदरा, कोसरा लगाते है, गर्मी के समय में पानी का साधन नहीं है, दूसरा फसल नहीं लगाते है...
ग्राम-मारसडरा, ब्लाक-बस्तानर, जिला-बस्तर ( छत्तीसगढ़) से बाबूलाल नेटी के साथ हिमेश कुमार सेठिया बता रहे है कि उनके गाँव 4 मोहल्ले है और सभी जाति के लोग रहते है और खेती पर ही ज्यादा निर्भर रहते है | खेत में धान, जोंदरा, कोसरा और दलहन में उड़द, राहर, हरवा लगाते है | गर्मी के समय में पानी का साधन नहीं होने के कारण दूसरा फसल नहीं होता है | मजदूरी के ऊपर निर्भर रहते है | अस्पताल गाँव में ही है और स्कूल 8वी तक है | उनके यहाँ जंगल भी है उसमे तेंदू, चार, बेलवा, महुआ होता है | महुआ का बहुत सारी चीजो में उपयोग किया जाता है | संपर्क नंबर@8103481510.
Posted on: Aug 30, 2021. Tags: AGRICULTURE BASTANAR BASTAR CG HIMESH SETHIYA STORY
गांव में आंगनबाड़ी भवन नही होने के कारण ग्रामीण बच्चों को शिक्षा नहीं मिल पा रहा है, कृप्या मदद कि अ
गंगाराम मरकाम, ग्राम पंचायत-तुरपा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं, कि उनके गांव में आंगनबाड़ी भवन की समस्या है, आंगनबाड़ी भवन नही होने कारण गांव के छोटे बच्चें पढ़ नही पाते हैं| इस आंगनबाड़ी भवन को लेकर कई जगह शिकायत किया| लेकिन नही बना है| शिक्षा की बात किये जाए तो आंगनबाड़ी बनाना चाहिए क्योंकि बच्चों शिक्षा नही मिल पा रहा है| इसलिए सीजीनेट सुननें वाले साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिए गयें नंबर पर बात करके आंगनबाड़ी भवन बनवाने में मदद करे जिससे ग्रामीण बच्चों को शिक्षा मिल सके: संपर्क नंबर@9407664502, सीईओ@8959393222,
Posted on: Aug 30, 2021. Tags: AANGANBADI BASTAR CG DARBHA GANGARAM MARKAM PROBLEM
सीसी रोड नहीं होने के कारण बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता हैं, कृपया मदद करें-
बिज्जू कुहरामी, ग्राम पंचायत-बड़े किलेपाल, गांजो पारा नंबर 03, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं, उनके गांव में सीसी रोड कि बहुत समस्या है| नाला से घर तक सीसी रोड नही बना है, 1 किलोमीटर तक नही है, बरसात के दिनों में बहुत कीचड़ हो जाता है| पानी लाने में बहुत परेशानी होती है| इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत किये हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुआ है| इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद कि अपील कर रहे है कि दिए गये नंबरों पर बात कर समस्या का समाधान कराने में मदद करें: सरपंच@9407972439, सचिव@8424169618, संपर्क नंबर@9165704261.
