छोटी सी जिंदगी है, हर बात मे ख़ुश रहो...गज़ल
मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) सुनील कुमार एक गज़ल सुना रहे है:
छोटी सी जिंदगी है, हर बात मे ख़ुश रहो-
जो चेहरा पास ना हो, उसकी आवाज मै खुश रहो-
छोटी सी जिंदगी है आ...आ...लाला...ला.ला हो हो-
कोई रूठा हो आपसे उसके अंदाज में खुश रहो-
छोटी सी जिंदगी है हर बात में खुश रहो-
जो लौट के नहीं आने वाले उनकी याद में खुश रहो-
छोटी सी जिंदगी है, हर बात में खुश रहो, आ-आ...ला...ला...
Posted on: Mar 02, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
वो आए आज शमा जलाने मज़ार पर...गजल
मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार ) से सुनील कुमार एक गजल सुना रहे है:
वो आए आज शमा जलाने मज़ार पर – मरने के बाद आया यकीन मेरे प्यार पर-
मै जानता था, एक दिन रंग लाएगी वफ़ा-
राह देखता था, उनका इसी एतबार पर-
वो माना आये देर से पर आए तो सही-
मरकर ही जी रहा था इसी इंतज़ार पर-
देखी जो तड़प उनकी, मेरा दिल दहल गया-
कैसे कहू तू छोड़ दे मुझे, मेरे हाल पर...
Posted on: Mar 01, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
देख खेत के किसनवा मगन भईले...किसान लोकगीत
मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार किसानों से संबंधित एक लोकगीत गीत सुना रहे है:
देख खेत के किसनवा मगन भईले-
मगन भईले ओ मगन भईले-
देख खेत के किसनवा मगन भईले-
हरी भरी फसलिया से लहराए खेतिया-
चारो दिशा दिखेला हरिआ धरतिया-
भारत माता की चदरिया रंगाई गईले-
देख खेत के किसनवा मगन भईले-
छोटे-छोटे धनवा के लम्बी, लम्बी बलिया-
देख खेत के किसनवा मगन भईले...
Posted on: Mar 01, 2017. Tags: SONG SUNIL VICTIMS REGISTER
Today's News from newspapers in Gondi : 1st March 2017 -
छत्तीसगढ़ कोरबा: पहाड़ी क्षेत्रों में निवासरत कोरवा व बिरहोर आदिवासी परिवार के लोगों को विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए स्वरोजगार के तहत उन्हें कोसा उत्पादन से जोड़ा जा रहा-
रकबा घटा तो ईजाद किया नया फॉर्मूला- बीज बोएं आधा, उत्पादन दोगुना-रायपुर, नईदुनिया-
प्रति हेक्टेयर 102 क्विंटल उत्पादन, बनाया रिकार्ड- मध्यप्रदेश शाजापुर-
Posted on: Mar 01, 2017. Tags: NEWS SUMANLATA ACHALA
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में: बवासीर का घरेलू इलाज-
जिला सुंदरगढ़, (उड़ीसा) से सुनील कुमार एक्का के साथ लिटू मिंज है जो प्राकृतिक चिकित्सा के बारे में बता रहे है, हम मानव समाज होते हुए भी प्रकृति के साथ जुड़े हुए है और बवासीर का इलाज के बारे बता रहे, बवासीर बीमारी जो है पैखाने के रास्ते होता है, खून निकलना, जलन होना, दर्द होना इसके इलाज की विधि इस प्रकार है आवला, हरडा, बेहरा, घूगल इन चार चीजो को बराबर मात्रा मिलाकर मिक्स कर गोली बनाकर हर रोज 30 दिन तक सुबह खाली पेट 1 गोली खिलाने से बीमारी से छुटकारा मिल जायेंगे| अभी तक २ लोगो को यह दवाई खिलाने से ठीक हो गये है, और 1का इलाज जारी है- सुश्री मिंज@9437406599 इनसे बात कर दवाई के असर के बारे में जान सकते है| लिटू@993839375.
